छत्तीसगढ़ में बस्तर के आसना में खुलेगा राज्य का पहला वन विज्ञान केन्द्र, वन क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को मिलेगा बढ़ावा

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बस्तर वन मंडल के आसना में राज्य के पहले वन विज्ञान केन्द्र की स्थापना की जायेगी। राष्ट्रीय कैम्पा मिशन भारत सरकार द्वारा इसकी स्वीकृति दे दी गई है। राष्ट्रीय कैम्पा की 23वीं क्रियान्वयन समिति की बैठक में पायलट बेसेस पर झारखंड, छत्तीसगढ़, उड़िसा, महाराष्ट्र, उत्तराखंड और मध्यप्रदेश में एक-एक वन विज्ञान केन्द्र शुरू करने का निर्णय लिया गया है। छत्तीसगढ़ में बस्तर के आसना में वन विज्ञान केन्द्र शुरू होगा। इसके संचालन, प्रशिक्षण और पाठ्यक्रमों के निर्धारण के लिए मुख्य वन संरक्षक जगदलपुर वृत्त की अध्यक्षता…

Read More

वित्त, आवास और पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में नवा रायपुर अटल नगर में निवेश और अधोसंरचना कार्यों की प्रगति की समीक्षा

रायपुर : नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण में आज वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की अध्यक्षता में निवेश, अधोसंरचना विकास और जनसुविधाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने अधिकारियों से शहर के योजनाबद्ध और तीव्र विकास पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि नवा रायपुर का संतुलित, आधुनिक और सर्वसुविधायुक्त विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि चल रही परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया…

Read More

नवा रायपुर में आदिवासी विद्रोहों पर आधारित शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय का प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन, तैयारियों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

अंग्रेजी हुकूमत काल के जनजातीय विद्रोहों पर आधारित संग्रहालय को दिया जा रहा अंतिम स्वरूप प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी राज्योत्सव के अवसर पर करेंगे उद्घाटन मुख्य सचिव श्री विकास शील ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर ली तैयारियों की समीक्षा ओरिएंटेशन रूम की डाक्यूड्रामा हल्बी-गोंडी सहित अन्य जनजातीय बोलियों में तैयार करने के निर्देश रायपुर : अंग्रेजी हुकूमत के काल में छत्तीसगढ़ के आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के शौर्य और बलिदान की स्मृति में नवा रायपुर, अटल नगर में निर्मित किए जा रहे भव्य संग्रहालय-सह-स्मारक को अंतिम रूप दिया जा रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह कल जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर में 10:00 बजे से 11:30 तक जनता से करेंगे मुलाकात

राजनांदगांव की ओर प्रस्थान से पहले रायपुर में डॉ. रमन सिंह जनता से होंगे रूबरू रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष और राजनांदगांव विधायक डॉ. रमन सिंह अपने जन्मदिवस के अवसर पर 15 अक्टूबर 2025 को जनता से मुलाकात करेंगे। वे सुबह 10:00 बजे से 11:30 बजे तक रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास स्थान (स्पीकर हाउस) में उपस्थित रहकर जनता, शुभचिंतकों और समर्थकों से संवाद करेंगे। इसके उपरांत, दोपहर 12:00 बजे वे राजनांदगांव के लिए प्रस्थान करेंगे, जहाँ वहाँ आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर जनता के साथ जन्मदिवस जन्मदिवस मनाएंगे।

Read More

प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने का आरोप: कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना नहीं, आपसी संघर्ष और अंदरूनी कलह जारी

प्रदेश प्रवक्ता ठोकने का कटाक्ष : कांग्रेस में संगठन नाम की कोई भावना अंधेरे कमरे में उस काली बिल्ली को ढूँढ़ना जैसा है, जो बिल्ली उस कमरे में है ही नहीं रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान भी लगातार सामने आ रही कांग्रेस की अंदरूनी कलह से यह साफ हो चला है कि जिस कांग्रेस में नेताओं की कुलजमा सियासी वजूद एक परिवार की परिक्रमा और चरण-वंदना से तय हो रहा है, जिस कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को स्लीपर…

Read More

विश्व मानक दिवस पर रायपुर में कार्यक्रम — मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों, उद्योगपतियों और उपभोक्ताओं को गुणवत्ता शपथ दिलाई, नवाचार की प्रशंसा की

गुणवत्ता और मानक ही आत्मनिर्भर भारत की पहचान — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा — हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि विश्व मानक दिवस के अवसर पर आयोजित मानक महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में मानकों का पालन पारदर्शिता, गुणवत्ता और उपभोक्ता अधिकारों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा वस्तुओं को मानक चिन्ह प्रदान कर उपभोक्ताओं के…

Read More

मांड नदी पर अवैध रेत तस्करी पर कार्यवाही : अवैध रेत परिवहन करने वाले तस्करों में मच गई हड़कंप, जोबी पुलिस ने ट्रैक्टर सहित 9 आरोपियों को दबोचा, 9 ट्रैक्टर जब्त कर सौंपे खनिज विभाग को.

रेत के अवैध परिवहन पर जोबी पुलिस की कार्रवाई, मांड नदी से अवैध रेत परिवहन करते 9 ट्रैक्टर पकड़े. रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में जोबी चौकी पुलिस ने मांड नदी से अवैध रेत परिवहन करने वाले 9 ट्रैक्टरों को पकड़ा। सभी ट्रैक्टरों के पास वैध रेत परिवहन दस्तावेज नहीं थे। वाहनों को जब्त कर खनिज विभाग को सुपुर्द किया गया। यह कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसने के अभियान की बड़ी सफलता मानी जा रही…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 41 हजार करोड़ रुपये की दो ऐतिहासिक कृषि योजनाओं का शुभारंभ किया — किसानों को मिलेगा नया सशक्त भारत का आधार

पीएम धन-धान्य कृषि योजना और दलहन आत्मनिर्भरता मिशन से खेती में आएगी क्रांति, छत्तीसगढ़ के तीन जिलों को मिलेगा बड़ा लाभ मिशन के तहत छत्तीसगढ़ के जशपुर, कोरबा और दंतेवाड़ा जिला के चयन पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का माना आभार  मुख्यमंत्री ने किसानों को नई योजनाओं के लिए दी बधाई और शुभकामनाएं मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा : प्रदेश में खेती-किसानी की तस्वीर बदलेगी और आर्थिक सम्पन्नता आएगी रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित मुख्य समारोह से देश के…

Read More

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यशाला में हुए शामिल रायपुर 8 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित सिविल लाइन के कन्वेंशन हॉल में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यशाला में शामिल हुए और इसका शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गत वर्ष भी इसी सभागार में जनजातीय गौरव दिवस की कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित हुई थी, जिसे पूरे प्रदेश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। जशपुर में आयोजित 10 किलोमीटर लंबी पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया शामिल हुए थे, जिसमें जनजातीय समाज…

Read More

इसरो की उपलब्धियाँ प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व का विषय : मुख्यमंत्री श्री साय से इसरो के वैज्ञानिकों ने की सौजन्य भेंट

इसरो की यात्रा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी, युवाओं के लिए नए अवसर और शासन की कार्यकुशलता बढ़ाने में इसरो की तकनीक के उपयोग पर हुई विस्तृत चर्चा रायपुर 08 अक्टूबर 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इसरो अहमदाबाद केंद्र के निदेशक डॉ. एन. एम. देसाई के नेतृत्व में अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय और वैज्ञानिकों के बीच इसरो की यात्रा में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को बढ़ाने, राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर…

Read More