समदर्शी न्यूज़, जशपुर : एसडीएम प्रशांत कुशवाहा ने जशपुर के प्रयास आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नीट,जेईईकी तैयारी कर रही छात्राओं से उनकी तैयारी के सम्बंध में चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को निरंतर कठिन परिश्रम करने प्रोत्साहित किया। तथा संबंधित सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षकों को पढ़ाई का बेहतर वातावरण बनाने के लिए साफ सफाई पर विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को गुणवत्ता युक्त भोजन प्रदाय करने, बिजली, पानी ,पंखा सहित अन्य मूलभूत सुविधा निरंतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : एनआरएलएम के स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने मतदाता जागरूकता हेतु ली शपथ
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : स्वीप अभियान के तहत कासाबेल विकासखंड के चेटबा क्लस्टर के राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह के सदस्यों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने हेतु, नए मतदाताओं को जागरूक एवं भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध व्यक्तियों को मतदान में भाग लेने पर सहायता करने हेतु शपथ ली । इस दौरान राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला मिशन प्रबंधक विजय शरण प्रसाद, सीईओ जनपद जय गोविंद गुप्ता, डीपीएम भरत पटेल एवं विकास खंड कार्यक्रम प्रबंधक कमलेश श्रीवास…
Read Moreबगीचा एसडीएम विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम पंचायत भीतघरा पहुंचे, समस्याओं से अवगत होकर विभागीय अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : बगीचा एसडीएम ओंकार यादव एवं नायब तहसीलदार ग्राम पंचायत भीतघरा के विशेष पिछड़ी जनजाति मोहल्ला शिवरीनारायण पहुंचे जहां उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर के उत्थान के लिए पदम श्री अवार्ड के लिए नामित जोगेश्वर यादव के साथ बिरहोर परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने मोहल्ला की समस्याओं के बारे में जानकारी ली । मोहल्ले वासियों ने सौर ऊर्जा संयंत्र से जलप्रदाय मे होने वाली समस्याओं के बारे में अवगत कराया।एसडीएम ने पीएचई के अधिकारियों को सुधार हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
Read Moreजशपुर में सीएम विष्णु देव साय ने हर्षोल्लास के साथ अपनों संग मनाई होली
फागुन त्यौहार के रंग में रंगे दिखे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समदर्शी न्यूज़, जशपुर : होली के पूर्व दिवस जशपुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों के साथ खूब होली खेली। सीएम साय ने होली की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि रंग और उमंग का यह त्यौहार आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाये। ज्ञात हो कि जशपुर सीएम साय का गृहजिला है। इस अवसर पर जशपुर की विधायक रायमुनी भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और आमजन बड़ी संख्या…
Read Moreसनातन संस्कृति के संरक्षक, युवा दिलों की धड़कन थे स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव जी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जशपुर प्रवास पर पहुंचे सीएम साय ने किया स्व. दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित समदर्शी न्यूज़, जशपुर : होली के पूर्व दिवस पर जशपुर में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी की प्रतिमा को नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। स्व. दिलीप सिंह जूदेव जी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कुमार साहब से मेरा आत्मीय संबंध था। उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षक के रूप में घरवापसी अभियान चलाकर कई लोगों को सनातन की मूलधारा में पुनः प्रविष्ट कराया। युवा…
Read Moreजशपुर के टिकैतगंज में आयोजित होली मिलन समारोह में सम्मिलित हुए सूबे के मुखिया विष्णु देव साय, कहा – होली का पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का त्यौहार
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जशपुर के टिकैतगंज स्थित करमटोली के सरना निवास में आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुवे।मुख्यमंत्री साय ने यहां कार्यकर्ताओं को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुवे राज्य के विकास सुख शांति और समृद्धि का कामना किया।कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रंग गुलाल उड़ा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग होली खेला,वहीं पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रंग गुलाल लगाकर होली खेला। ज्ञात हो कि जशपुर विधायक…
Read Moreपरियोजना कार्य के लिए महाविद्यालय जशपुर के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण जनों से की भेंट, वनांचल ग्रामों का किया भ्रमण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : शासकीय रा.भ.रा. एन ई एस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर नगर के एम एस सी वनस्पति शास्त्र के छात्र छात्राओं ने डा,विजय रक्षित प्राचार्य की प्रेरणा व प्रो. डी आर राठिया विभागाध्यक्ष के मार्गदर्शन में अपना प्रोजेक्ट कार्य को पूर्ण करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जानकारी संकलन करने के लिए दुलदुला विकास खंड अंतर्गत वनांचल ग्राम केंदपानी, जाम पानी,टेढ़ा पहाड़,साली पानी व कस्तुरा, शारदा धाम का शैक्षणिक भ्रमण किए। भ्रमण के दौरान क्षेत्रीय वैद्यों से औषधि पादपों के बारे में एवम क्षेत्रीय परंपरागत जंगली साग- भाजी सहित…
Read Moreजशपुर में भाजपा का होली मिलन समारोह : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा टिकटगंज के करमटोली स्थित सरना निवास में आयोजन, सभी व्यापक तैयारियां पूर्ण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : टिकटगंज के करमटोली स्थित सरना निवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम की तैयारी अंतिम चरण में है,यहां कार्यक्रम के लिए जोर शोर से तैयारी की गई है। कार्यक्रम को लेकर जशपुर विधायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ज्ञात हो कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी टिकटगंज के करमटोली स्थित सरना निवास में होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,यह आयोजन जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत के नेतृत्व में किया जा रहा है,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के…
Read Moreपुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) ने नशे के विरूद्ध छेड़ा अभियान : आरोपियों से मादक पदार्थ गांजा, नशीली कफ सिरप, नशीली टेबलेट, शराब एवं ताड़ी इत्यादि किया गया जप्त
विगत डेढ़ माह में ही जिला पुलिस जशपुर द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करते हुये कुल 75 प्रकरण में 80 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनसे नशे का विभिन्न पदार्थ कीमती रू. 5,06,210 (पाँच लाख छः हजार दो सौ दस) कीमती का जप्त किया गया, जिला पुलिस द्वारा नशे के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है समदर्शी न्यूज़, जशपुर : पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा नशे के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है, इनके पदस्थापना अवधि लगभग डेढ़ माह (दिनांक 08.02.2024 से 22.03.2024) में ही नशे…
Read Moreजशपुर : पीएचई के कार्यपालन अभियंता ने किया नल-जल योजना का निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री समर सिंह ने कोतबा के आवर्धन जल प्रदाय योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। कोतबा के आवर्धन जल प्रदाय योजना 2017 से लंबित है। उन्होंने कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सके।इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत ग्राम चिकनीपानी, रोकबहार, कुकुरभूका में चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा सभी कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इस दौरान विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
Read More