जशपुर: 283 ग्राम पंचायतें होंगी बाल विवाह मुक्त, कलेक्टर के नेतृत्व में चल रहा विशेष अभियान

जशपुर, 21 सितंबर 2025/ बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ अभियान अंतर्गत शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार कलेक्टर रोहित व्यास एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में जिले के ग्राम पंचायतों को, जिनमें पिछले 02 वर्षों में एक भी बाल विवाह नहीं हुए है, ऐसे ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित करने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों में जाकर लोगों को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किए 58 लाख, जशपुर जिले के 13 गाँवों में पहुँचेगी रोशनी – ग्रामीणों को मिलेगा अंधेरे से स्थायी मुक्ति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वीकृत किये 58 लाख, जिले के तेरह गांवो में बिखरेगी सुशासन की रौशनी, अंधेरे से मुक्ति दिलाने सीएम की पहल पर ग्रामीणों ने जताया आभार जशपुर, 21 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्रामीणों की इस समस्या को दूर कर दी। सीएम साय ने जिले के कांसाबेल ब्लॉक के ग्राम पूसरा, पोंगरो, कांसाबेल, बाँसबहार, चोगरीबहार, देवरी, दोकड़ा, सारूकछार, बटईकेला, नरियलडांड, फरसाजुड़वाईन, खूंटीटोली, बेलटोली के कई आश्रित बस्तियों, मजरा टोली में अधूरे पड़े विद्युतीकरण के काम को पूरा कराने के लिए 58 लाख रूपये की स्वीकृति देते…

Read More

धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ का अंजाम : जशपुर में सनसनी, धर्म पर हमला पड़ा भारी ! जशपुर पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल.

प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपी त्योफिल कुजूर के विरुद्ध थाना बगीचा में बीएनएस की धारा 296, 351(2), 115(2) व 299 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत ग्राम टटकेला का. नाम गिरफ्तार आरोपी-त्योफिल कुजूर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम टटकेला, महुआटोली,थाना बगीचा, जिला जशपुर, छत्तीसगढ़. जशपुर. 21 सितंबर 2025 : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टटकेला में धार्मिक भावनाएं आहत करने और मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी त्योफिल कुजूर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू राम व सदस्यगण 25-26 सितम्बर को जशपुर प्रवास पर, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों संग होगी बैठकें

जशपुर, 21 सितम्बर 2025/ छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री नेहरू राम, उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रकांति वर्मा, सचिव श्री संकल्प साहू एवं सहा.अनु.अधि. श्रीमती अनिता डेकाटे, 25 एवं 26 सितम्बर 2025 को जशपुर जिले के प्रवास पर रहेगें। छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष एवं सदस्यगण 26 सितम्बर को सर्किट हाउस में पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों से भेंट कर चर्चा करेंगें। साथ ही दोहपर को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में शामिल होगें और साय 4.00 बजे सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करेंगें।

Read More

धर्म और साहस का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरु तेगबहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर नगर कीर्तन में किया सम्मान, प्रदेशवासियों को दिया प्रेरक संदेश

मुख्यमंत्री गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी पर नगर कीर्तन यात्रा में हुए शामिल रायपुर, 20 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह हमारा सौभाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ की धरती पर आयोजित कीर्तन यात्रा का दर्शन कर रहे…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शोकाकुल परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदना

रायपुर, 20 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्र शहीद जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार शोकसंतप्त परिवारों के…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान का कमाल : गुम हुई दो नाबालिग बालिकाएं घर लौटीं सुरक्षित, पुलिस की सतर्कता से लौट आई खुशियां, जशपुर में गुम हुई दो बच्चियां सकुशल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

सिटी कोतवाली जशपुर के मामले में नाबालिग को भगा ले गया था आरोपी, वहीं चौकी सोनक्यारी के मामले में घर वालों की किसी बात से नाराज हो कर, बिना बताए चली गई थी, नाबालिग बालिका. पुलिस ने दोनों नाबालिग बालिकाओं को ढूंढ कर दिया है परिजनों के सुपुर्द, मामला सिटी कोतवाली जशपुर व चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत का. थाना सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मामले में आरोपी नवीन भगत, उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) व 4, 6 पॉस्को एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. जशपुर. 20 सितंबर…

Read More

नवरात्र व दशहरा पर्व आयोजन को लेकर कुनकुरी थाने में हुई शांति समिति की बैठक : समितियों ने सहयोग का दिया भरोसा, सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

प्रशासन और पुलिस ने आयोजन समितियों को दिए स्पष्ट निर्देश मूर्ति स्थापना, साउंड सिस्टम, शोभायात्रा और विसर्जन पर तय मानकों का पालन अनिवार्य कुनकुरी, 20 सितंबर 2025। आगामी नवरात्र एवं दशहरा पर्व को लेकर कुनकुरी पुलिस थाना परिसर में शनिवार को शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों ने आयोजन समितियों और नगर के गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर त्यौहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए विस्तृत चर्चा की। बैठक की अध्यक्षता एसडीओपी विनोद कुमार मंडावी ने की।…

Read More

कलेक्टर बने गुरु: जशपुर के नवगुरूकुल संस्थान में रोहित व्यास ने छात्राओं को दी तकनीकी शिक्षा की राह, रोजगारोन्मुख प्रशिक्षण पर दिया बल

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज जिला प्रशासन के सहयोग से नवगुरूकुल फाउंडेशन द्वारा युवाओं को कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग और बिजनेस शिक्षा प्रदान करने हेतु संचालित आवासीय प्रशिक्षण संस्थान का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से चर्चा की और लगन के साथ शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य को उज्जवल बनाने हेतु प्रेरित किया। छात्राएं कलेक्टर को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित हुए। कलेक्टर ने एक शिक्षक की तरह उनसे चर्चा की और तकनीक और आधुनिक शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। कलेक्टर ने बिजनेस शिक्षा का…

Read More

निरीक्षण में कलेक्टर बने शिक्षक: जशपुर में रोहित व्यास ने छात्राओं को खुद पढ़ाया, फिजिक्स लैब की लापरवाही पर व्याख्याता को नोटिस

जशपुर, 20 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब, पुस्तकालय और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक शिक्षा के माध्यम से उनके शंकाओं का समाधान करें ताकि, पढ़ाई और भी रोचक व उपयोगी बन सके। अटल टिंकरिंग लैब के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने छात्राओं से 3-डी प्रिंटर, डिजिटल मल्टीमीटर, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, रोबोटिक कीट सहित अन्य उपकरणों के…

Read More