एकल अभियान के उत्तर छत्तीसगढ़ भाग में सेवाव्रती कार्यकर्ता सम्मान कार्यक्रम भाग कार्यालय कुनकुरी में हुआ सम्पन्न, सामग्री भेंट कर कार्यकर्ताओं को मातृ-शक्ति द्वारा किया गया सम्मानित.

Advertisements
Advertisements

एसएसपीएम/एसएसपी कार्ययोजना के बारे में विस्तार से दी गई जानकारी

समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी

कुनकुरी : पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र एवं समाज के सर्वांगीण विकास में निरंतर सक्रिय संगठन ‘एकल अभियान’ के भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के सेवाव्रती कार्यकर्ताओं का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन भाग कार्यालय कुनकुरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाग एवं अंचल की मातृशक्ति द्वारा भाग के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भारत माता एवं भगवान श्री राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में संगठन का ध्येय वाक्य पढ़े जाने के उपरांत श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। कार्यक्रम में सेवाव्रतियों को बैग, रेनकोट, साड़ी एवं वस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।

दिनांक 12 मई 2023 दिन शुक्रवार को एकल अभियान भाग उत्तर छत्तीसगढ़ के भाग कार्यालय केंद्र कुनकुरी में वन बंधु परिषद रायपुर चेप्टर द्वारा कार्यकर्ताओं के सम्मान हेतु सामग्री भेजी गई थी, जिसमें बैग, रैन कोट, कुर्ता-पजामा कपड़ा, साड़ी से भाग टोली के सेवाव्रती कार्यकर्ताओं का मातृशक्ति के कर कमलों से सम्मान, आयोजित सम्मान कार्यक्रम में किया जाना निर्धारित था। कार्यक्रम में उपस्थित भाग की माँ श्रीमती अनामिका नंदे जी, अंचल मां श्रीमती गायत्री नंदे जी, महिला समिती अध्यक्ष श्रीमति पुष्पा पारीक जी, श्रीमती सुनिता पुरी जी, श्रीमती वंदना अम्बस्थ जी एवं भाग के सभी सेवाव्रती उपस्थित रहे। भाग की मां श्रीमती अनामिका नंदे जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन शांति पाठ के साथ किया गया।

भाग की मां श्रीमती अनामिका नंदे का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। भाग की मां श्रीमती अनामिका नंदे द्वारा 11 संच की एसएसपीएम से परिचय भी कराया गया। कार्यक्रम समापन के उपरांत भाग समिति द्वारा समीक्षा बैठक कर  गत माह के कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया।

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!