स्कूल निर्माण एवं मरम्मत कार्य में हो रहे भीषण भ्रष्टाचार से ठेकेदारों में वर्चस्व को लेकर बढ़ी प्रतिस्पर्द्धा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर निर्माण कार्यो से संबंधित विभागों में ठेकेदारों के बीच वर्चश्व की लड़ाई को लेकर बने तनाव के वातावरण ने जिला मुख्यालय में सनसनीखेज गोलीकाण्ड को जन्म दे दिया। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरईएस जशपुर कार्यालय के पास टेण्डर विवाद को लेकर ठेकेदारों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि एक ठेकेदार ने दुसरे ठेकेदार के उपर गोली चला दी। यद्यपि इस घटना में किसी के भी घायल…
Read MoreTag: जशपुर
कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं पढ़ाई के प्रति विशेष जागरूकता बनाए रखकर ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है – सेराज खान
स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम विद्यालय नारायणपुर में सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का किया गया आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर नारायणपुर: स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम विद्यालय नारायणपुर में 20 सितंबर बुधवार को सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद सेराज खान उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुनकुरी पदेन अध्यक्ष शिक्षा समिति जनपद पंचायत कुनकुरी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सदस्य दाराखरिका श्रीमती काजल कुशवाह, सरपंच ग्राम पंचायत नारायणपुर श्रीमती मुक्ति लता प्रधान, विधायक…
Read Moreमहिला आरक्षण बिल के पक्ष में रायगढ़ सांसद गोमती साय ने कहा – देश की आधी आबादी को आज उसका हक मिला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़/जशपुर रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय ने सदन में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में बोलते हुए कहा कि मुझे हार्दिक खुशी हो रही है कि मैं महिला आरक्षण बिल पर अपना पक्ष रख पा रही हूँ। देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की यह सरकार नित नए आयाम गढ़ रही है। ये इन्ही की कार्यप्रणाली का परिणाम है कि सदन में महिला आरक्षण बिल प्रस्तुत हो सका है। मोदी जी की सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास…
Read Moreजीर्ण श्वेत प्रदर से ग्रसित मरीज का आयुर्वेद पद्धति से किया गया ईलाज, मरीज को समस्या से अब मिल रहा काफी आराम
रोगी के पेट दर्द, बुखार, कमर दर्द में 15 दिवस के ईलाज से ही हल्कापन लगने लगा शिविर में आयुर्वेद पद्धति से 4057 मरीजों की की गई चिकित्सा हाट बाजार एवं सियान जतन क्लीनिक से 218 रोगी हुए लाभान्वित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: जिला में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुषविंग, स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, आयुर्वेद, होम्योपैथी औषधालय, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है। जिसके माध्यम से पंचकर्म क्रिया के द्वारा रोगियों को ईलाज करके निःशुल्क औषधि वितरण किया जा रहा है। आयुष विभाग से प्राप्त जानकारी…
Read Moreपत्थलगांव के सुरेशपुर में आबादी ग्राम ड्रोन सर्वे कार्य प्रारंभ, प्रतिदिन 6 ग्राम का लक्ष्य
कुमेकेला, गोडीकला, करमीटीकरा, किलकिला ग्राम में राजस्व टीम ने किया गिरदावरी कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पत्थलगांव: स्वामित्व योजना अंतर्गत् आज पत्थलगांव विकासखण्ड में आबादी ग्राम ड्रोन सर्वे एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी की उपस्थित में ग्राम सुरेशपुर से प्रारंभ किया गया। आबादी ग्राम ड्रोन सर्वे के तहत् प्रतिदिन 06 ग्राम का लक्ष्य रखा गया है। राज्य की टीम के निर्देशानुसार एक दिन पहले चुना मार्किंग का कार्य भी किया जा रहा है। साथ ही कुमेकेला, गोडीकला, करमीटीकरा, किलकिला में आरआई और पटवारी की उपस्थित में गिरदावरी की गई।
Read Moreजिला न्यायालय जशपुर में फर्स्ट एड क्लिनिक का उद्घाटन 22 सितम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: नालसा के दिशा निर्देशन जिला न्यायालय जशपुर में फर्स्ट एड क्लिनिक, प्राथमिक उपचार केन्द्र का उद्घाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय श्रीमती अनिता डहरिया के द्वारा 22 सितम्बर 2023 को समय 11.00 बजे किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर के सचिव ने फर्स्ट एड क्लिनिक उद्घाटन समारोह में जनसमान्य को उपस्थित रहने के लिए आग्रह किया गया है।
Read Moreजन भागीदारी को आंगनबाड़ी गतिविधियों में सम्मिलित करने के उद्देश्य से जशपुर जिले में 1 से 30 सितम्बर तक किया जा रहा है पोषण माह का आयोजन
पोषण माह में नारा, लेखन, वजन, अनुश्रवण गतिविधियाँ, पोषण मेला, अन्नप्राशन एवं परिवार चौपाल का आंगनबाड़ी स्तर पर किया जा रहा है आयोजन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 01 से 30 सितम्बर तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। पोषण माह के अंतर्गत नारा, लेखन, वजन अनुश्रवण गतिविधियाँ, पोषण मेला, अन्नप्राशन एवं परिवार चौपाल का आयोजन परियोजना स्तर एवं आंगनबाड़ी स्तर पर किया जा रहा है। स्वस्थ बालक-बालिका स्पर्धा के माध्यम से बच्चों को छोटे-छोटे पुरस्कार…
Read Moreजशपुर: जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम पुरनानगर निवासी आकाश राम सर्पदंश से 10 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की माता सुशीला बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Read Moreकुनकुरी एवं सन्ना तहसीलदार ने किया गिरदावरी कार्य का निरीक्षण, राजस्व टीम द्वारा किसानों के खेतों में जाकर किया जा रहा है गिरदावरी का कार्य
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी: राजस्व विभाग के टीम द्वारा किसानों के खेतों का निरीक्षण करके प्राथमिकता से गिरदावरी कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में कुनकुरी तहसीलदार मुखदेव यादव ने कुनकुरी ब्लॉक के ग्राम बेमताटोली, कोमड़ो में राजस्व टीम द्वारा किए जा रहे गिरदावरी कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को खसरा क्रमांक एवं वास्तविक रकबे में लगाए गए फसल का सही जानकारी दर्ज कर ऑनलाईन प्रविष्टि प्राथमिकता से करने के लिए कहा। इसी तरह सन्ना ब्लॉक में भी संदीप गुप्ता ने ग्राम अकरिकोना ने गिरदावरी कार्य का…
Read Moreशासकीय महाविद्यालय दुलदुला में ओजोन दिवस का हुआ आयोजन, प्रोफेसरों ने ओज़ोन परत के क्षरण से होने वाले नुकसान से बचने के लिए छात्रों को दी व्यापक जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दुलदुला: विश्व ओजोन दिवस के मौके पर शासकीय महाविद्यालय दुलदुला के भूगोल विभाग और रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा ओजोन दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम ओज़ोन परत के क्षरण से होने वाले नुकसान से बचने के लिए छात्रों को दी गई व्यापक जानकारी। छात्रों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने अपने भाषण में ओज़ोन परत के क्षरण एवं उससे ठीक करने के उपाय भी सुझाए। श्री अनुज कुमार चौरसिया ने ईको फ्रेंडली फ्रीज एवं एसी आदि तकनीकों से…
Read More