साफ-सफाई, पानी व्यवस्था, बिजली, शौचालय, शयन कक्ष, रसोई घर, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का लिया जायजा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर : बगीचा एसडीएम श्री आर.एस.लाल ने विगत दिनों रात्रि लगभग 8:00 बजे पहाड़ी कोरवा बालक आश्रम रूपसेरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम के सभी कर्मचारी उपस्थित थे। एसडीएम श्री लाल ने साफ-सफाई, पानी व्यवस्था, बिजली, शौचालय, शयन कक्ष, रसोई घर, सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास अधीक्षक से बच्चों को निर्धारित मीनू के अनुरूप भोजन देने, परिसर की साफ-सफाई एवं परिसर में पेड़-पौधे लगाने…
Read MoreTag: जशपुर
नवगुरुकुल द्वारा 7 अगस्त को लोयोला विद्यालय कुनकुरी में सेमिनार का आयोजन : कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग सहित 5 कोर्स के संबंध में युवतियों को दी जाएगी जानकारी
जिला प्रशासन की पहल पर युवतियों, महिलाओं को मिला बेहतर करियर बनाने का सुनहरा मौका समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं नवगुरुकुल संस्था द्वारा जिले की युवतियों, महिलाओं को कोडिंग एवं प्रोग्रामिंग सहित 5 कोर्स के क्षेत्र में बेहतर करियर बनाने एक सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। इसके अंतर्गत कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, एजुकेशन, अकाउंट एंड फाइनेंस, मैनेजमेंट के साथ-साथ प्रशिक्षणार्थियों को इंग्लिश कम्युनिकेशन, लीडरशिप सिखाई जा रही हैं। जशपुर स्थित लाईवलीहुड कॉलेज में18 महीने का उपरोक्त निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। वर्तमान में यहाँ संचालित सभी…
Read Moreविकासखण्ड कुनकुरी के ग्राम ढ़ोड़ीबहार एवं बंदरचुवां में दी गई मोबाइल प्रदर्शन वैन से मतदाताओं को ईवीएम एवं वीवीपैट की जानकारी.
मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को किया जा रहा है जागरूक समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में विधानसभा निर्वाचन 2023 में शत-प्रतिशत मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग कराने के उददेश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत् कुनकुरी विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढोडीबहार में 54, बंदरचुवां में 53 कुल 107 लोगों को मोबाइल प्रदर्शन वैन के माध्यम ईवीएम एवं वीवीपेड के सम्बन्ध में प्रदर्शन कर जानकारी दी…
Read Moreखरीफ 2023 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना प्रारंभ, अंतिम तिथि 16 अगस्त तक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मानसून आने के पश्चात् खरीफ फसलों की बोनी कार्यक्रम प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खरीफ 2023 के तहत फसल को प्रतिकूल मौसम, बाढ़, कीट व्याधि, ओलावृष्टि, जल भराव, बादल फटने, आकाशीय बिजली, आदि प्राकृतिक आपदाओं, कम वर्षा या विपरीत मौसम अवस्थाओं के कारण बुवाई विफलता, फसल कटाई के उपरांत आगामी 14 दिनों तक खेत में सुखाने हेतु रखी फसल को ओलावृष्टि, चक्रवात,बे-मौसम, चक्रवाती वर्षा से नुकसान होने पर दावा भुगतान की पात्रता होगी। जिला हेतु किसान धान सिंचित, धान असिंचित, मक्का, कोदो,…
Read Moreजनसंपर्क विभाग जशपुर द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर ’अक्ति तिहार से खुशहाली की शुरूआत’ का विभिन्न स्थानों में किया जा रहा है वितरण
लोक पर्व, व्यंजन और पर्यटन पर केंद्रित कैलेंडर पाकर नागरिक हो रहे हैं खुश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित कैलेण्डर अक्ति तिहार से खुशहाली की शुरूआत, बारहों महीने सौगातों की बरसात’ का वितरण जिला एवं जनपद पंचायतों तथा नगरीय निकायों के माध्यम से जशपुर जिले के विभिन्न स्थानों में वितरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विगत दिनों जिला मुख्यालय के समीपस्थ ग्राम सरनाटोली, रोजगार अधिकारी कार्यालय में रोजगार कार्यालय पंजीयन कराने आए युवाओं को एवं सरना टोली में ग्रामीणों को कैलेण्डर का वितरण किया गया। इसके…
Read Moreजशपुर जिले में आंगनबाड़ी केंद्र पामशाला के पोषण वाटिका में लगा है भिंडी, मक्का, मुनगा, बरबट्टी, करेला हरी सब्जियां : गर्भवती और कुपोषित बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र की पोषण वाटिका से ही मिलेगा पोषक आहार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग की मदद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने गापोषण वाटिका तैयार की है। इससे अब उन्हें ताजी, हरी-भरी और पोषक से भरपूर सब्जियां उपलब्ध होंगी । पोषण वाटिका से गर्भवती महिलाओं एवं कुपोषित बच्चो की सेहत में सुधार आयेगा। पोषण अभियान अंतर्गत महिला एवं बाल विकास परियोजना के अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों के मार्गदर्शन में पोषण वाटिकाओं का निर्माण किया गया है। आंगनबाड़ी केंद्र पामशाला में कार्यकर्ता भिंडी, कुंदरू,मक्का, मुनगा, बरबट्टी, मखना और करेला और पोषण वाटिका में…
Read Moreजशपुर जिलें में रोका-छेका अभियान के अन्तर्गत सड़क एवं चौक चौराहों से आवारा पशुओं को हटाने तथा टैग और रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य लगातार जारी
आवारा पशुओं के रोड पर खड़े दिखने पर 7000750255 पर संपर्क कर जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जशपुर जिले में रोका- छेका अभियान अंतर्गत सड़क एवं चौक चौराहों से आवारा पशुओ को हटाने तथा टैग और रेडियम बेल्ट लगाने का कार्य लगातार जारी है। रोका- छेका अभियान के तहत जिलें के सभी नगरीय एवं ग्रामीण निकाय सहित मुख्य मार्गों से लगातार मवेशियों के हटाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी जशपुर द्वारा शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन विभिन्न सड़को और…
Read Moreजशपुर जिले के हाथी विचरण क्षेत्रों में वन अमला व हाथी मित्र दल सक्रिय, प्रभावित क्षेत्रों में पेट्रोलिंग पार्टी कर रही है गश्ती, 2 पाली में गश्ती दल दे रहे ड्यूटी
डीएफओ ने आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि प्रभावित क्षेत्रों में मछली मारने, पुटू-खुखड़ी उठाने, रात को खुले में शौच या अनावश्यक रात्रि में आवागमन न करें समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनमंडलाधिकारी वनमण्डल कार्यालय जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में 18 हाथियों का दल विचरण है। हाथी विचरण क्षेत्र में वन अमला, हाथी मित्र दल 02 पाली में गश्ती कर रहें हैं तथा सक्रिय है। साथ ही हाथी विचरण क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। साथ ही सभी रेंज में 2-2 गस्ती दल काम…
Read Moreउप मुख्यमंत्री बनने के बाद टीएस बाबा का प्रथम जशपुर प्रवास : युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रूफ़ी खान ने कार्यकर्ताओं के साथ चराईडांड चौक पर किया भव्य स्वागत
लगाये टीएस बाबा जिंदाबाद के नारे, फोड़े पटाखे समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: उप मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन टी एस सिंहदेव के आज जशपुर जिला आगमन पर चराईडांड चौक में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद टीएस बाबा निजी दौरे पर सोगडा आश्रम के लिये रवाना हुए। इससे पहले टीएस बाबा का बगीचा में भी कांग्रेसियों ने स्वागत किया। छतीसगढ़ के नए उप मुख्यमंत्री क़े रूप में आज पहली बार जशपुर दौरे पर निकले टीएस सिंहदेव का काफिला अम्बिकापुर से बगीचा होते हुए लगभग 12ः00 बजे…
Read Moreहितग्राही कार्ड के माध्यम से कांग्रेस पार्टी का 56 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य : यूथ कांग्रेस ने कुनकुरी नगर में विधानसभा अध्यक्ष रूफी खान के नेतृत्व में शुरू किया अभियान
छत्तीसगढ़ कांग्रेस 2 करोड़ वोटर्स तक ले कर जाएगी हितग्राही अभियान, सबको सरकारी योजनाओं से जोड़ने का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 6 में विधानसभा कुनकुरी के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष रूफी खान ने हितग्राही अभियान की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ विकास मॉडल को हर एक व्यक्ति तक ले जाने के लिए हितग्राही कार्ड अभियान चालू किया हैं। प्रदेश में एक भी व्यक्ति अगर सरकारी योजना का हितग्राही नहीं बन पाया तो उनको जोड़ने का अभियान है हितग्राही कार्ड अभियान। 9090029090 रजिस्ट्रेशन नंबर लॉन्च…
Read More