सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में बीपीएम ने सीएचओ,आरएचओ की ली बैठक

विशेष टीकाकरण सप्ताह के तहत शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार के मीटिंग हाल में बीपीएम सीएचओ, आरएचओ की बैठक लिया।बैठक में विशेष टीकाकरण सप्ताह की समीक्षा की गई एवं शत प्रतिशत टीकाकरण पूर्ण करने निर्देशित किया। बैठक में उन्होंने  उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन कर रेग्युलर फॉलोअप करने हेतु निर्देशित किया  जिससे मातृ मृत्यु दर एवं शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सके।  बीपीएम ने सिकल सेल जांच एवं एनीमिया के रोकथाम हेतु विशेष कार्ययोजना बना कर…

Read More

जिला चिकित्सालय जशपुर का वार्ड बॉय निलंबित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के द्वारा जिला चिकित्सालय जशपुर में कार्यरत वार्ड ब्वॉय से स्पष्टीकरण मांगा गया था। संबंधित के द्वारा प्रस्तुत जवाब संतोषप्रद नहीं पाये जाने पर श्री संदीप सिंह को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9.1. (क) के तहत् निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जशपुर (छ०ग०) रहेगा तथा निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Read More

जशपुर भाजपा का होली मिलन समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे मुख्य अतिथि …… जशपुर विधायक श्रीमती रायमूनी भगत के सरना निवास में होगा आयोजन

जशपुर विधायक श्रीमती रायमूनी भगत के नेतृत्व में आयोजित होगा होली मिलन समारोह, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,टिकटगंज के करमटोली स्थित सरना निवास में होगा होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : होली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री जशपुर के टिकटगंज पहुंचेंगे,यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देंगे।कार्यक्रम को लेकर सभी व्यापक तैयारियां आयोजन स्थल टिकटगंज के करमटोली स्थित सरना निवास में पूर्ण भी कर ली गई है। ज्ञात हो कि…

Read More

आगामी त्यौहार होली, रमजान एवं गुड फ्राइडे के मद्देनजर जशपुर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, पर्व के दौरान आम नागरिकों से की शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज दिनांक 22.03.24 को जशपुर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में आगामी त्यौहार होली, रमजान व गुड फ्राइडे , ईस्टर के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जशपुर से लोदाम, साई टांगर टोली जशपुर तक फ्लैग मार्च निकाला गया। साथ ही मुख्य जशपुर शहर में पैदल मार्च भी जशपुर पुलिस द्वारा निकाला गया। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) के नेतृत्व में जिले के समस्त थाना/चौकी में शांति समिति की…

Read More

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव एवं होली पर्व पर नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही जारी : 3 प्रकरणों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई वैधानिक कार्यवाही

जशपुर जिला के पुलिस थाना-दुलदुला, फरसाबहार एवं नारायणपुर में कुल 8 लीटर से अधिक अवैध महुआ शराब एवं नगदी रकम 250 रूपये जप्त समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत अवैध महुआ शराब के विरूद्ध जशपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में शशि मोहन सिंह (I.P.S.) पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर के मार्गदर्शन एवं अनिल कुमार सोनी (C.P.S.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 एवं होली पर्व के अवसर पर जिला-जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थ महुआ…

Read More

जशपुर : मनरेगा कार्य स्थलों पर हुआ मतदाता जागरूकता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले में स्वीप कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दिशा में मतदाता जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस ओर वर्तमान में जिले के ग्रामीण ईलाकों पर मनरेगा के कार्यस्थलों में उपस्थित श्रमिकों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम से जोडने सहित उन्हे मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। वहीं 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाताओं का अन्य मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए समझाईश दी जा रही है। इसी तारतम्य में   जिले के बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत पंडरापाठ, बूटगा,…

Read More

जशपुर : नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के 9 छात्र सीजीपीएससी प्री में हुए सफल

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत जिला कलेक्टर रवि मित्तल एवं जिला सीईओ अभिषेक कुमार के नेतृत्व में संचालित नवसंकल्प शिक्षण संस्थान के कुल 9 छात्र-छात्रों ने राज्य लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सफलता का परचम लहराया है | इन सभी छात्रों ने नवसंकल्प के विभिन्न बैच में रह कर परीक्षा की तैयारी की है | संस्थान के प्राचार्य डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया की इस वर्ष पीएससी का कटऑफ काफी ज्यादा गया ऐसे में एक साथ 9 छात्रों ने प्रारंभिक परीक्षा पास…

Read More

अवैध रूप से 30 लीटर नशीली ताड़ी को अपने पास रखने वाले आरोपी अशोक खाखा को तपकरा पुलिस ने किया गिरफ्तार,

आरोपी के विरूद्ध थाना तपकरा में आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज, समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध नशीली वस्तु गांजा शराब, नशीली दवायें एवं नशे के अन्य वस्तुओं के बारे में पतासाजी कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु लगातार निर्देशित किया जा रहा है ताकि आगामी लोकसभा चुनाव शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हो तथा समाज को भी नशा मुक्त किया जा सके। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी…

Read More

शासकीय राम भजन राय‌ एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर : समाजशास्त्र विभाग के छात्र-छात्राओं ने किया ग्रामीण समस्याओं का अध्ययन !

गिरमा नदी के तट पर स्थित शारदा धाम एवं ग्राम कस्तूरा का शैक्षणिक भ्रमण कर वहां के बारे में एकत्र की गई संपूर्ण जानकारी. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : शासकीय रामभजन राय‌ एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर के प्राचार्य डॉ. विजय रक्षित के नेतृत्व एवं समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री जे.आर भगत सर के मार्गदर्शन एवं अतिथि व्याख्याता कुमारी विद्यावती भगत और कुमारी शालिनी गुप्ता के सहयोग से समाजशास्त्र विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं ने दिनांक 20 मार्च 2024 को अपने प्रोजेक्ट एवं लघु शोध प्रबन्ध के कार्य को करने के लिए…

Read More

पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से आगामी लोकसभा चुनाव 2024 संपन्न कराने हेतु जिले के विभिन्न थानों में नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस की कार्यवाही : 10 प्रकरणों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्रवाई एवं 04 प्रकरणों में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

जशपुर जिले के विभिन्न थानों में कुल 62 लीटर से अधिक अवैध महुआ शराब जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई. 04 प्रकरण में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट, 09 प्रकरण धारा 34 (1) (क) आबकारी एक्ट एवं 01 प्रकरण धारा 36 (च) आबकारी एक्ट के अंतर्गत विभिन्न संबंधित थानों में अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : आगामी लोकसभा चुनाव 2024 शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु श्री शशिमोहन सिंह (I.P.S.) पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा जिले के विभिन्न थाना/चौकी में जुआ-सट्टा एवं अवैध मादक पदार्थों के…

Read More