‘ऑपरेशन बर्ड आई’ के अंतर्गत वारंटियों के विरूद्ध जिला पुलिस जशपुर द्वारा अभियान चलाकर की गई ताबड़तोड़ कार्यवाही : स्थाई वारंटी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !

अभियान के अंतर्गत मात्र 15 दिवस में विभिन्न न्यायालय से जारी कुल 60 स्थाई वारंटी एवं 79 गिरफ्तारी वारंटियों को पुलिस द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया,  समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : आदर्श आचार संहिता लागू होने के उपरांत पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में वारंटियों की धरपकड़ हेतु दिनांक 21 मार्च 2024 से 04 अप्रैल 2024 तक विशेष अभियान ‘ऑपरेशन बर्ड आई’ चलाया गया है। वारंटियों की पतासाजी एवं धरपकड़ हेतु थाना/चौकी स्तर पर पुलिस टीम का गठन कर विगत 15…

Read More

जनपद पंचायत जशपुर के  मनरेगा शाखा में पदस्थ पी ओ और लेखापाल  के विरुद्ध हुई गंभीर शिकायत पर जिला प्रशासन ने शुरू की जांच

महीनों फाइल रोककर भुगतान नहीं करने के मामले में हुई थी शिकायत समदर्शी न्यूज जशपुर : जनपद पंचायत जशपुर के  मनरेगा शाखा में पदस्थ पी ओ और लेखापाल  के विरुद्ध हुए  गंभीर शिकायत पर जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है, बुधवार को जांच करने जिला पंचायत की  मनरेगा उप संचालक कुसुम बड़ा, ए पी ओ मिथिलेश पैंकरा और जिला पंचायत के लेखाधिकारी अभय सिन्हा  जनपद पंचायत जशपुर के मनरेगा शाखा पहुंचे। यहां उन्होंने सभी शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज करते हुवे फाइलों को भी चेक किया।जानकारी के अनुसार पिछले…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर पत्थलगांव के बस आपरेटरों की ली गई मीटिंग

मीटिंग में यातायात समस्या का निराकरण एवं वाहनों की पार्किंग हेतु सहमति बनी, दुकान के बाहर सामान रखकर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों को यातायात व्यवस्था बनाये रखने हेतु समझाईस दिया गया, आने वाले दिनों में वाहन चालकों का कैंप लगाकर हेल्थ चेकअप किया जायेगा समदर्शी न्यूज़, जशपुर :  जिले के पत्थलगांव शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु आज पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा विगत दिवस अधिकारियों की मीटिंग लेकर विस्तृत कार्ययोजना बनाने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के परिपालन में आज एसडीएम पत्थलगांव…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा पत्थलगांव के समस्त होटल, ढाबा एवं लॉज संचालकों की ली गई बैठक

संचालकों को कहा गया सुरक्षा संबंधी समस्त उच्च मापदंड का पालन करने एवं दिये गये निर्देशों का पालन करने समदर्शी न्यूज़, जशपुर : दिनांक 04.04.2024 को पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (IPS)द्वारा पत्थलगांव के समस्त होटल, ढाबा एवं लॉज संचालकों की थाना में मीटिंग लेकर पुलिस विभाग से सुरक्षा संबंधी उच्च समस्त मापदंड का पालन करने हेतु कहा गया। निर्देशों का पालन नहीं किये जाने एवं अवैध गतिविधियां पाये जाने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। होटल एवं लॉज संचालकों को यहां रूकने वाले सभी मुसाफिरों की पहचान पत्र…

Read More

जशपुर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित

समदर्शी न्यूज़, जशपुर: आगामी लोकसभा निर्वाचन के मद्देनजर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार साहू ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने निर्वाचन संबंधी जानकारी के साथ आदर्श आचार संहिता के  पालन किए जाने वाले नियमों की जानकारी दी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने लोकसभा में पेयजल, दरी, पंखा, पंडाल, फूल गुलदस्ता, खाद्य सामग्री जैसे चुनाव से संबंधित रेट लिस्ट को लेकर चर्चा की । उन्होंने प्रचार सामग्री, वाहन संबंधी अनुमति हेतु अनुमति लेने कहा और प्रचार प्रसार के लिए प्रयुक्त की…

Read More

लोकसभा निर्वाचन 2024 : रायगढ़ लोकसभा हेतु जशपुर जिले के तीनों विधानसभा के लिए मतदान कर्मियों का किया गया प्रथम रेंडमाईजेशन

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदान दलों की नियुक्ति हेतु ऑनलाइन प्रथम रेंडमाईजेशन जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार उपस्थिति में जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में किया गया। जशपुर जिले के जशपुर, कुनकुरी, पत्थलगांव तीनों विधानसभा के लिए मतदान केंद्रों के लिए दल, संगवारी मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्रों के लिए दल, दिव्यांग मतदान दल और रिजर्व मतदान दलों का प्रथम रेंडमाईजेशन किया गया।संगवारी बूथ-10, दिव्यांग मतदान दल1, युवा मतदान दल-5, मिश्रित मतदान दल-10 जिसमें मतदान अधिकारी क्रमांक 2 एवं 3 पर महिला अधिकारी ड्यूटी लगाई…

Read More

जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 20 लाख की राशि स्वीकृत

समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के पांच मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कुम्हार बहार निवासी गुरवारी बाई का  सर्पदंश से 01 जुलाई 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति सैनाथ हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार फरसाबहार निवासी जगसाय राम भगत का कुआं के पानी में डुबने…

Read More

मनोरा विकासखंड में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत का सघन जनसंपर्क : ग्रामीणों से कहा अबकी बार 400 पार

गुरुवार को मनोरा के बेंजोरा,जयमरगा, दड़गांव, खरसोता और बुमतेल ग्राम के दौरे पर रही जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत  समदर्शी न्यूज़, जशपुर : गुरुवार को जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत मनोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेंजोरा,जयमरगा, दड़गांव, खरसोता और बुमतेल के दौरे पर रही,यहां विधायक ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुवे भाजपा के अभियान अबकी बार 400 पार को सफल बनाने में सहयोग करने का बात कहा। ज्ञात हो कि जशपुर विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय विधायक गुरुवार को मनोरा विकासखंड क्षेत्र के दौरे पर रही,यहां श्रीमती ने जनसंपर्क करते हुवे ग्रामीणों…

Read More

ब्रेकिंग जशपुर : दिलीप गुप्ता एवं विक्की घासी जिला बदर, कलेक्टर व जिला दण्डाधिकारी ने जारी किया आदेश

जशपुर जिले की सीमाओं से छः माह के लिए जाना होगा बाहर समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर व जिला दण्डाधिकरी डॉ. रवि मित्तल ने 27 मार्च 2024 को आदेश जारी कर श्री दिलीप गुप्ता पिता रामजी प्रसाद गुप्ता, जाति सोढ़ी, उम्र 40 वर्ष, साकिन पुरानी बस्ती पत्थलगांव, थाना पत्थलगांव एवं  श्री विक्की घासी पिता स्व. परमानंद घासी, उम्र 30 वर्ष, साकिन गढ़ाटोली जशपुर थाना व जिला जशपुर को को 6 माह के लिए जिला बदर कर दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (क) (ख) के…

Read More

जशपुर ब्रेकिंग : जनहानि के मामलों में हितग्राहियों से लाखो रुपये की मांग करने पर तहसील कार्यालय फरसाबहार में पदस्थ सहायक ग्रेड-03 मोहन राम भगत निलंबित

जनहानि के मामलों में हितग्राहियों से लाखो रुपये की मांग करने वसुलीबाज रिश्वतखोर बाबू मोहन भगत निलंबित रिश्वतखोर बाबू जशपुर जिले के फरसाबहार में तहसील कार्यालय में था पदस्थ समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कार्यालय कलेक्टर, जशपुर, जिला-जशपुर (छ.ग.) द्वारा जारी आदेश क्रमांक /16/2/ वित्त-स्था.-02/2023 दिनांक 02/04/2024 के अनुसार कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सासर के पत्र क्रमांक/941/वाचक / 2024 फरसाबहार, दिनांक 01.04.2024 एवं तहसीलदार फरसाबहार से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार मोहन राम भगत, सहायक ग्रेड-03 तहसील कार्यालय फरसाबहार द्वारा आर.बी.सी.6-4 के तहत् प्रदाय किए जाने वाले राहत राशि से पीड़ित पक्षकारों भीमराम…

Read More