आदिवासियों के हितों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सरकार कृतसंकल्पित: मुख्यमंत्री श्री साय अंबागढ़ चौकी को राजस्व अनुविभाग बनाने तथा ऑडिटोरियम निर्माण करने की घोषणा महतारी वंदन योजना की 22वीं किस्त की राशि का हितग्राहियों के खाते में किया अंतरण 475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण मुख्यमंत्री अंबागढ़ चौकी में आयोजित जनजाति गौरव समारोह में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार आदिवासियों के हितों…
Read MoreTag: #मुख्यमंत्री_विष्णुदेव_साय
माताओं के सम्मान का महाअभियान: महतारी वंदन की 22वीं किस्त जारी, 67.78 लाख हितग्राहियों को मिला 634.65 करोड़ का आर्थिक संबल
माताओं के सम्मान और सशक्तिकरण की नई कड़ी—महतारी वंदन की 22वीं किश्त जारी रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को गति देने वाली राज्य सरकार की प्रमुख योजना महतारी वंदन के तहत आज 22वीं किश्त का भुगतान मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में आयोजित कार्यक्रम में बटन दबाकर किया । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि महतारी वंदन योजना हमारी माताओं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक स्वावलंबन के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा…
Read Moreबस्तर में निर्णायक ऑपरेशन: संयुक्त बलों का बड़ा प्रहार, 12 माओवादी ढेर—CM साय ने कहा, ‘जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा’
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर में नक्सल-विरोधी अभियान में वीर जवानों की शहादत पर गहरी संवेदना व्यक्त की नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता:सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया रायपुर : बीजापुर जिले में आज चल रहे नक्सल-विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त सर्च एवं कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 12 माओवादियों को न्यूट्रलाइज किया है। क्षेत्र में अभी भी सर्च अभियान सतत जारी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अभियान के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए डीआरजी बीजापुर…
Read Moreकोरबा में मुख्यमंत्री साय का स्नेहिल आगमन: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के परिवारिक विवाह समारोह में हुई विशिष्ट उपस्थिति
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर दी शुभकामनाएं उप मुख्यमंत्री श्री साव और वित्त मंत्री श्री चौधरी भी हुए शामिल कोरबा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी आज उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के कोहड़िया स्थित निवास पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री श्री देवांगन के भाई कौशल देवांगन के सुपुत्र विश्वेश देवांगन और मेघा देवांगन के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें आर्शीवाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
Read More“किसान और महिलाएं ही छत्तीसगढ़ की रीढ़”—नारायणपुर किसान-महतारी सम्मेलन में CM विष्णुदेव साय का बड़ा संबोधन; योजनाओं, सम्मान और करोड़ों की विकास घोषणाओं ने भरा नया जोश
किसान और महिलाएं छत्तीसगढ़ के आर्थिक एवं सामाजिक जनजीवन के महत्वपूर्ण आधार – मुख्यमंत्री श्री साय शासकीय योजनाओं से किसान और महिलाओं का भी हो रहा चहूंमुखी विकास मुख्यमंत्री श्री साय नारायणपुर में किसान-महतारी सम्मेलन में हुए शामिल उल्लेखनीय योगदान के लिए किसान और महिलाओं को किया गया सम्मानित विभिन्न विकास कार्यों की घोषणा भी की जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम पंचायत नारायणपुर में आयोजित किसान महतारी सम्मेलन में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रदेश के किसान एवं महिलाओं को नमन…
Read Moreजशपुर के नारायणपुर में लगा नए आपराधिक कानूनों का आधुनिक पुलिस स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, मुख्यमंत्री साय बोले—“न्याय व्यवस्था को पारदर्शी और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण पहल”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान नवीन अपराधिक कानून के स्टाॅल का अवलोकन किया, एसएसपी शशि मोहन सिंह का किया प्रशंसा, ग्राम नारायणपुर में लगा है पुलिस का उक्त स्टाॅल, नये कानून में औपनिवेशिक कानून का अंत हुआ है तथा इसमें पीड़ित केन्द्रित न्याय व्यवस्था का प्रावधान किया गया है, नये कानून में त्वरित न्याय की अवधारणा है इसके साथ ही अपराधियों के विरूद्ध कठोर सजा के प्रावधान हैं, ई-एफआईआर से लेकर न्याय तक सब तय अवधि में, स्टाॅल में विभिन्न हेल्पलाईन नंबरों का भी प्रदर्शन किया गया…
Read Moreअस्पताल में खुशी की पांच बार गूंज! एक ही दिन में जन्मे पाँच नन्हे मेहमान — सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर जनता का भरोसा मजबूत
सरकारी हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सुविधा से लोगों में बढ़ने लगा विश्वास एक दिन में 5 बच्चों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में लिया जन्म, दसों जच्चा बच्चा स्वस्थ सारंगढ़-बिलाईगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा की जा रही जन हितैषी फैसले और कार्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं में निरंतर सुधार देखा जा रहा है। पिछले दिनों केंद्र में 5 सफल प्रसव कराए गए, जिनमें तीन कन्या और दो पुत्र का जन्म हुआ। सभी नवजात शिशु और उनकी माताएँ पूरी तरह स्वस्थ हैं। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ.…
Read Moreक्रिकेट स्टार रिंकू सिंह और CM विष्णुदेव साय की हाई-प्रोफाइल मीटिंग—युवा खिलाड़ियों के लिए बनेगी नई स्पोर्ट्स पॉलिसी का मार्ग
छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई सार्थक चर्चा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री रिंकू सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर विधायक श्री सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई और…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए युवाओं के दल को रवाना किया, सरदार पटेल की कर्मभूमि से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक करेंगे पदयात्रा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूनिटी मार्च के लिए राज्य के 68 युवाओं के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी केवड़िया तक पदयात्रा में शामिल होंगे युवा रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित पदयात्रा में शामिल होने के लिए गुजरात जाने वाले राज्य के 68 युवाओं के दल को आज रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये युवा सरदार पटेल की कर्मभूमि करमसद…
Read MoreCM साय की सख्त फटकार! धीमी प्रगति वाले विभागों पर नाराज़गी, 81 योजनाओं की हाई-लेवल समीक्षा से हड़कंप
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय दिशा समिति की बैठक संपन्न “छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का पहुँचे लाभ – मुख्यमंत्री श्री साय जनकल्याणकारी योजनाओं का तेज़ और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में राज्य स्तरीय दिशा समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं की प्रगति की व्यापक और विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश…
Read More