बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से टला संकट! पत्थलगांव में झुका पोल तुरंत हुआ दुरुस्त, विद्युत व्यवस्था रही पूरी तरह सुरक्षित

पत्थलगांव में झुके पोल को तत्काल किया गया दुरुस्त, कोई क्षति नहीं

जशपुर : समाचार पत्र में प्रकाशित खबर ‘‘झूलते तार की चपेट में आया ट्रक, बिजली पोल क्षतिग्रस्त एवं झूलते हाईटेंशन तार बन रहे हादसों की वजह, बारिश में बढ़ा खतरा‘‘ के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, संभाग पथलगांव द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

 कार्यपालन यंत्री संभाग पत्थलगांव ने बताया कि 06 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 8.30 बजे रायगढ़ रोड स्थित पंजाबी ढाबा के सामने किसी अज्ञात वाहन, जिसकी ऊंचाई अतिरिक्त परिवहन के कारण मानक स्तर से अधिक थी, के द्वारा विद्युत के एल.टी. केबल को खींचे जाने से वहां स्थापित विद्युत का एल.टी. पोल झुक गया था।

 उन्होंने बताया कि उक्त दुर्घटना की जांच कनिष्ठ यंत्री श्री अमृत बेक द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि उक्त दुर्घटना से किसी भी प्रकार की विद्युत व्यवस्था एल.टी. पोल एवं एल.टी. केबल को कोई क्षति नहीं हुई थी। झुके हुए एल.टी. पोल को मेंटेनेंस गैंग की सहायता से तत्काल सीधा कर दिया गया था।

Related posts