समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी: विगत सप्ताह भर से कुनकुरी नगर की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मौसम में आये बदलाव के बाद तेज हवाओं ने नगर सहित अंचल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया है। बद्हाल हुई व्यवस्था को बिजली विभाग जैसे-तैसे सुचारू करने की कवायद में लगा है, इसी बीच कुनकुरी नगर के वार्ड क्रमांक 9 आजाद मोहल्ले में विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को बिना काम किये ही सामान सहित लौटना पड़ा। बता दे कि आजाद मोहल्ला के निवासियों ने…
Read MoreTag: जशपुर
निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है मतगणना, प्रेक्षकों की भूमिका महत्वपूर्ण – श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले
देश के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के 56 अधिकारी निभाएंगे मतगणना प्रेक्षक की भूमिका मतगणना प्रेक्षकों ने समझी मतगणना की बारीकियाँ समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने रायपुर के नवीन विश्राम गृह में आयोजित मतगणना प्रेक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मतगणना प्रेक्षक (काउंटिंग ऑब्जर्वर) की भूमिका मतगणना के दौरान अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। मतगणना संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम पड़ाव है। इसलिए सभी की नजर मतगणना की प्रक्रिया पर केंद्रित होती है। ऐसे में मतगणना प्रेक्षक की भूमिका…
Read Moreकुनकुरी में बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, कंट्रोल रूम हेतु संपर्क नम्बर जारी, उपलब्ध रहेगा 24 घंटे
समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी/जशपुर : विद्युत विभाग द्वारा जिले में विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। खराब मौसम के कारण जिले में बिजली संबंधी समस्या उत्पन्न न हो और यदि समस्या हो तो भी उसका निराकरण समय में करने तथा उपभोक्ताओं को सुविधा देने के उद्देश्य से जिले के कुनकुरी विकासखंड में बिजली समस्याओं के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जिसका संपर्क नम्बर 9201993654 है। उपभोक्ता 24 घंटे विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संपर्क कर सकते हैं।
Read Moreजशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 08 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम घोघर निवासी अंकित तिग्गा का मधुमक्खी के काटने से 09 अप्रैल 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतक निकटतम वारिस मृतक के पत्नी नगमा तिग्गा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बगीचा तहसील अंतर्गत ग्राम घोघर निवासी अजय एक्का मधुमक्खी के…
Read Moreजशपुर : खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण संबंधित मामलों में की जा रही है कार्यवाही, पमशाला में ईब नदी के किनारे किए जा रहे मिट्टी ईट के अवैध उत्खनन पर प्रकरण दर्ज
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशानुसार एवं खनि अधिकारी जशपुर के मार्गदर्शन में खनिज अमला जशपुर द्वारा फरसाबहार तहसील क्षेत्र में खनिज मिट्टी ईट के अवैध उत्खनन संबंधित जांच किया गया। जिसमें ग्राम पंचायत पमशाला में ईब नदी के किनारे किये जा रहे अवैध बंगला भट्ठों पर छापामार कार्यवाही की गई। उक्त क्षेत्र में खनिज मिट्टी ईट के अवैध उत्खनन कर्ता को नोटिस जारी करते हुए मिट्टी ईट के अवैध उत्खनन के 04 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। जिसमें खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम…
Read Moreनाबालिग बालिका को अपने साथ ले जाकर शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.
आरोपी अजय यादव के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अपराध क्रमांक 136/2024 धारा 363, 366, 376 भा.द.सं. एवं 4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत निवासरत एक पिता ने दिनांक 27 मई 2024 को थाना जशपुर में सूचना दी थी कि उसकी 16 वर्ष की नाबालिग पुत्री अपने दादा-दादी के साथ रहकर जशपुर के एक स्कूल में पढ़ाई करती है। दिनांक 23…
Read Moreसीएम विष्णुदेव साय के ड्रीम प्रोजेक्ट को भूपेश शासन काल में लगा भ्रष्टाचार का दीमक, पक्की छत से टपक रहा पानी, टाईल्स की फर्श से निकल रही दीमक, अपने निर्माण को लेकर कृषि महाविद्यालय का भवन एवं हॉस्टल सवालों के घेरे में..पढ़िए अनोखे भ्रष्टाचार की विशेष रिपोर्ट पार्ट – 1
भुपेश के शासनकाल में बने भ्रष्टाचारी भवन का उद्घाटन विष्णु के सुशासन में करने की तैयारी हुई तेज, भवन के नीचे दबे दीमकों ने किया विद्रोह तो छत के ऊपर कौव्वों ने बैठना किया बंद समदर्शी न्यूज़, कुनकुरी/जशपुर : प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने अपनी विधानसभा में कृषि विज्ञान की शिक्षा से क्षेत्र के युवाओं को कृषि के क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के लिये कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र का सपना देखा था। इस सपने के साकार होने में सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार ने दीमक लगा दी।…
Read MoreJashpur Crime Breaking : प्रेमी ने षड़यंत्र कर अपने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका का कराया था दुष्कर्म, गैंगरेप के 3 नाबालिग सहित सभी 6 आरोपियों को 2 घंटे के भीतर पकड़ने में जशपुर पुलिस को मिली सफलता
पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम ने घटना की सूचना मिलते ही रात्रि में ही सभी 6 आरोपियों को लिया गया अभिरक्षा में थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की घटना, प्रेमी सहित 3 बालिग एवं 3 नाबालिग सम्मिलित, अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना दुलदुला अप.क्र. 24/2024 धारा 376, 376(डी), 323, 120(बी) भा.द.सं. तहत् अपराध पंजीबद्ध, प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुये एफएसएल टीम अंबिकापुर से जांच कराई जा रही है समदर्शी न्यूज़, जशपुर : मामले का विवरण इस प्रकार है कि जशपुर जिले के थाना दुलदुला में बीती रात्रि एक 20 वर्षीय…
Read Moreडीईओ जशपुर के दीप प्रज्वलन के साथ डाइट जशपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का ब्लेंडेड मोड में प्रशिक्षण हुआ प्रारंभ
समदर्शी न्यूज़, जशपुर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता अर्थात एफएलएन अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को एनईपी के अनुरूप प्रशिक्षित करने हेतु जिले से कुल 72 जिला स्तरीय प्रशिक्षकों का डाइट जशपुर में ब्लेंडेड मोड में प्रशिक्षण आज प्रारंभ हो गया। डाइट प्राचार्य सिद्दीकी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारी पी के भटनागर के द्वीप प्रज्वलन से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। डाइट प्राचार्य सिद्दकी ने डीईओ जशपुर को प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा, उसके क्रियान्वन एवं मॉनिटरिंग की संक्षिप्त जानकारी दी। उन्होंने राज्य एवं…
Read Moreरात्रि में चारपहिया वाहन में मवेशी तस्करी कर रहे आरोपी पुलिस के दबाव में आकर वाहन छोड़कर हो गये फरार, की जा रही अज्ञात तस्करों की पतासाजी.
वाहन से कुल तीन नग मवेशी कीमत लगभग 15 हजार रूपये किया गया जप्त, थाना तुमला में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पशु क्रूरता अधिनियम् की धारा 11, छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं छ.ग. पशु परिवहन अधि. 1978 की धारा 47 ए, 47 सी, 48, 52 का अपराध किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर सभी थाना/चौकी प्रभारियों को तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों…
Read More