रेलवे : पेन्शन अदालत में प्राप्त मामलों का तत्काल निराकरण

Advertisements
Advertisements

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशानुसार बिलासपुर मण्डल में हर तिमाही पेन्शन अदालत का आयोजन किया जाता है। जिसमें पेन्शन से सम्बन्धित समस्याओ का निराकरण किया जाता है। इसी संदर्भ में मंडल कार्मिक सभाकक्ष में आज दिनांक 15 मार्च 2023 को प्रातः 11.30 बजे से पेन्शन अदालत का आयोजन किया गया।

पेन्शन अदालत में 02 आवेदन प्राप्त हुये थे | प्राप्त सभी आवेदनों पर सहायक मंडल वित्त प्रबंधक श्री अविनाश जाधव, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री ए रमेश बाबू, पेंशन सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं आवेदकों के मध्य गहन विचार-विमर्श कर रेलवे नियमानुसार सभी मामलों का तत्काल निराकरण किया गया। पेन्शन अदालत में कार्मिक एवं लेखा विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!