जशपुर, 26 मार्च 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम सुलेसा निवासी लक्ष्मण राम का सांप के काटने से 02 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी मयासो/1हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़_सरकार
अवकाश के दिनों में भी खुले रहेंगे रजिस्ट्री कार्यालय, जनता की सुविधा हेतु अपॉइंटमेंट का समय शाम 7 बजे तक बढ़ाया गया
रायपुर, 24 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है और तकनीकी सशक्तिकरण के माध्यम से शासकीय प्रक्रियाओं को और अधिक सरल, सुलभ और पारदर्शी बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में वाणिज्यिक कर (पंजीयन) मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी के स्पष्ट निर्देश पर जनसुविधा को सर्वाेपरि रखते हुए महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा आज ही सभी जिलों के कलेक्टरों को पत्र जारी कर यह निर्देशित किया गया है कि मार्च माह के सार्वजनिक अवकाश के…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात
रायपुर, 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संघ की पत्रिका “सेवा शिखर” के प्रथम संस्करण का विधिवत विमोचन भी किया। राज्य प्रशासनिक सेवा की भूमिका को बताया शासन का मजबूत स्तंभ मुख्यमंत्री श्री साय ने मुलाकात के दौरान राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश की योजनाओं और कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन उन्हीं के माध्यम से धरातल पर संभव हो पाता है।…
Read Moreविश्व क्षय दिवस: टीबी के खिलाफ जनजागरण और सहभागिता से ही बनेगा स्वस्थ छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर, 23 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों से टीबी जैसे संक्रामक रोग के उन्मूलन के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीबी केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न करने वाली चुनौती है, जिससे हमें मिलकर लड़ना है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि टीबी, जिसे तपेदिक भी कहा जाता है, एक संक्रामक रोग है, जो मुख्यतः फेफड़ों को प्रभावित करता है और यह विश्वभर में लाखों लोगों…
Read Moreउप मुख्यमंत्री अरुण साव छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में हुए शामिल
सामाजिक भवन के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की धीवर समाज को मिला प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद, सनातन का किया प्रचार-प्रसार : उप मुख्यमंत्री श्री साव रायपुर. 22 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज दुर्ग जिले के दारगांव में छत्तीसगढ़ धीवर समाज के वार्षिक अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह में धमधा नगर पंचायत में धीवर समाज के सामाजिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। सांसद श्री विजय बघेल भी समारोह में शामिल हुए। श्री साव ने…
Read Moreसफलता की कहानी : चिरायु योजना से गरीब पिता की चिंता बदली खुशी में, दिल में था छेद, जिंदगी थी अधूरी, चिरायु योजना ने पहाड़ी कोरवा अंजली को दिया नया जीवन.
पहाड़ी कोरवा अंजली के दिल की बीमारी को मिला चिरायु का वरदान चिरायु योजना से दिल की बीमारी का हुआ निःशुल्क सफल ऑपरेशन जशपुर. 22 मार्च 2025 : जशपुर जिले के मनोरा विकासखण्ड के जंगलों के बीच बसे एक छोटे से ग्राम सोनक्यारी में पहाड़ी कोरवा परिवार में जन्मी अंजली बाई बचपन से अपने परिवार की लाडली थी। तीन भाइयों में इकलौती बहन होने से उसे घर में सभी को वह बहुत प्यारी थी। समय के साथ जैसे जैसे बड़ी हुई उसका स्वास्थ्य लगातार खराब रहने लगा। आस पास छोटे…
Read Moreछत्तीसगढ़ में 2897 सहायक शिक्षकों की बर्खास्तगी पर बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा, भाजपा सरकार युवाओं की पीड़ा नहीं सुन रही” –प्रवक्ता धनंजय ठाकुर
रायपुर/20 मार्च 2025। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार से नौकरी वापस मांगने बीएडधारी बर्खास्त युवा शिक्षकों को लहू बहाना पड़ रहा है यह बेहद ही दुखद घटना है। सरकार में बैठे लोग सत्ता के नशे में इतने चूर हो गए हैं अहंकार में ग्रसित हो गए हैं कि उन्हें युवाओं की रूदन सुनाई नहीं पड़ रही है। भाजपा की सरकार ने बीएड धारी शिक्षकों के पक्ष को न्यायालय में मजबूती से नहीं रखा जिसके चलते ही बीएड धारी शिक्षकों को अपनी नौकरी…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से की सौजन्य मुलाकात, बस्तर में नक्सलवाद अंतिम चरण में, विकास और पर्यटन पर गृहमंत्री से हुई चर्चा
नई पुनर्वास और आत्मसमर्पण नीति की सफलता से कराया अवगत, कहा बस्तर के विकास को मिल रही नई दिशा रायपुर 17 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। सरकार की सख्त नीतियों और सुरक्षा बलों की प्रभावी रणनीति के चलते नक्सल प्रभावित इलाकों में शांति लौट रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके निवास पर मुलाकात की। इस बैठक में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने, बस्तर के विकास…
Read Moreबड़ी ख़बर : छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर – बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
28 लाख के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई रायपुर, 17 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले में 28 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 नक्सलियों के सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अपने सुरक्षाबलों के मनोबल को लगातार ऊंचा बनाए रखने और बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य के सांसदों ने की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ के विकास पर हुई बड़ी चर्चा!
रायपुर, 17 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में सांसद महेश कश्यप, श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने सांसदों से अपने-अपने संसदीय क्षेत्रों में विकास योजनाओं की प्रगति और आवश्यकताओं पर फीडबैक लिया और केंद्र सरकार से जुड़ी आवश्यक पहल को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान सांसदों ने मुख्यमंत्री श्री साय से राज्य के विकास, केंद्र-राज्य समन्वय, और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को लेकर चर्चा की।
Read More