जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाते हुए जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी की ईंब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के लिए ₹37 करोड़ 09 लाख 63 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति से कुनकुरी क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।योजना के पूर्ण होने के बाद 3323 हेक्टेयर के विरुद्ध 1453 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे फसलों की…
Read MoreTag: #vishnudevsai
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम की सौजन्य मुलाकात, जनजातीय विकास पर हुई विस्तृत चर्चा
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री जुएल ओराम का छत्तीसगढ़ में स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह व शॉल भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने केंद्रीय मंत्री श्री जुएल ओराम से छत्तीसगढ़ में जनजातियों के विकास से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने श्री ओराम को राज्य में आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार सहित समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की…
Read Moreआंवला नवमी पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पूजन, बोले – वृक्ष हमारी समृद्धि और संस्कृति के आधार हैं
रायपुर : आंवला नवमी के पावन अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ आंवला वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने आंवला नवमी के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय परंपरा में आंवला वृक्ष को दिव्य और औषधीय गुणों से युक्त माना गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आंवला नवमी, जिसे अक्षय नवमी भी कहा जाता है, धन, आरोग्य और समृद्धि…
Read Moreगुजरात की धरती पर बस्तर का सम्मान — एकता परेड में छत्तीसगढ़ की झांकी ने दिखाया विकास का नया मॉडल, नए छत्तीसगढ़ की झलक देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए प्रभावित
एकता नगर (गुजरात) : गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज आयोजित एकता परेड में इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की धरती – संस्कृति, सृजन और प्रगति की गाथा” ने सभी का मन मोह लिया। यह झांकी छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन, परंपराओं और विकास यात्रा का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने परेड में सम्मिलित सभी झांकियों का अवलोकन किया और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों की सराहना की। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रदर्शित छत्तीसगढ़…
Read More‘भारत की ताकत हमारी एकता’ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में दौड़ लगाकर दिखाया राष्ट्रभक्ति का जोश, बच्चों संग लिया अखंड भारत का संकल्प
विविधता में एकता ही भारत की असली ताकत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रनायकों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े हमारी भावी पीढ़ी – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ:स्कूली बच्चों, जनप्रतिनिधियों और आमजनों के साथ ‘एकता दौड़’ में हुए शामिल राष्ट्रीय एकता दिवस पर मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा…
Read Moreभगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा का बड़ा आयोजन — सीएम साय ने किया जनजातीय गौरव का आह्वान, नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती कार्यशाला संपन्न जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है – सीएम साय रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती मनाने कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजाति समुदाय के सम्मान में 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस की…
Read Moreकलेक्टर रोहित व्यास ने किया कुनकुरी छठ घाट का निरीक्षण — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 5.17 करोड़ की स्वीकृति से छठ घाट के भव्य सौंदर्यकरण का रास्ता किया साफ, अब बनेगा आधुनिक धार्मिक एवं पर्यटन केंद्र
मुख्यमंत्री ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण हेतु 5 करोड़ 17 लाख दी स्वीकृति छठ घाट की साफ-सफाई, पचरी निर्माण, पाथ-वे, सौलर लाइट और बच्चों के लिए बनाया जाएगा बाल उद्यान जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने गुरुवार को नगरी निकाय कुनकुरी के छठ घाट का निरीक्षण किया और स्थानीय जनप्रतिनिधीयों के साथ समीक्षा बैठक लेकर कुनकुरी के छठ घाट के सौन्दर्य करण के लिए सुझाव भी लिए। कलेक्टर ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कुनकुरी छठ घाट के सौन्दर्यकरण करने के लिए 5 करोड़ 17 लाख की…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित श्री विनोद कुमार शुक्ल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने आज श्री विनोद कुमार शुक्ल जी के सुपुत्र श्री शास्वत शुक्ल से दूरभाष पर चर्चा कर श्री शुक्ल के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल छत्तीसगढ़ की साहित्यिक परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं। उनका सृजन हमारी भाषा, संवेदना और संस्कृति की आत्मा है। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से श्री शुक्ल के शीघ्र…
Read Moreछत्तीसगढ़ की गौरवगाथा का नया अध्याय: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिया नवीन विधानसभा भवन लोकार्पण समारोह का आमंत्रण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने का दिया आमंत्रण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को आगामी 1 नवम्बर को आयोजित होने वाले नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह में आमंत्रित करते हुए औपचारिक आमंत्रण पत्र भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री साय…
Read Moreफरसाबहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जनता से किया आह्वान — प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत नई आर्थिक ऊँचाइयों की ओर अग्रसर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने फरसाबहार में आत्मनिर्भर भारत संकल्प सम्मेलन में स्वदेशी उपयोग, आर्थिक आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों के प्रोत्साहन पर बल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा — “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, अब लक्ष्य है 2047 तक विकसित राष्ट्र का।” आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान फरसाबहार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्वदेशी उपयोग को बढ़ावा देने का किया आग्रह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वदेशी उपयोग की जनजागरण भावना से देश की अर्थव्यवस्था को मिल रही नई मजबूती: मुख्यमंत्री श्री…
Read More