12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का ऑनलाईन होगा आयोजन, स्वीप कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया जाएगा पुरस्कृत

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,

जशपुर. भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25 जनवरी 2022 को 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी 2022 को प्रातः 11ः00 बजे से गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला स्तरीय स्वीप नोडल अधिकारी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ऑनलाइन जुड़ेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि 12वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सोशल मीडिया विभिन्न प्लेटफार्मस जैसे कि Facebook, Youtube, Twitter  इत्यादि पर आम नागरिक मतदाताओं, दर्शकों, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं हेतु सीधा प्रसारण किया जावेगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2022 का राज्य स्तरीय प्रसारण प्रातः 11.00 बजे से सोशल मीडिया फेसबुक लिंक https://www.facebook.com/CEOChhattisgarh  ट्विटर लिंक https://twitter.com/CEOChhattisgarh, यूट्यूब लिंक https://Youtube.com/channel/UCF9by8IIUIw5QE2r7DFnhPQ  पर 25 जनवरी 2022 को देखा जा सकेगा।

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 01 जनवरी 2022 के संदर्भ में स्वीप कार्यक्रम के तहत् मतदाता जागरूकता कार्यक्रम वर्ष 2021-22 में छात्र-छात्राओं का मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के उल्लेखनीय कार्य हेतु नोडल ऑफिसर श्री प्रवीण चंद्र सतपती, पदनाम सहायक प्राध्यापक, शास.एन.ई.एस. महाविद्यालय जशपुर, विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 12-जशपुर के मतदान केन्द्र क्रमांक 28-सन्ना के बूथ लेबल अधिकारी श्री बंसत कुमार पाठक, विधान सभा क्षेत्र क्रमांक 13-कुनकुरी के मतदान केन्द्र क्रमांक 08-नारायणपुर के बूथ लेबल अधिकारी श्रीमती यशिन्ता तिर्की, एवं विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 14-पत्थलगांव के मतदान केन्द्र क्रमांक 144-रैरूमाकला के बूथ लेबल अधिकारी श्रीमती कलिस्ता बड़ा को पुरूस्कृत किया जावेगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में कुल 12579 मतदाताओं का नाम जोड़ा गया। जिसमें 18-19 वर्ष के 6064 युवा मतदाताओं का नाम जोड़ा गया है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!