मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी, 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है।जिले के बगीचा विकासखंड के मघुवापाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी सेंटर) के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण हेतु एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से 20.53 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।नई तीरंदाजी अकादमी बनने से जिले के ग्रामीण और आदिवासी…
Read MoreMonth: December 2025
बस्तर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री साय व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के साथ जगदलपुर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य अभिनंदन
केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री साय का जगदलपुर एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत जगदलपुर : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार को छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर स्थित माँ दंतेश्वरी एयरपोर्ट पहुँचे, जहाँ उनका आत्मीय स्वागत किया गया। गृहमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का भी आत्मीय स्वागत किया गया। जगदलपुर एयरपोर्ट पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग समेत विभिन्न जनप्रतिनिधियों…
Read Moreऑपरेशन अंकुश का असर : कांसाबेल बाइक चोरी केस में बड़ी सफलता, दो साल से फरार बाइक चोर रितिक पैंकरा को पुलिस ने जशपुर से गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल.
वर्ष 2023 में अपने साथियों के साथ मिल कर, कांसाबेल के एक घर के सामने से चुराई थी, यामाहा मोटर साइकल, मामला थाना कांसाबेल क्षेत्र अंतर्गत का. थाना कांसाबेल में आरोपियों का विरुद्ध भादवि की धारा 379 के अंतर्गत था मामला पंजीबद्ध. वर्ष 2023 में ही पुलिस ने बरामद कर लिया था, चोरी की मोटर सायकल, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है जेल. आरोपी रितिक कुमार पैंकरा घटना दिनांक से ही था फरार, पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः जशपुर से धर दबोचा गया.…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल: प्रदेश में मखाना खेती को मिलेगा संगठित प्रोत्साहन, किसानों को 40% तक और प्रसंस्करण इकाइयों पर 50% अनुदान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयास से छत्तीसगढ़ मखाना बोर्ड में शामिल प्रदेश में मखाना की खेती को मिलेगा प्रोत्साहन मखाना की खेती पर 40 और प्रसंस्करण यूनिट लगाने पर 50 प्रतिशत अनुदान रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से प्रदेश में मखाना की खेती को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ को मखाना बोर्ड में शामिल किया गया है। इस ऐतिहासिक फैसले से राज्य में मखाना की खेती कर रहे किसानों को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। गौरतलब है कि हाल ही में धमतरी जिले में आयोजित कार्यक्रम…
Read Moreछत्तीसगढ़ अंजोर विजन @2047 पर विधानसभा में होगा ऐतिहासिक मंथन: साय सरकार के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ की रूपरेखा तय होगी – डिप्टी सीएम अरुण साव
साय सरकार का ये दो साल उपब्धियों भरा है, हर वर्ग के सपनों को किया साकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव विधानसभा में छत्तीसगढ़ अंजोर विजन @ 2047 डॉक्यूमेंट पर होगी गहन चर्चा : डिप्टी डीएम अरुण साव रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज पुलिस लाइन रायपुर स्थित हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि, आज का दिन ऐतिहासिक है। इस दिन श्री विष्णु देव साय जी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। और साय सरकार का ये दो साल उपब्धियों भरा रहा है। हर…
Read Moreकिताबी ज्ञान से आगे बढ़कर अनुभव की ओर: सेजस कन्या विद्यालय की छात्राओं ने इंडस्ट्री विज़िट में समझी रिटेल सेक्टर की कार्यप्रणाली और करियर संभावनाएँ
सेजस की छात्राओं ने सुपरमार्केट में लिया व्यावहारिक ज्ञान का अनुभव जगदलपुर : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02, जगदलपुर की छात्राओं के लिए 12 दिसंबर का दिन रिटेल उद्योग के क्रियाकलापों को नज़दीक से जानने का एक महत्वपूर्ण अवसर लेकर आया। विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुधा परमार के मार्गदर्शन में एक ज्ञानवर्धक इंडस्ट्री विज़िट के तहत शहर के प्रतिष्ठित चांडक सुपरमार्केट का दौरा किया। इस शैक्षणिक भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को रिटेल इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली और व्यावसायिक पहलुओं से प्रत्यक्ष…
Read Moreद्वितीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का शुभारंभ: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया उद्घाटन, कैंसर सहित जटिल रोगों के उपचार पर देशभर के विशेषज्ञ करेंगे मंथन
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने द्वितीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का किया शुभारंभ देश भर से आए विशेषज्ञ कैंसर तथा अन्य बीमारियों के उपचार पर करेंगे दो दिनों तक मंथन रायपुर : होम्योपैथिक रिसर्च एंड डेवलपमेंट एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित द्वितीय नेशनल होम्योपैथिक सेमिनार का आयोजन 13 से 14 दिसंबर तक रायपुर में किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने शनिवार को इस सेमिनार का शुभारंभ किया। सेमिनार में होम्योपैथी के माध्यम से कैंसर उपचार की संभावनाओं सहित विभिन्न विषयों पर दो दिनों तक गहन चर्चा…
Read Moreसुशासन का असर खेत से खरीदी केंद्र तक: जशपुर में टोकन व्यवस्था से खुश किसान, बिना इंतज़ार और परेशानी के समर्थन मूल्य पर बेचा धान
धान खरीदी की व्यस्था देखकर किसान है खुश : किसान संजय यादव ने टोकन कटाकर आसानी से बेचा धान जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में प्रदेशभर में धान खरीदी प्रक्रिया सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी रूप से संचालित हो रही है। इसी क्रम में जशपुर जिले के सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप निरंतर जारी है। किसानों की सुविधा के लिए केन्द्रों में टोकन कटाई, तौलाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था तथा सुरक्षा प्रबंधों का भी सुदृढ़…
Read Moreयात्रियों के लिए बड़ी राहत: भुवनेश्वर–एलटीटी एवं एलटीटी–संबलपुर स्पेशल ट्रेन की सौगात, रायपुर–दुर्ग समेत कई स्टेशनों पर ठहराव
यात्रियों को भुवनेश्वर – एलटीटी एवं एलटीटी – संबलपुर स्पेशल ट्रेन की सुविधा रायपुर : यात्रियों की सुविधा के लिए 14 दिसंबर 2025 गाड़ी संख्या 08401को भुवनेश्वर से एलटीटी के लिए 23:00 बजे छूटेगी यह गाड़ी संबलपुर, टिटलागढ़ कांटाबाजी , महासमुंद होते हुए अगले दिन रायपुर स्टेशन पर 12:55 बजे, दुर्ग 14.00 बजे, नागपुर 18:20 बजे होते हुए अगले दिन 8:00 बजे एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) पहुंचेगी। वापसी में यह गाड़ी संख्या 08402 एलटीटी (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) से संबलपुर के लिए दिनांक 16 दिसंबर 2025 को 11:00 बजे रवाना होगी।…
Read Moreरेल यात्रा का नया डिजिटल साथी ‘रेलवन ऐप’: एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर टिकट, ट्रेन स्टेटस, ई-कैटरिंग और शिकायत निवारण की समेकित सुविधा
रेल यात्रा का नया डिजिटल साथी – “रेलवन ऐप” (RailOne) रेलवे सेवाओं का एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म सुपर ऐप ‘रेलवन’ ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान रायपुर : भारतीय रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए विभिन्न सेवाओं को एक ही मंच पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एकीकृत मोबाइल सुपर ऐप ‘रेलवन (स्वरेल)’ का बीटा संस्करण शुरू किया गया । यह ऐप रेलवे टिकट बुकिंग (आरक्षित, अनारक्षित और प्लेटफ़ॉर्म टिकट), ट्रेन पूछताछ, ई-कैटरिंग, शिकायत निवारण एवं अन्य यात्री सेवाओं से जोड़ते हुए रेलवे…
Read More