शासकीय आई.टी.आई. आरा में 07 दिवस का दिया जाएगा प्रशिक्षण समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 जुलाई 2024/ शासकीय आई.टी.आई. आरा में विगत दिवस प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत् हितग्राहियों को सिलाई, राजमिस्त्री और बढ़ई का प्रशिक्षण देने हेतु जिला कौशल विकास प्राधिकारण के सहायक संचालक और आईटीआई आरा के प्राचार्य की उपस्थित में काउंसलिंग किया गया। काउंसलिंग के दौरान छात्रों को बताया गया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत् हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए 07 दिवस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रतिदिन 500…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 04 लाख की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम मनोरा निवासी प्रतिमा पैंकरा का कुआं के पानी में डूबने से 05 नवम्बर 2023 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका निकटतम वारिस मृतिका के माता मुन्नी पैंकरा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब तक 296.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 जुलाई 2024/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 296.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 24 जुलाई तक औसत वर्षा 426.4 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 35.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 221.7 मिमी, मनोरा में 414.3 मिमी, कुनकुरी में 378.8 मिमी, दुलदुला में 349.6 मिमी, फरसाबहार में 201.9 मिमी, बगीचा में 351.3 मिमी, कांसाबेल में 378.7 मिमी, पत्थलगॉव में…
Read Moreजशपुर : पशु विभाग के परिचालक सुशील कुमार भगत को मिला अंतिम अवसर, 7 दिवस के भीतर उपस्थित होने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 जुलाई 2024/ उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर ने पत्थलगांव विकासखण्ड के पाकरगांव निवासी पशुधन विभाग के परिचालक सुशील कुमार भगत को अंतिम अवसर देते हुए 07 दिवस के भीतर कार्यालय उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें जशपुर में उपस्थिति होने के लिए आदेशित किया है। जारी आदेश में समय-सीमा के भीतर उपस्थित नहीं होने पर एक पक्षीय निर्णय लेते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही करने की बात कही है। पशु विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पशुधन विभाग में पदस्थ परिचारक सुशील कुमार भगत बिना सूचना…
Read MoreJashpur Crime Breaking : महादेव सट्टा एप्प से जुड़े गिरोह का जशपुर जिले में हुआ भंडाफोड़, बाप-बेटा के साथ चार सट्टेबाज गिरफ्तार, 95 बैंक खातों के कुल 124 एटीएम कार्ड से करोड़ों रूपयों की हेरा-फेरी की गई
संदिग्ध बैंक खातों में करीबन 28 करोड़ 76 लाख रू. जमा एवं 25 करोड़ 51 लाख रु. आहरण किया गया है, जशपुर पुलिस द्वारा तत्परता से सट्टा एप्प के 03 करोड़ 24 लाख 77 हजार रू. को फ्रीज कराया जा रहा है, बाप-बेटा एवं अन्य मिलकर क्षेत्र के भोले-भाले ग्रामीणों का खाता खुलवाकर 95 बैंक खातों के कुल 124 एटीएम कार्ड से करोड़ों रूपयों की हेरा-फेरी की गई, आरोपियों से नगदी रकम कुल 02 लाख तीस हजार रू., विभिन्न बैंको के एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, बैंक का सील, सिमकार्ड एवं…
Read Moreबाबा धाम के लिए कांवर यात्रा : देश के सुख समृद्धि और शांति की कामना लिए भगवान शिव का दर्शन करने निकले शिवभक्त.
भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय संग पचास की संख्या में श्रद्धालु निकले बाबा धाम की यात्रा पर समदर्शी न्यूज़. जशपुर 24 जुलाई 2024 | सावन के पावन अवसर पर भगवान शिव पर जल चढ़ाने बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा धाम के लिए रवाना हुवे हैं, इस क्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय भी 50 श्रद्धालुओं के साथ बाबा धाम के लिए मंगलवार को जशपुर से रवाना हुवे। बाबा धाम के लिए निकले श्री राय संग सभी 50 श्रद्धालु आज सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा धाम के…
Read Moreकुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे में सड़क दुर्घटना : बाईक की खूनी रफ्तार ने पैदल घर जा रहे युवक को मारी टक्कर, ईलाज के दौरान हुई मृत्यु
तेज रफ्तार बाईकों का नही थम रहा आतंक समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी, 24 जुलाई 2024/ रफ्तार का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। आये दिन हादसे हो रहे है। इसी बीच कल देर शाम कुनकुरी लवाकेरा स्टेट हाईवे पर पैदल घर जा रहे युवक रंजीत कुमार यादव निवासी ग्राम कुंजारा निमटोली को खूनी रफ्तार में पीछे से आ रही मोटरसाईकिल ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये अस्पताल लाया गया जहां उसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मिली…
Read Moreविधानसभा मानसून सत्र : दूसरे दिन भी विधायक गोमती साय ने निमार्ण कार्यों की जानकारी हेतु उठाए सवाल.
सड़कों की खराब हालत और मरम्मत, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेय जल आपूर्ति और नल कनेक्शन को लेकर तथा वाणिज्य एवं उद्योग से संबंधित पूछे प्रश्न. समदर्शी न्यूज़. पत्थलगांव, 24 जुलाई 2024 | मानसून सत्र के दूसरे दिन पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी समस्याओं को लेकर सदन में संबधित मंत्रियों के समक्ष सवाल रखा। जिसमें सड़कों की खराब हालत और मरम्मत, जल जीवन मिशन के अंतर्गत पेय जल आपूर्ति और नल कनेक्शन को लेकर तथा वाणिज्य एवं उद्योग के मंत्रियों से जवाब…
Read Moreजशपुर जमीन घोटाला : शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि को बिना अनुमति किया विक्रय, जांच के बाद शासकीय भूमि दर्ज करने का आदेश हुआ पारित
शासकीय पट्टे से प्राप्त भूमि का अनुमति के बिना रजिस्ट्री बैनामा के जरिये विक्रय किये जाने के कारण किया गया पट्टा निरस्त कुड़केल खजरी की भूमि खसरा नम्बर 1191/2 च रकबा 2.024 हे. को शासकीय भूमि दर्ज करने का आदेश पारित हल्का पटवारी की संलिप्तता पाये जाने के कारण विभागीय जांच हेतु प्रकरण संस्थित करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 जुलाई 2024/ पत्थलगांव तहसील के ग्राम कुडकेल खजरी की भूमि खसरा नम्बर 1191/2 च रकबा 2.024 हे. जो कि 1931-32 के मिसल बन्दोबस्त में बड़े झाड़ का जंगल मद…
Read Moreजशपुर : लंबे समय से एक ही स्थान में पदस्थ पटवारियों का हुआ तबादला
समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 23 जुलाई 2024/ कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जिला जशपुर अंतर्गत् तहसीलों में पदस्थ पटवारियों को लम्बे समय से लगातार एक ही तहसील में पदस्थ रहने के कारण प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से जिले के 27 पटवारियों को आगामी आदेश पर्यन्त तक नवीन तहसील में पदस्थापना दिया गया है। जिसके तहत् 17 वर्षों से एक ही तहसील में रहने वाले फरसाबहार तहसील के पटवारी श्री हितेन्द्रनाथ पैंकरा को दुलदुला, दुलदुला के पटवारी श्री ज्ञानदास खेस्स को कुनकुरी और बगीचा तहसील के पटवारी श्री श्यामलाल नागेन्द्र को…
Read More