वोटर लिस्ट को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य गंभीर और चिंताजनक चुनाव आयोग राहुल गांधी के उठाए गए सवालों का जवाब दें रायपुर/10 अगस्त 2025। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों ने चुनावी गड़बड़ियों को लेकर की गयी नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस की रिकार्डिंग को फिर से देखा तथा राहुल गांधी के द्वारा दिये गये तथ्यों को तार्किक और गंभीर बताते हुए कहा कि राहुल गांधी के द्वारा दिये गये साक्ष्यों से साफ हो रहा है कि देश…
Read MoreTag: #IndianPolitics
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
रायपुर, 6 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने महान शिक्षाविद्, ओजस्वी राष्ट्रवादी और भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का संचार करने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने निवास कार्यालय में डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अमूल्य योगदान का स्मरण किया और उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन देशभक्ति, निःस्वार्थ सेवा और अखंड भारत के प्रति अदम्य प्रतिबद्धता का प्रतीक है।…
Read Moreसंविधान की हत्या का दिन नहीं भूलेगा भारत : भाजपा का ‘संविधान रक्षा संकल्प’ कार्यक्रम जशपुर में हुआ आयोजित, तानाशाही की त्रासदी का 50वां साल, भाजपा ने खोली कांग्रेस की ‘आपातकालीन कुनीति’ की परतें, लगाया लोकतंत्र हनन का आरोप.
आपातकाल की 50 वीं बरसी पर भाजपा ने मनाया “संविधान हत्या दिवस” कांग्रेस के काले इतिहास की खोली गई पोल. जशपुर. 25 जून 2025 : भारतीय जनता पार्टी ने 25 जून 2025 को आपातकाल की 50वीं बरसी को जशपुर में “संविधान हत्या दिवस” के रूप में मनाया। सनातन धर्मशाला कांसाबेल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने 1975 के आपातकाल को भारत के लोकतांत्रिक इतिहास का सबसे काला दिन करार दिया। वक्ताओं ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाते हुए उसे लोकतंत्र, अभिव्यक्ति की आज़ादी और न्याय व्यवस्था का गुनहगार बताया।…
Read Moreकाशी के कोतवाल काल भैरव के दरबार में सीएम विष्णुदेव साय की आराधना, छत्तीसगढ़ की समृद्धि की कामना
रायपुर 24 जून 2025 / देवों के अधिदेव भगवान शंकर की पावन नगरी काशी में स्थित ‘काशी के कोतवाल’ श्री काल भैरव जी महाराज के दिव्य मंदिर में आज मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और देश के कल्याण हेतु प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने बाबा काल भैरव की विधिवत आराधना की और संपूर्ण राष्ट्र के लिए मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि बाबा भैरवनाथ की कृपा समस्त देशवासियों पर निरंतर बनी रहे, यही मेरी प्रार्थना है। उन्होंने देश के नागरिकों…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. देवेंद्र प्रधान को दी श्रद्धांजलि
रायपुर, 22 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के निवास पहुंचे और उनके पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय देवेंद्र प्रधान जी एक दूरदृष्टा राजनेता, कुशल संगठनकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
Read Moreप्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर लोगों में भारी उत्साह : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की
विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए, 25 मार्च तक सभी काम पूर्ण करने को कहा मुख्य मंच, हेलीपेड, पार्किंग की तैयारियों को नजदीक से देखा, सड़कों की मरम्मत करने और स्वच्छता अभियान चलाने के दिए निर्देश रायपुर. 19 मार्च 2025. उप मुख्यमंत्री तथा बिलासपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने आज मोहभठ्ठा में अधिकारियों की बैठक लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 30 मार्च के प्रवास को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अब तक हुए कार्यों की जानकारी लेकर 25…
Read Moreमुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा पर कांग्रेस का हमला – ‘भाजपा प्रवक्ताओं का हक छीनकर बने हैं सलाहकार’
राहुल गांधी के संबंध में बयान देने से पहले पंकज झा अपना राजनैतिक कद देख ले – सुरेन्द्र वर्मा रायपुर/17 मार्च 2025। मुख्यमंत्री के सलाहकार पंकज झा द्वारा दिये गये बयान का प्रतिकार करते हुये प्रदेश कांग्रेस वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संदर्भ में बयान देने के पहले पंकज झा अपनी राजनैतिक हैसियत का स्वंय आंकलन कर ले। पंकज झा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चिंता करने के बजाय आत्म अवलोकन करें। उन्होंने खुद कितने प्रतिभाशाली भाजपा कार्यकर्ताओं का हक मारकर मुख्यमंत्री के सलाहकार की…
Read Moreछत्तीसगढ़ कांग्रेस का BJP पर हमला – ‘आरक्षण विरोधी है भाजपा, आदिवासियों और पिछड़ों के हक़ पर डाल रही डाका’
छत्तीसगढ़ में भी भाजपा के सामाजिक न्याय विरोधी चरित्र के कारण आरक्षण बिल राजभवन में बंधक है – दीपक बैज रायपुर/17 मार्च 2025। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार द्वारा ठेको मे किये गए आरक्षण के प्रावधान पर भाजपा नेताओं की आपत्ति भाजपा के सामाजिक न्याय विरोधी चरित्र को प्रदर्शित करता है। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा की कर्नाटका सरकार राज्य की सामाजिक परिस्थिति के अनुसार वहां के एससी, एसटी, ओबीसी तथा मायनेरिटी समाज के लोगो को विकास की मुख्य धारा मे बराबरी का अवसर देने के लिए सरकारी…
Read Moreशराबबंदी पर यू-टर्न! साय सरकार 67 नई शराब दुकानें खोलने की तैयारी में – कांग्रेस का हमला
5 साल तक शराबबंदी की दुहाई देने वाली भाजपा बताये राज्य में पूर्ण शराबबंदी कब लागू होगी? रायपुर/17 मार्च 2025। शराब की काली कमाई के लिए साय सरकार राज्य में 67 नई शराब दुकानें खोलने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब से राज्य में भाजपा की सरकार बनी है लगातार सरकार शराब की खपत बढ़ाने के प्रयास में लगी है। मंत्रिमंडल ने विदेशी शराब पर लगने वाले अतिरिक्त टैक्स 9.5 प्रतिशत को कम कर दिया। शराब की बिक्री बढ़ाने के…
Read Moreपूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया शोक व्यक्त
रायपुर 17 मार्च/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रधान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान जी के निधन से देश ने एक प्रखर जननेता, कुशल संगठनकर्ता और संवेदनशील जनप्रतिनिधि को खो दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने अपने शोक संदेश में कहा कि डॉ. देवेंद्र प्रधान जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, संगठन और लोकहित के प्रति समर्पित रहा। वे श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय…
Read More