कैम्प ने विभाग के अधिकारियों का शिविर लगा कर निराकरण का दिया निर्देश सीएम कैम्प बगिया के जनदर्शन में मिले 60 आवेदन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : विद्युत विभाग द्वारा हजारों रूपये की बिजली बिल से परेशान ग्रामीणों ने राहत की आशा में बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प में गुहार लगाई है। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए,सीएम कैम्प ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को शुक्रवार को गांव में विशेष शिविर लगा कर,बिजली बिल की गड़बड़ी को सुधारने का सख्त निर्देश दिया है। मामला,जशपुर जिले के कुनकुरी ब्लाक के…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : उल्लास कार्यक्रम का हुआ आयोजन, साक्षरता के बुनियादी घटकों की दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अन्तर्गत बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में मुख्य अतिथि नरेन्द्र कुमार सिन्हा, जिला शिक्षा अधिकारी, डाईट प्राचार्य श्रीमती संगीता भोई, सहायक संचालक देवकान्त द्विवेदी, विकास खण्ड परियोजना अधिकारी जशपुर सह जिला नोडल अधिकारी श्री तिलक सिदार एवं जिला स्तर के मास्टर ट्रेनर्स तथा समस्त विकास खण्ड के स्त्रोत व्यक्ति एवं कुशल प्ररिक्षक की उपस्थिति में मुख्य अतिथि के द्वारा माँ सरस्वती के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम आरंभ किया गया। सहायक संचालक द्विवेदी के द्वारा उल्लास के…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर हुआ अमल : पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की हुई शुरुआत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विगत दिनों पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के घोषणा पर अमल करते हुए पत्थलगांव में अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट की शुरुआत की गई। जिसमें आज अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर, न्यायालय में सभी उपस्थित अधिवक्ताओं से परिचित हुए और सभी को आगामी सप्ताह से प्रत्येक गुरुवार पथलगांव में लिंक कोर्ट की जानकारी दी। सभी ने आभार व्यक्त किया कि लिंक कोर्ट प्रारंभ होने से पुनरीक्षण और अन्य जांच प्रकरणों में जनता और अधिवक्ताओं को आसानी…
Read Moreजशपुर : शासकीय उद्यान रोपणी संजय निकुंज गम्हरिया में तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन
फल, सब्जी, मसाला का रखरखाव, फूल की खेती का रोपण सहित गॉर्डनिंग कार्य का दिया जा रहा तकनीकी प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शासकीय उद्यान रोपणी संजय निकुंज गम्हरिया जशपुर में राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के घटक मानव संसाधन विकास अंतर्गत माली प्रशिक्षण के तहत उद्यानिकी विभाग द्वारा 20 युवकों को माली प्रशिक्षण दिया गया। जो रोजगार प्राप्त करने में सहायक होगी। माली प्रशिक्षण अवधि 200 घंटे की है। प्रशिक्षणार्थी को उद्यान रोपणी में प्रशिक्षण हेतु टूलकिट,साहित्य सहित सभी सुविधाएं दी गई है। वनस्पति पौध प्रवर्धन एवं बीज ,कलम से…
Read Moreराष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की सदस्य जशपुर जिले की पहाड़ी कोरवा दीदीयां राष्ट्रपति से करेंगी मुलाकात
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में जशपुर की पहाड़ी कोरबा दीदीया 8 मार्च को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगी एवं राष्ट्रपति उद्यान में हो रहे कार्यक्रम में सम्मिलित होगी। रायपुर में हो रहे कार्यक्रम में सभी दीदियो ने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से मुलाकात की एवं कार्यक्रम में सम्मिलित हुई । आज सभी दीदियो के लिए रायपुर भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया है। मुलाकात कार्यक्रम में कुल 10 दीदीया रायपुर के लिए रवाना हुई आज संध्या सभी रायपुर से नई दिल्ली के लिए हवाई जहाज…
Read Moreजशपुर जिले में स्वच्छता श्रमदान के अन्तर्गत विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन
स्थलों में दिवाल लेखन तथा स्वच्छता का दिया गया संदेश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों में स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। स्वच्छता श्रमदान के तहत फरसाबहार के कोतेबीरा धाम, जशपुर के शंख नाथेश्वर धाम, कुनकुरी के रेंगारघाट सरना तथा दुलदुला के सपघरा में कार्यकम आयोजित कर सम्पूर्ण परिसरों की साफ-सफाई किया गया। स्वच्छता श्रमदान के अवसर पर उक्त स्थलों में दिवाल लेखन तथा स्वच्छता शपथ…
Read Moreमहिला सशक्तीकरण का अनुठा उदाहरण जशपुर का कोटानपानी : ग्राम के सभी घरों में बनाई जाती है छिंद कांसा की आकर्षक टोकनी एवं अन्य वस्तुयें
उत्पादों को राज्य के विभिन्न मेला एवं प्रदर्शनीयों में बेचा जाता है जिससे महिलाओं को होती है अच्छा आमदनी समदर्शी न्यूज़, जशपुर : छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य जिला जशपुर के कांसाबेल विकास खण्ड में महिलाओं का जीवन बदल दिया है जहां वर्ष 2020 तक 08-10 महिलायें छिंद व कांसा से टोकरी बनाकर आसपास के स्थानीय बाजार में बेचा जाता था और आज छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के रोजगारन्मुखी प्रशिक्षण एवं अन्य योजनाओं के माध्यम से उक्त ग्राम के सभी घरों में (90 से अधिक) छिंद कांसा की टोकनी एवं अन्य…
Read Moreस्वामित्व योजना : जशपुर जिले में आबादी भूमि का सीमांकन, चूना मार्किंग व ड्रोन सर्वे हेतु राजस्व निरीक्षक, पटवारी और कोटवारों की लगाई गई है ड्यूटी
सर्वे हेतु 11 मार्च तक 19 ग्राम का सर्वे करने हेतु किया गया है चिन्हांकन तहसीलदार कुनकुरी ने ड्रोन टीम एवं पटवारियों के साथ ड्रोन फ्लाई की कार्यवाही का किया अवलोकन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : स्वामित्व योजना अंतर्गत् जिले में आबादी भूमि का सीमांकन, चूना मार्किंग व ड्रोन सर्वे का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुनकुरी द्वारा राजस्व निरीक्षक, पटवारी और कोटवारों की ड्यूटी लगाई गई है एवं सर्वे हेतु 08 से 11 मार्च तक तिथि निर्धारित कर 19 ग्राम को चिन्हांकन किया गया है। चिन्हांकित ग्रामों…
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम सरईटोला निवासी अमर सिदार का पानी में डुबने से 02 अगस्त 2022 को मृत्यु हो जाने पर मृतक के निकटतम् वारिस मृतक के पिता रविशंकर तिदार हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम फरसाबहार निवासी अश्वनी मानिक का कुआं के पानी में…
Read Moreघर में प्रवेश कर लोहे का छड़, लोहे का पाईप आदि की चोरी करने वाले पाँच आरोपी हुए गिरफ्तार, भेजे गये न्यायिक रिमांड पर !
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त औजार एवं चोरी किया छड़, लोहे का पाईप इत्यादि कुल कीमत 05 हजार रुपये किया गया जप्त. आरोपीगणों के विरुद्ध थाना कांसाबेल में धारा 457, 380, 34 भा.द.वि. का अपराध किया गया पंजीबद्ध, थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम खुटेरा की घटना. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी समर्पण मिंज उम्र 46 साल निवासी ग्राम खुटेरा थाना कांसाबेल ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि…
Read More