‘उत्तम क्षमा, सबसे क्षमा और सबको क्षमा’ में बड़प्पन और वसुधैव कुटुम्बकम का संदेश – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मैत्री महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री:उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित, आचार्य विद्यासागर कल्याण सेवा संस्था के लोगो का किया विमोचन रायपुर, 28 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित मैत्री महोत्सव में शामिल हुए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में पूज्य आर्यिकारत्न 105 अंतर्मति माताजी ससंघ के मंगल सान्निध्य में आयोजित गुरु शरणम् – मैत्री महोत्सव – क्षमादान उत्सव में विधायक श्री राजेश मूणत, जैन समाज के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री साय…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगत सिंह जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा – अमर शहीद के विचार सदैव रहेंगे प्रेरणास्रोत

रायपुर, 28 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के लिए…

Read More

‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने, नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों को सामने लाने का माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी

रायपुर, 28 सितंबर 2025// मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित सिंधु पैलेस में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की 126वीं कड़ी का श्रवण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ करोड़ों देशवासियों को जोड़ने, उन्हें प्रेरित करने तथा नवाचार और बेहतर कार्यों को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दौरान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह और स्वर कोकिला लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुण्य स्मरण किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों…

Read More

श्री रामलला दर्शन योजना : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से श्रद्धालुओं का वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

जशपुर 28 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर श्री रामलला दर्शन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य प्रदेश के वृद्धजनों एवं श्रद्धालुओं को अयोध्या स्थित प्रभु श्री राम जन्मभूमि मंदिर सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का अवसर प्रदान करना है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं को निःशुल्क यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। यात्रा के दौरान आवागमन, ठहरने, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाएँ शासन द्वारा सुनिश्चित की जाती हैं। इस योजना के माध्यम से…

Read More

मनोरा तहसील में एसडीएम की अचानक एंट्री! जर्जर शौचालय और अधूरे गाटरवाल को देखकर दिए तत्काल सुधार के निर्देश

जशपुर, 28 सितंबर 2025/ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जशपुर विश्वास राव मस्के द्वारा शनिवार को तहसील परिसर मनोरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी द्वारा जर्जर शौंचालय एवं तहसील कार्यालय के पीछे अधूरे पड़े गाटरवाल की स्थिति को देख कर जल्द से जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शाखाओं के शाखा प्रभारियों एवं लिपिकों की समीक्षा बैठक ली एवं कार्यालय में लम्बित प्रकरणों की स्थिति पर प्रकरणवार चर्चा कर लम्बित प्रकरणों का जल्द से जल्द निराकण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने संचालित गिरदावरी कार्यों की भी समीक्षा…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करूर (तमिलनाडु) में हुई दुखद घटना पर शोक संवेदना व्यक्त की

रायपुर, 27 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएँ प्रकट करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे और परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे। मुख्यमंत्री श्री साय ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है। उन्होंने…

Read More

ट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण

प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए आईटी एवं एआई आवश्यक जिम्मेदार प्रशासन को मजबूत करने के लिए डिजिटल प्रोडक्टिविटी पर जोर रायपुर, 27 सितंबर 2025/ नवा रायपुर स्थित ट्रिपल-आईटी में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की पहल पर मंत्रालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को आईटी एवं एआई की नवीनतम तकनीकों और अनुप्रयोगों का प्रशिक्षण देकर प्रशासनिक कार्यों की गति और दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामान्य प्रशासन विभाग के…

Read More

विद्या भारती संस्था का भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री श्री साय ने सरस्वती महाविद्यालय भवन का किया लोकार्पण: सरस्वती स्कूलों के 24 प्रतिभावान विद्यार्थियों को किया सम्मानित रायपुर, 27 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विद्या भारती संस्था भारत की संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में विशिष्ट योगदान दे रही है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे राष्ट्र गौरव निर्माण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएँ। मुख्यमंत्री श्री साय आज बिलासपुर के कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नव-निर्मित सरस्वती महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करने पहुँचे। इस अवसर पर विद्या भारती द्वारा…

Read More

Good Governance की नई पहल! छत्तीसगढ़ में हर नगर निगम में खुलेगा ‘आदर्श सुविधा केंद्र’ – केंद्र सरकार ने दी 50 करोड़ की मंजूरी

नगरीय निकायों में खुलेंगे आदर्श सुविधा केंद्र, छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने मंजूर किए 50 करोड़ पहले चरण में सभी नगर निगमों और नगर पालिकाओं में शुरू होगी सुविधा सभी सेवाओं के लिए एकीकृत केन्द्र की तरह कार्य करेगा आदर्श सुविधा केंद्र, नागरिकों को होगी सहूलियत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भारत सरकार को दिया धन्यवाद रायपुर. 27 सितम्बर 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की विशेष पहल पर केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय ने राज्य…

Read More

एसडीएम ने समस्त वाहन विक्रय करने वाले शोरूम संचालकों की ली बैठक : कहा – बिना लाइसेंस एवं हेलमेट ना करें वाहनों का विक्रय

हेलमेट एवं सीटबेल्ट लगाने हेतु ग्राहकों को करें प्रोत्साहित- एसडीएम जशपुर, 27 सितंबर 2025/ कार्यालय अनुविभागीय दण्डाधिकारी जशपुर में एसडीएम विश्वास राव मस्के की अध्यक्षता में शनिवार को सभी वाहन शोरूम संचालकों आयोजित की गई। इस बैठक में एसडीएम ने कलेक्टर रोहित व्यास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशानुसार समस्त नए दोपहिया वाहन केवल लर्निंग लायसेंस या वैध ड्रायविंग लायसेंस धारक को ही विक्रय करने एवं प्रत्येक नए वाहन के साथ कम से कम एक आईएसआई मार्क वाले हेलमेट अनिवार्य रूप से…

Read More