जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत ने शिविर का किया शुभारंभ जशपुर 20 दिसम्बर 2024/कलेक्टर रोहित व्यास के आदेशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. भुनेश्वर प्रसाद के मार्गदर्शन में विगत दिवस 19 दिसम्बर 2024 को जशपुर बाजारडांड़ में एक दिवसीय जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर कुल 558 लोगों का उपचार किया गया। इनमें आयुर्वेद पद्धति से 35, होम्योपैथी से 206, प्रकृति परीक्षण 52 एवं रक्त परीक्षण के 51 रोगी को लाभांवित किया गया। आयुष स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शान्ति भगत…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : कमिश्नर की अध्यक्षता में दुलदुला में सुशासन चौपाल का हुआ आयोजन
आमजनों को शासन की विभिन्न योजना से होने वाले लाभ से कराया अवगत जशपुर 20 दिसम्बर 2024/ राज्य शासन के एक वर्ष पूरे होने पर जिले में सुशासन सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है और प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के माध्यम से सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने विभागों की जानकारी लोगों से साझा कर रहे हैं और उन्हें शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत लाभ मिले इस आशय से शिविर के माध्यम से योजना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसी तारतम्य में आज सरगुजा संभाग अंबिकापुर…
Read Moreजशपुर में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की कवायद, ब्लैक स्पॉट पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम, कलेक्टर ने छात्रों से लिया संकल्प, एसपी ने बताए ‘गोल्डन आवर’ के महत्व!
जिले के चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट पत्तराटोली के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने मैदान में किया गया सड़क सुरक्षा मितानों का प्राथमिक उपचार/यातायात नियमों एवं संकेतों के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम, जशपुर/ दिनांक 20.12.2024 को कलेक्टर जशपुर रोहित व्यास (भा.प्र.से.) एवं पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह (भा.पु.से.) के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन पर श्रीमती मंजू लता बाज (उप पुलिस अधीक्षक) यातायात प्रभारी जिला जशपुर के नेतृत्व में जिले ब्लैक स्पॉट पतराटोली के चिन्हांकित सड़क सुरक्षा मितानों का प्राथमिक उपचार एवं यातायात नियमों संकेतों के बारे में वृहद…
Read Moreजशपुर पुलिस की रणनीति सफल, फरार आरोपियों में मचा हड़कंप, गिरफ्तारी और कुर्की के डर से पशु तस्करों और बेल जंपर्स ने किया सरेंडर, भेजे गए जेल!
गिरफ्तारी एवं कुर्की के डर से पशु तस्करी के 02 आरोपी ट्रक मालिक रजामुल अंसारी एवं फुरकान अंसारी ने न्यायालय में किया सरेंडर, ट्रक मालिक रजामुल अंसारी के वाहन से जुलाई 2024 में दोकड़ा क्षेत्र से 33 नग गौवंश को जप्त किया गया था, घटना में प्रयुक्त बारह चक्का ट्रक क्र. जे.एच. 01 ए.आर. 7060 को राजसात किया जा चुका है, बेल जम्पड के 03 आरोपी सुखी राम सोनार, दीपक उर्फ मंठू एवं रूपेष घांसी ने भी जशपुर पुलिस के भय से किया सरेंडर, उन्हें केन्द्रीय जेल अंबिकापुर दाखिल कराया…
Read Moreजल जीवन मिशन का कार्य पूर्ण होने की खुशी में मनाया गया हर घर जल उत्सव, विभाग के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि हुए शामिल
जशपुर/ जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत बगिया के बगिया गांव में शुक्रवार को जल जीवन मिशन के कार्य का सफलतापूर्वक समापन होने पर “हर घर जल उत्सव” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत के सरपंच श्रीमती राजकुमारी साय ने समारोह की शुरुआत की और ग्रामीणों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। जल जीवन मिशन के तहत बगिया गांव में हर घर में स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य पूरा किया गया है, जिससे ग्रामीणों को अब स्वच्छ पानी के लिए कोई कठिनाई नहीं होगी। समारोह…
Read Moreसुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर: जशपुर जिले के डुमरटोली में विकासखण्ड स्तरीय शिविर किया गया आयोजन
ग्रामवासियों को दी गई शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जशपुर 20 दिसम्बर 2024/ सुशासन सप्ताह 2024 के आयोजन के तहत् प्रशासन गांव की ओर का कार्यक्रम के तहत् आज मनोरा विकासखण्ड के डुमरटोली में विकासखण्ड स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान शिविर में उपस्थित ग्रामवासियों को शासन के विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई और इन योजनाओं के लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही ग्राम डुमरटोली के लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस अवसर पर शिविर में ग्राम पंचायत सरपंच,…
Read Moreजशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने दिए निर्देश, हर महीने होगी परामर्शदात्री समिति की बैठक, कर्मचारियों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान
जशपुर 20 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्टोरेट सभाक्षक में सयुंक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विभाग प्रमुखों को अपने कार्यालय में प्रत्येक माह परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए और कर्मचारी संघ द्वारा प्रकाश में लाये गये समस्यो का समय से निराकरण करने के लिए कहा। उन्होंने कर्मचारियों के समयमान वेतनमान एवं परीविक्षा अवधि के प्रकरणों के निराकरण भी समय पर करने की बात कही। बैठक में प्री मैट्रिक अ.जा.जा कन्या छात्रावास गम्हरिया…
Read Moreजशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर धान खरीदी केंद्रों और चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जा रहा जायजा
राजस्व अमला और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पत्थलगांव के ग्राम चौरा में लगभग 500 बोरा अवैध धान जप्त जशपुर 19 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश पर अन्य राज्यों से अवैध रूप से परिवहित और संग्रहित धान के खिलाफ जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही प्रशासन की टीम किसी भी गड़बड़ी की आंशका के मद्देनजर बार्डर इलाकों के चेकपोस्ट और धानखरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में पत्थलगावं राजस्व अमला और पुलिस की टीम के…
Read Moreजशपुर प्रयास में प्रवेश का सुनहरा अवसर : कक्षा 9वीं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू!
प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन भरने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2025 तक जशपुर, 19 दिसम्बर 2024/ प्रयास आवासीय विद्यालय, बालक व कन्या हेतु शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 9वीं में ऑनलाईन प्रवेश की सूचना जारी की गई है। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अन्तर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल पीड़ित व प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, सीएमए,…
Read Moreअब हर विद्यार्थी का बनेगा अपार ID: जशपुर में जन्म प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन!
विद्यार्थियों के अपार आई.डी. बनाने के लिए फरसाबहार और कुनकुरी विकास खंड में जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया गया जशपुर, 19 दिसंबर 2024/ कलेक्टर रोहित व्यास ने समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों को अपार आई.डी. बनाने हेतु कई प्रकरणों में जन्म प्रमाणपत्र की आवश्यकता को देखते हुए जन्म प्रमाणपत्र शिविर लगाने के निर्देश दिए थे इसी कढ़ी में फरसाबहार विकास खंड के पंडरीपानी ,बनगांव और कुनकुरी विकास में शिविर लगाकर बच्चों का जन्म प्रमाणपत्र बनाया जा रहा है। जारी निर्देशानुसार जिले के अनेकों विद्यार्थियों का अपार आई.डी. नहीं बनाया…
Read More