हृदय के पास छिपा था कैंसर, डॉक्टरों ने ढूंढकर किया ऑपरेशन, दी नई ज़िंदगी, हार्ट की बड़ी नसों से सुरक्षित निकाला गया गाँठ

अम्बेडकर अस्पताल में थाइमस ग्रंथि के आक्रामक कैंसर की गाँठ को हटाने 5 घंटे चली दुर्लभ सर्जरी रायपुर, 8 अक्टूबर 2025 : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के डॉक्टरों ने एक बार फिर 35 वर्षीय युवक के हृदय से चिपकी 11×7 सेंटीमीटर की जटिल कैंसरग्रस्त गांठ की सफल सर्जरी कर मरीज को नई जिंदगी दी है। मरीज को थाइमस ग्रंथि से उत्पन्न होने वाला दुर्लभ और आक्रामक कैंसर – इंवेसिव कार्सिनोमा ऑफ थाइमस (Invasive carcinoma of thymus) नामक बीमारी थी। पाँच…

Read More

बस्तर बदल रहा है — अब यहां विकास और विश्वास की बयार बह रही है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारायणपुर में 16 माओवादी कैडरों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में की वापसी आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति और ‘पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन’ अभियान से बस्तर में लौटी शांति की उम्मीद रायपुर 8 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बस्तर बदल रहा है — अब यहां बंदूक और बारूद का धुआं नहीं, बल्कि विकास और विश्वास की बयार बह रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025” और “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसे मानवीय अभियानों…

Read More

पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली हमारी सांस्कृतिक पहचान और जनसेवा की धरोहर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन में हुए शामिल रायपुर 8 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय परंपरागत वैद्य सम्मेलन में शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सभी पंजीकृत वैद्यों को प्रशिक्षण देकर उन्हें पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान करेगी, ताकि दस्तावेज़ों के अभाव में उन्हें किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। सम्मेलन में मुख्यमंत्री का स्वागत…

Read More

नक्सलवाद को तिलांजलि : 70 लाख के ईनामी महिला नक्सली सहित 16 माओवादी ने आत्मसमर्पण कर कहा – “अबूझमाड़ लौटे शांति की ओर”, खुलासा – ‘शीर्ष कैडर कर रहे थे शोषण’, सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन सफल, दुर्गम अबूझमाड़ में नक्सलियों का आत्मसमर्पण.

सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप 70 लाख रुपये के ईनामी 07 महिला माओवादी सहित कुल 16 माओवादी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण. पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 डिप्टी कमाण्डर, पीएलजीए मिलिट्री कंपनी नंबर-1 सदस्य, उत्तर ब्यूरो टेक्निकल टीम (डीवीसीएम), माड़ डिवीजन स्टाप टीम एसीएम, पार्टी सदस्य, कुतुल एलजीएस सदस्य, जनताना सरकार सदस्य और मिलिशिया सदस्य सहित 16 माओवादियों ने समाज की मुख्य धारा में जुड़ने की ली शपथ. वर्ष 2025 में कुल 192 बड़े/छोटे कैडर के माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण. आत्मसमर्पित माओवादियों को प्रोत्साहन राशि 50 हजार का चेक किया…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने उच्च शिक्षा विभाग में प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को प्रदान किए नियुक्ति पत्र : कहा- पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित

रायपुर 8 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सभागार में उच्च शिक्षा विभाग अंतर्गत प्रयोगशाला तकनीशियन के पद पर चयनित 233 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पारदर्शी और विश्वसनीय भर्ती प्रक्रियाओं से प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हुआ है। उन्होंने बताया कि विगत 20 महीनों में विभिन्न विभागों में 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की जा चुकी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को पुलिस…

Read More

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल रायपुर 8 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन के कन्वेंशन हॉल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल हुए और इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गत वर्ष भी इसी सभागार में जनजातीय गौरव दिवस की कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी, जिसे पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जशपुर में आयोजित 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया शामिल हुए थे, जिसमें जनजातीय समाज…

Read More

इसरो की उपलब्धियाँ प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय से इसरो के वैज्ञानिकों ने की सौजन्य भेंट

इसरो की यात्रा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी, युवाओं के लिए नए अवसर और शासन की कार्यकुशलता बढ़ाने में इसरो की तकनीक के उपयोग पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर 08 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई के नेतृत्व में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय और वैज्ञानिकों के बीच इसरो की यात्रा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को बढ़ाने, राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर…

Read More

डेढ़ माह तक झूमेगा छत्तीसगढ़! करमा महोत्सव में दिखेगी जनजातीय संस्कृति की अनोखी छटा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु विशेष रूप से हैं प्रयासरत जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ छत्तीसगढ़ जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं से परिपूर्ण राज्य है। यहां की आदिवासी संस्कृति, लोक नृत्य, लोकगीत और पारंपरिक पर्व न केवल देश में, बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजातीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में पूरे राज्य में भव्य करमा महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। करीब डेढ़ माह तक चलने वाला…

Read More

जशपुर : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चेतराम बंजारा के परिवार को मिला सहारा, शासन ने दी 25 हजार की सहायता

जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ सड़क दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय चेतराम बंजारा, पिता देशा राम बंजारा के निकटम वारिसान को आर्थिक सहायता अनुदान राशि हेतु 25 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव  से मिली जानकारी के अनुसार साकिन-सुसडेगा, तहसील पत्थलगांव निवासी  श्री चेतराम बंजारा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शासन के निहित आदेश एवं प्रावधान के तहत उनके निकटतम वारिस श्रीमती सनकुंवर बाई को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

जशपुर में उमड़ा महिला शक्ति का जनसैलाब : भाजपा महिला मोर्चा की नई कमान संभालने के बाद विभा अवस्थी का पहला दौरा, ढोल-नगाड़ों, नारों और जोश से गूंजा जिला, महिला सशक्तिकरण पर रखा फोकस.

नवनियुक्त भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष विभा अवस्थी का जशपुर में भव्य स्वागत, महिला सशक्तिकरण और संगठन मजबूती पर दिया बल. भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के प्रथम जशपुर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, जिला कार्यालय में हुई बैठक में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर. जशपुर. 08 अक्टूबर 2025 : भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी का बुधवार को जशपुर में भव्य स्वागत किया गया। जिलेभर से आई महिला कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच उनका जोशपूर्ण स्वागत किया। जशपुर भाजपा…

Read More