जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। फरसाबहार तहसील अंतर्गत ग्राम बुटकछार निवासी स्व. रामबिलास का डबरी के पानी में डूबने से 18 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सनपति बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreTag: #jashpurnews
चार दिन चला साहस और संस्कृति का उत्सव — जशपुर जम्बुरी बना छत्तीसगढ़ पर्यटन का चमकता प्रतीक
जशपुर : अंतिम दिन देश देखा के शांत और खूबसूरत वातावरण में उगते सूरज के साथ शुरू हुआ। प्रतिभागियों ने सुबह की ठंडी हवाओं के बीच सूर्योदय का आनंद लिया और महिला स्व-सहायता समूहों (SHG) द्वारा परोसे गए पारंपरिक स्थानीय नाश्ते का स्वाद लिया। वातावरण में आत्मीयता, ऊर्जा और चार दिवसीय उत्सव के प्रति गर्व की भावना झलक रही थी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है और जशपुर जम्बुरी सफल रहा।…
Read Moreमतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ — घर-घर जाकर दे रहे गणना और घोषणा प्रपत्र, जशपुर में जारी मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान
सभी विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जा रहे बीएलओ, गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ दस्तावेज कर रहे संकलित जशपुर : छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम जोरों पर है। जशपुर जिले में विगत 4 नवम्बर से इसकी शुरुआत हो चुकी है जो आगामी 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा इसकी शुरूआत के बाद से बीएलओ मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। जिले के विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर बीएलओ गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र देने के साथ ही आवश्यक दस्तावेज भी…
Read MoreCM विष्णुदेव साय के संभावित दौरे से पहले गोकुल धाम में हलचल तेज — कलेक्टर पहुंचे स्थल पर, सुरक्षा और व्यवस्थाओं की रात-दिन चल रही तैयारी
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित आगमन की तैयारी हेतु कलेक्टर ने किया यज्ञ नगर गोकुल धाम का निरीक्षण सुव्यवस्थित आयोजन हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश जशपुर : यज्ञ नगर गोकुल धाम कण्डोरा में 12 नवंबर को आयोजित गोकुला अष्टमी पूजा महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के संभावित दौरे को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रोहित व्यास ने आज आयोजन स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, एसडीएम नन्दजी पांडेय सहित महाकुल यादव समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण…
Read Moreटोनही प्रताड़ना में हुआ सनसनीखेज खुलासा : ‘मृत महिला को जिंदा करने’ के नाम पर तंत्र-मंत्र, टोनही का आरोप लगाकर महिला को घसीटा, पुलिस अधिकारी सहित आठ आरोपी भेजे गए न्यायिक रिमांड पर जेल.
बैगा ने किया था, मृतिका को जिंदा करने का दावा, शमशान में किया था तंत्र-मंत्र, फरार बैगा व उसके साथियों की तलाश जारी, मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिंजपुर का. गिरफ्तार आरोपियों में चार महिला सहित, चार पुरुष सम्मिलित. आरोपियों के विरुद्ध थाना दुलदुला में बीएनएस की धारा 296,351(2),115(2),333,190,191(2) व टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4,5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – 1. गायत्री भगत, उम्र 30 वर्ष, 2. फूलचंद भगत उम्र 55 वर्ष, 3. विष्णु भगत उम्र 45 वर्ष, 4. अनिता भगत उम्र 40 वर्ष, 5.…
Read Moreधान माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा: पत्थलगांव में ट्रक समेत 200 क्विंटल अवैध धान जब्त, उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के सख्त निर्देश पर जिले में धान की अवैध खरीदी-बिक्री और परिवहन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव ऋतुराज सिंह बिसेन के नेतृत्व में गठित उड़नदस्ता दल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 200 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पालीडीह (पत्थलगांव) क्षेत्र में ट्रक क्रमांक CG 15 DG 7822 में द्वारा बड़ी मात्रा में धान का अवैध परिवहन किया जा रहा था। उड़नदस्ता टीम ने सतर्कता दिखाते हुए वाहन को रोककर जांच…
Read Moreमयाली में संभाग स्तरीय सरस मेला 2025 का भव्य शुभारंभ — स्व-सहायता समूहों की महिलाओं के उत्पादों की बढ़ी मांग, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
मयाली में संभाग स्तरीय सरस मेला 2025 का आयोजन स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की बनी हुई मांग जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सरस मेला का किया शुभारंभ जशपुर : महिलाओं के द्वारा तैयार उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए जिले के कुनकुरी विकास खंड के मयाली नेचर कैम्प में 6 से 9 नवम्बर तक चार दिवसीय संभाग स्तरीय सरस मेला – 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने सरस मेला का शुभारंभ किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी…
Read Moreधान खरीदी में पारदर्शिता की नई मिसाल — जशपुर प्रशासन ने अपनाई ‘सतर्क ऐप’ तकनीक, हर गाड़ी की फोटो और GPS लोकेशन होगी रिकॉर्ड
धान खरीदी की सतर्क मोबाइल ऐप से होगी निगरानी खरीदी केंद्रों से धान भरे गाड़ियों के आवागमन पर जीपीएस से रखी जाएगी नजर अवैध धान खरीदी बिक्री पर होगी कड़ी कार्यवाही अपर कलेक्टर श्री साहू ने धान उपार्जन की तैयारियों के प्रशिक्षण बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश समितियों में सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने किया निर्देशित 15 नवम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारी को लेकर आज कलेक्टोरेट के मंत्रणा सभाकक्ष में प्रशिक्षण…
Read Moreमहिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम! कांसाबेल के मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेले में 56 समूहों और 68 महिलाओं को मिला कुल 1.94 करोड़ का ऋण स्वीकृति
56 महिला समूहों को एक करोड़ 20 लाख का बैंक लोन स्वीकृत 68 महिलाओं को 74 लाख रुपये के मुद्रा लोन की स्वीकृति जशपुर : राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ के अंतर्गत विकासखंड कांसाबेल में मुद्रा एवं बैंक क्रेडिट मेला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 56 महिला स्व-सहायता समूहों को कुल एक करोड़ 20 लाख रुपये की बैंक लिंकेज अंतर्गत ऋण राशि स्वीकृत की गई। साथ ही व्यक्तिगत रूप से 68 महिलाओं को 74 लाख रुपये के मुद्रा लोन की स्वीकृति और 2 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति…
Read Moreजशपुर में गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सम्पन्न — मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर जांच और फॉलोअप पर हुई विस्तृत समीक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वास्थ्य कर्मी सम्मानित
मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर, स्क्रीनिंग, जॉच, परीक्षण, उपचार व फॉलोअप की गई समीक्षा उत्कृष्ठ प्रर्दशन करने वाले स्वास्थ्य संस्थानों के अधिकारियों और कर्मचारियों को किया गया सम्मानित जशपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार व जिलें में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सुचारू रूप से संचालन व क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी. एस. जात्रा एवं राजीव रंजन मिश्रा जिला कार्यक्रम प्रबंधक की अध्यक्षता में जिलें में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समय-समय पर जिला…
Read More