दूरस्थ पहाड़ी अंचल की गर्भवती माताओं को दिया जा रहा है बेहतर स्वास्थ्य सुविधा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र छिछली का विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक श्री सूर्यरत्न गुप्ता के द्वारा आज आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारी रोस्टर अनुसार उपस्थित पाए गए। श्री गुप्ता ने बताया कि छिछली बगीचा विकासखंड के सबसे दूरस्थ प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र है। उसके बाद भी नियमित रूप से गर्भवती जांच, उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं का जांच, सर्पदंश का इलाज तथा अन्य सभी प्रकार की प्राथमिक स्तर की स्वास्थ्य सुविधा प्रदान…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन कार्यों को समय में पूर्ण करने निर्माण विभाग को निर्देश दिए
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में पीडब्ल्यूडी, आरईएस, पीएमजीएसवाई सहित अन्य निर्माण विभाग से विभिन्न विभागों में निर्माण किए जा रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत निर्माण कार्य को समयावधि में पूर्ण करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने सांसद निधि, विधायक निधि के स्वीकृत हुए कार्यों की जानकारी ली तथा डीपीएसओ को स्वीकृत हुए कार्यों प्रक्रिया समय में पूर्ण करने निर्देशित किया। कलेक्टर डॉ मित्तल ने आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों की जानकारी ली तथा…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने लिया आगामी विधानसभा निर्वाचन तैयारी के संबंध में नोडल ऑफिसरों की समीक्षा बैठक
निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन अनुसार कार्य प्राथमिकता से करने के दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आगामी विधानसभा निर्वाचन तैयारी के संबंध निर्वाचन नोडल अफसरों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के सुचारु रुप से संपादन हेतु निर्वाचन संबंधी कार्य को सर्व प्रथम प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने मैन पावर मैनेजमेंट, ट्रेनिंग मैनेजमेंट, मैटेरियल मैनेजमेंट,…
Read Moreजशपुर जिले में 1 जून से अब तक 492.2 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 492.2 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 08 अगस्त तक औसत वर्षा 552.3 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 536.7 मिमी, मनोरा में 517.1 मिमी, कुनकुरी में 651.3 मिमी, दुलदुला में 576.2 मिमी, फरसाबहार में 250.9 मिमी, बगीचा में 531.6 मिमी, कांसाबेल में 290.7 मिमी, पत्थलगॉव में 459.4 मिमी…
Read Moreजशपुर जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त को : 1 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को खिलायी जाएगी कृमिनाशक एल्बेंडाजॉल की गोली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन 10 अगस्त 2023 को जिले के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल 400 मिग्रा का सेवन कराया जाना है तथा मॉपॉप दिवस 17 अगस्त 2022 को आयोजित किया जाना है…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने किया फसल बीमा रथ रवाना, फसलों की बीमा हेतु अंतिम तिथि 16 अगस्त: खरीफ और उद्यानिकी फसल बीमा का लाभ सभी किसानों को दिलाएं-कलेक्टर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2023 के प्रचार-प्रसार के लिए जिला मुख्यालय से फसल बीमा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर डॉ. मित्तल ने फसल बीमा रथ को रवाना करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को खरीफ और उद्यानिकी फसल बीमा का लाभ सभी किसानों को दिलाएं के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर उद्यान विभाग सहायक संचालक श्री आर.एस.तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीमा रथ जिले के समस्त ग्रामों में भ्रमण कर प्रचार-प्रसार करेंगे साथ ही समिति, बैंक,…
Read Moreसिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने के इच्छुक पात्र आवेदकों से 29 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव युवा उत्थान योजना नियमावली वर्ष 2019 अंतर्गत राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के कुल 50 अभ्यर्थी (एसटी 50 प्रतिशत, एससी 30 प्रतिशत एवं ओबीसी 20 प्रतिशत जिसमें प्रत्येक वर्ग में 33 प्रतिशत महिलाओं के आरक्षित) जो संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल परीक्षा की तैयारी नई दिल्ली में करना चाहते है ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। आवेदक 29 अगस्त 2023 रात्रि…
Read More9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होगें जशपुर विधायक विनय भगत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में प्रातः 11.00 बजे से जशपुर विधायक विनय भगत के मुख्य आतिथ्य में जिला स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने कार्यक्रम में सभी जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार बंधुओं को शामिल होने का आग्रह किया है। आदिम जाति कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर वन अधिकार पत्रों का वितरण, वन अधिकार ऋण…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने एसडीएम कार्यालय परिसर के ईवीएम, वीवीपैट, वेयर हाउस का निरीक्षण करके वेयर हाउस की सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने वेयर हाउस स्थित इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन के रखरखाव, बैलट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट, व्हीव्हीपीएटी मशीन, सीसीटीवी कैमरे, अग्नि से सुरक्षा, परिसर की सुरक्षा सहित सुरक्षा के दृष्टिकोण से सभी जगहों का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आर.पी.चौहान सहित निर्वाचन शाखा के कर्मचारी उपस्थित थे।
Read Moreशराब पीने के लिए पैसा मांगनें पर हुई मारपीट में पिता की मृत्यु, पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को तपकरा पुलिस ने चंद घंटे के भीतर किया गिरफ्तार
थाना तपकरा में आरोपी के विरूद्ध धारा 323, 302 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध, ग्राम जबला की घटना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर तपकरा : दिनांक 7 अगस्त 2023 को प्रार्थिया कलावती चौहान उम्र 50 साल निवासी जबला ने थाना तपकरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका पुत्र जगमोहन चैहान उम्र 28 साल शराब पीने का आदि है, जो हमेशा शराब के नशे में रहता है, शराब पीने के लिये पैसा की मांग करता है, पैसा नहीं देने पर अपने माता-पिता को मारपीट करता है। मारपीट के डर से प्रार्थिया एवं उसके…
Read More