अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व विजयादशमी-मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर शहर के रावणभांठा एवं शंकरनगर दशहरा उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भव्य आतिशबाजी देखने को उमड़ी भारी भीड़ रायपुर,2अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायपुर शहर के रावणभांठा एवं शंकरनगर दशहरा उत्सव में शामिल हुए। श्री साय ने कहा विजयादशमी पर्व अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है। सत्य परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं हो सकता है। सत्य की अंततः जीत होती है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा छत्तीसगढ़ के लिए…
Read MoreDay: October 2, 2025
डब्लू आर एस कॉलोनी में रावण दहन : राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में उमड़ा उत्साह, अधर्म पर धर्म की विजय का पर्व: रायपुर में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन
रायपुर, 2 अक्टूबर 2025 : राजधानी के डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी उत्सव का भव्य आयोजन हुआ। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांचक दृश्य देखा और देर तक उत्सव का आनंद लिया। राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और…
Read Moreदशहरा पर्व पर भक्ति और अनुशासन का संगम : विजयदशमी पर रायगढ़ पुलिस लाइन में गूंजे वैदिक मंत्र, एसपी दिव्यांग पटेल ने किया मां भगवती की आराधना के साथ पारंपरिक शस्त्र-पूजन.
रायगढ़ पुलिस ने विजयदशमी पर परंपरागत रूप से किया शस्त्र पूजन एसपी दिव्यांग पटेल ने की मां भगवती की पूजा-अर्चना, अस्त्र-शस्त्र और वाहनों का हुआ वैदिक विधि से पूजन. जिले के सभी थाना-चौकियों में भी हुआ शस्त्रों का शुद्धिकरण और पूजन पुलिस अधीक्षक ने प्रदेशवासियों को दी दशहरा की शुभकामनाएं. रायगढ़. 02 अक्टूबर 2025 : विजयदशमी के पावन अवसर पर रायगढ़ पुलिस लाइन में हर वर्ष की तरह इस बार भी परंपरागत और वैदिक विधि से शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर…
Read Moreलाल आतंक की हार, शांति की जीत: विजयादशमी पर बीजापुर में 103 नक्सलियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, 1 करोड़ से अधिक के इनामी भी शामिल
विजयादशमी का पर्व आज हिंसा और भ्रम पर विकास और विश्वास की विजय का साक्षी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ धर्म और न्याय की विजय का प्रतीक विजयादशमी का पर्व इस बार छत्तीसगढ़ में हिंसा और भ्रम पर विकास और सुशासन की ऐतिहासिक विजय का भी प्रतीक बन गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर में 103 नक्सलियों के आत्मसमर्पण पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि यह कदम प्रदेश के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य की दिशा में एक निर्णायक पड़ाव है। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreत्योहारी सीजन में छत्तीसगढ़ को मिला केंद्र का उपहार, Tax Devolution अंतर्गत ₹3,462 करोड़ जारी – CM साय बोले, यह राज्य के विकास को देगा गति
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय वित्त मंत्री के प्रति किया आभार व्यक्त रायपुर, 02 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कर हस्तांतरण (Tax Devolution) अंतर्गत 3,462 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान करने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी के प्रति हार्दिक आभार प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि एवं दशहरा जैसे पावन अवसर पर केंद्र सरकार द्वारा दिया गया यह आबंटन छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वास्तव…
Read Moreपुलिस की बड़ी सफलता : रातोंरात 50 लाख का ट्रेलर चुराने वाले चढ़े कोतरारोड़ पुलिस के हत्थे, रांची में बेचने की साजिश नाकाम, जिंदल पार्किंग से ट्रेलर चोरी कर भागे चोर हुए गिरफ्तार.
थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 402/2025 धारा 303(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर शुरू की गई थी जांच. जिंदल पार्किंग से चोरी ट्रेलर बरामद, कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग सहित दो को पकड़ा. आरोपियों से चोरी ट्रेलर वाहन जप्त, वाहन चोरी के अपराध में गये जेल. रायगढ़. 02 अक्टूबर 2025 : कोतरारोड़ पुलिस ने जिंदल पार्किंग से चोरी हुए ट्रेलर की बरामदगी कर बड़ी सफलता प्राप्त की है। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और लगभग 50 लाख रुपये की संपत्ति को जब्त…
Read More‘चेकमेट@जशपुर’ पहल के तहत होगा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन शतरंज टूर्नामेंट, अंडर-09 से सीनियर सिटीजन तक खिलाड़ी ले सकेंगे हिस्सा
2.51 लाख रूपयों के पुरस्कारों का होगा वितरण, पंजीयन प्रारम्भ अंडर-09 से लेकर सीनियर सिटीजन तक विभिन्न वर्गों में प्रतिभागी प्रतियोगिता में हो सकेंगे शामिल जशपुर, 01 अक्टूबर 2025/ जशपुर में शतरंज के खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव अंतर्गत जिला शतरंज संघ जशपुर के तत्वावधान में आगामी 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस ‘चेकमेट@जशपुर’ पहल के अंतर्गत कम्युनिटी हॉल, जशपुर नगर में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस तीन दिवसीय…
Read Moreपुलिस की तत्पर कार्यवाही : पुराना केस वापस लेने की धमकी दे कर महिला से मारपीट करने वाला आरोपी अनिल अग्रवाल थाना दरिमा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 142/25 धारा 296, 351(3), 115(2), 232 बीएनएस का अपराध दर्ज कर की गई विवेचना. थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त डंडा किया गया जप्त. महिला सम्बन्धी मामलों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही. अंबिकापुर. 02 अक्टूबर 2025 : थाना दरिमा पुलिस ने महिला को पुराने केस को वापस लेने की धमकी देकर मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अनिल अग्रवाल ने…
Read Moreऑपरेशन शंखनाद: जशपुर पुलिस ने छुड़ाए 09 गौ वंश, तीन गौ-तस्कर गिरफ्तार – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई
मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत दमेरा का दमेरा घाट के रास्ते मारते पीटते हुए पैदल ले जा रहे थे गौ वंशों को, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धर दबौचा, तस्करों को गिरफ्तार आरोपी क्रमशः -1. अनूप एक्का, उम्र 28 वर्ष, 2. जगदीश चौहान उम्र 34 वर्ष, 3. सनत राम चौहान, उम्र 55 वर्ष, सभी निवासी ग्राम लारीपानी, थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ (छ. ग) के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में छ ग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध। जशपुर, 2…
Read Moreनवरात्रि नवमी पर भक्ति का उत्सव : सीएम साय के निवास में भक्ति और आस्था का संगम, श्रीमती कौशल्या साय ने धोए नौ कन्याओं के चरण, मुख्यमंत्री निवास में आयोजित हुआ देवी स्वरूप कन्याओं का पूजन और पारंपरिक भोज.
मुख्यमंत्री निवास बगिया में नवरात्रि पर्व पर हुआ नौ कन्या भोज का आयोजन. CM साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने कन्याओं का पद प्रक्षालन कर किया पूजन. कुनकुरी/जशपुर. 02 अक्टूबर 2025 : नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि पर मुख्यमंत्री निवास बगिया में आस्था और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्वयं उपस्थित होकर नौ कन्याओं का विधिवत पूजन किया, उनके चरण धोए और ससम्मान पारंपरिक भोजन परोसा। कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर चुनरी, कुमकुम और पुष्प अर्पित किए…
Read More