मृतका के पति ने बताया – आरोपी भाई से चल रहा था जमीन विवाद… समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी : बड़ी खबर कुनकुरी थाना क्षेत्र से आ रही है। जमीन विवाद को लेकर भाई-भाई के बीच चल रहे विवाद में छोटे भाई ने भाभी पर टांगी से हमला कर दिया। हमले में भाभी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार हेतु कुनकुरी अस्पताल लाया गया जहां अस्पताल के गेट पर ही घायल महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी कुनकुरी पुलिस को मिलने पर पुलिस घटना स्थल पहूंचकर…
Read MoreTag: जशपुर
प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वालों के विरूद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही : दो तस्कर गिरफ्तार एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन जप्त, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में !
ओनेरेक्स सिरप 201 नग कीमत 34,170/- (चौतीस हजार एक सौ सत्तर) रूपये के साथ दो तस्कर गिरफ्तार एवं तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन जप्त, आरोपियों के विरूद्ध थाना नारायणपुर में धारा 21(सी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशिमोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने एवं क्षेत्र में मुखबीर तंत्र को लगातार सक्रीय रखने के निर्देश दिये गये हैं। इन निर्देशों के बाद से ही जिला पुलिस नशीले…
Read Moreकुनकुरी में कुप्रबंधन एवं उपेक्षा की भेंट चढ़ा महतारी वंदन कार्यक्रम : खाली कुर्सियों ने सूना पीएम व सीएम का संबोधन…… अधिकारी एवं कार्यकर्ता बीच समारोह से हुए गायब…….
सीएम के विधानसभा मुख्यालय में सूने पण्डाल में हुआ महतारी वंदन योजना का उद्बोधन कार्यक्रम, पीएम एवं सीएम के संबोधन के पूर्व पण्डाल हुआ खाली…देखे वीडियो….. समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विधासभा के मुख्यालय स्थित जनपद पंचायत कुनकुरी के परिसर में महतारी वंदन योजना के प्रथम राशि अंतरण के अवसर पर आयोजित समारोह प्रशासनिक कुप्रबंधन एवं उपेक्षा की भेंट चढ़ गया। नगरीय प्रशासन एवं जनपद पंचायत द्वारा इस आयोजन को पृथक पृथक आयोजित किया जाना था किन्तु अचानक इस आयोजन को जनपद पंचायत कुनकुरी के परिसर में…
Read Moreसुदूर पण्डरापाठ इलाके में पहुंचा ‘नोनी रक्षा रथ’, एसडीओपी बगीचा द्वारा महिलाओं से उनकी भाषा में संवाद कर विभिन्न विषयों एवं कानूनी प्रावधानों की दी गई जानकारी !
रक्षा टीम के सदस्यों ने ‘नोनी रक्षा रथ’ के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में दी विस्तारपूर्वक जानकारी, आमजनों को पुलिस द्वारा पांपलेट बांटकर किया गया जागरूक. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : आज दिनांक 09 मार्च 2024 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले में संचालित ‘नोनी रक्षा रथ’ जिले के सुदूर पण्डरापाठ इलाके के कैलाषगुफा मेला में पहुंचा, रक्षा टीम के सदस्यों द्वारा उपस्थित आमजनों को ‘नोनी रक्षा रथ’ के बारे में एवं हेल्पलाईन नंबर 9479128400 के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया कि वे 24 घंटे कॉल/व्हाट्सअप…
Read Moreमहतारी वंदन योजना जशपुर जिले की महिलाओं को 10 मार्च को मिलेगी राशि : 2 लाख 32 हजार 426 महिलाओं के खाते में पहली किस्त की जाएगी हस्तांतरित
कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे पीएम श्री मोदी, करेंगे हितग्राहियों से सवांद कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मंत्रणा हॉल में जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई महतारी वंदन योजना की पहली किस्त कल 10 मार्च को जारी किया जाएगा। इसी के साथ अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। जशपुर सहित प्रदेशभर की 70 लाख से ज्यादा महिलाओं के खाते में कल एक-एक हजार रुपए जारी किया जाएगा। जिले में जशपुर कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित मंत्रणा हॉल…
Read Moreनेशनल लोक अदालत का हुआ आयोजन, 16672 प्रकरणों का किया गया निराकरण
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : आज कलेक्ट्रेट स्थित अपर कलेक्टर न्यायालय में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। नेशनल लोक अदालत में राजस्व न्यायालय द्वारा बंटवारा, नामांतरण, दंडिक सहित विविध प्रकरण के कुल 16672 प्रकरणों का निराकरण किया गया।
Read Moreकुनकुरी का जतरा मेला अधर में लटका : दुसरी नीलामी भी निरस्त, ठेकेदारों की मिली भगत और व्यापारियों की खींचतान में जतरा मेला के आयोजन में फंसा पेंच ….ठेकेदारों की मंशा सांठ-गांठ कर नीलामी हथियाना, व्यापारियों का दबाव स्थल की घोषणा के बाद हो मेला आयोजन का फैसला
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: नगर पंचायत कुनकुरी के अन्तर्गत आयोजित होने वाले वार्षिक जतरा मेला पर संकट के बादल मंडराने लगे है। नगर पंचायत द्वारा मेला आयोजन को लेकर शनिवार को दुसरी बार नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई जिसमें ठेकेदारों ने मिली भगत कर इतनी कम बोली लगाई जिसके कारण मेला ठेका सम्पन्न नही हो सका। नीलामी प्रक्रिया के दौरान कुनकुरी व्यापारी संघ के पदाधिकारी भी पहूंच गये और बिना स्थल चयन किये नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न न कराने की मांग करने लगे। इन सारी आपत्तियों के बीच वार्षिक जतरा मेला के…
Read Moreक्लाइम्बर्स गैदरिंग इवेंट से जशपुर जिले का देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिल रही प्रमुख पहचान
एक अंतराष्ट्रीय क्लाइम्बिंग समूह ने अपने वार्षिक क्लाइम्बिंग उत्सव हेतु देशदेखा का किया चयन समदर्शी न्यूज़, जशपुर : जिले के देशदेखा क्लाइम्बिंग सेक्टर ने संभाग को फिर से एडवेंचर के क्षेत्र में सुर्खियों में ला दिया है। देशदेखा में फ़रवरी में हुए अंतर्राष्ट्रीय क्लाइम्बर्स गैदरिंग इवेंट की खबर हाल में एडवेंचर समुदाय में काफी प्रमुख है। मुख्य आयोजक स्वप्निल राचेलवार ने बताया की इस इवेंट का आयोजन देश और दुनिया भर से प्रचिलित एवं प्रसिद्ध क्लाइम्बर्स को जशपुर लेकर यहाँ की रॉक क्लाइम्बिंग एवं अन्य एडवेंचर से जुड़े खेलो की…
Read Moreमुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया के निर्देश पर विद्युत समस्याओं का निराकरण करने में जुटा विभाग
ग्राम जोकारी में लगाया गया शिविर, प्राप्त 37 आवेदन हुए निराकृत समदर्शी न्यूज़, जशपुर: जिले के विद्युत उपभोक्ताओं ने विद्युत बिल के अधिकता को देखते हुए राहत दिलाने विगत दिनों बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैम्प में गुहार लगाई थी। ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए,सीएम कैम्प ने विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को गांव में विशेष शिविर लगा कर,बिजली बिल की समस्याओं के निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। निर्देश के परिपालन में विद्युत विभाग द्वारा ग्राम जोकारी में शिविर लगाकर बिजली बिल समस्या सहित अन्य प्रकरणों…
Read Moreग्राम पंचायत जोकारी में न्योता भोज में शामिल हुए जनपद सीईओ, सभी बच्चों के साथ किया भोजन, बच्चे हुए प्रसन्न
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत जोकारी में न्योता भोजन का आयोजन किया गया। कुनकुरी जनपद सीईओ कमलकांत एव अधिकारियों ने बच्चो के साथ भोजन पूर्व प्रार्थना कर सभी ने भोजन किया। बच्चों ने अधिकारियों को अपने बीच पाकर बहुत प्रसन्न हुए और हमेशा ऐसे अधिकारियों से मिलने की इच्छा जाहिर की। ताकि वो लगातार प्रेरित हो सके। न्योता भोज में गांव के वरिष्ठ जन भी शामिल हुए। इस दौरान शाला के सभी शिक्षक उपस्थित थे।
Read More