जशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…..

Advertisements
Advertisements

चरईडांड़ विद्यालय में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि, ऑटोमोबाईल ट्रेड के बच्चों के द्वारा वार्षिक पोस्ट प्रदर्शिनी किया गया

जशपुर. दुलदुला विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरईडांड़ में संचालित व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत कृषि, ऑटोमोबाईल ट्रेड के बच्चों के द्वारा वार्षिक पोस्ट प्रदर्शिनी किया गया। जिसमें कक्षा 10वीं के सभी छात्र-छात्राओं की सहभागिता रही। इस प्रदर्शिनी में ऑटोमोबाईल ट्रेड के तहत् इंजन, चेसीस, लबरीकेशन सिस्टम इत्यादि तथा एग्रीकल्चर ट्रेड के तहत् ड्रिप सिंचाई, फब्बारा सिंचाई, बीजोपयार इत्यादि विषयों पर पोस्टर प्रदर्शिनी आयोजित कराया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य के.टोप्पो, कृषि विषय शिक्षक बृजेश सिंह चौहान, ऑटोमोबाईल विषय शिक्षक मनीष जाटवर, श्रीमती ममता सिंह, श्रीमती सुनीता तिर्की एवं स्टाफ के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को महत्वपूर्ण योगदान रहा।

बगीचा विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र छिछली सेक्टर पण्डरापाठ में नन्हे-मुन्ने बच्चें पौष्टिक भोजन खाते हुए

जशपुर. महिला बाल विकास के अंतर्गत् संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा हैं साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्रों में पोषण वाटिका तैयार करके हरी साग-सब्जियॉ भी बच्चों को खिलाई जा रही है। इसी कड़ी में बगीचा विकास खण्ड के आंबनबाड़ी केन्द्र छिछली सेक्टर पण्डरापाठ में बच्चें पौष्टिक भोजन खाते हुए।

प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राषि स्वीकृत

जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 4 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें पानी डूबने से बगीचा तहसील के ग्राम महुआ निवासी स्व. सिकन्दर राम की मृत्यु 18 सितम्बर 2020 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पिता बिरन राम हेतु 4 लाख, पत्थलगांव तहसील के ग्राम कुमेकेला निवासी स्व. अनुराग नारंगे की मृत्यु 24 जून 2021 को हो जाने पर मृतक  के निकटतम वारिस मृतक के पिता सुशील कुमार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। साथ ही आग से जलने पर पत्थलगांव तहसील के ग्राम कुनकुरी पोस्ट किलकिला निवासी मृतिका स्व. मुन्नी की मृत्यु 6 फरवरी 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र राकेश कुमार सिदार हेतु 4 लाख  एंव बगीचा तहसील के ग्राम पंडरीपानी निवासी मृतिका स्व. लीना पति प्रतिपाल तिर्की की मृत्यु 31 दिसम्बर 2020 को हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति प्रतिपाल तिर्की हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!