अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना माना में अपराध क्रमांक 287/25 धारा 309(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर प्रारंभ की गई विवेचना. रायपुर. 01 सितंबर 2025 : रायपुर के थाना माना क्षेत्र में सीआईएसएफ जवान से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिर बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। आरोपियों ने चाकू दिखाकर जवान को धमकाया और उसकी स्कूटी लूटकर फरार हो गए थे। माना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में 72 घंटे के भीतर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया…
Read MoreTag: #RaipurNews
रायपुर पुलिस का खुलासा : फर्जी आईबी पहचान-पत्र से इंटेलिजेंस ब्यूरो का नकली अफसर बनकर लोगों को धमकाने वाला शातिर युवक रायपुर में गिरफ्तार, पुलिस ने खोला राज़, मामला दर्ज.
चेकिंग के दौरान गलत तरीके से तेज रफ्तार से एक्टीवा वाहन चलाने वाले चालक की चालानी कार्यवाही हेतु एक्टीवा क्रमाक MP 04 YJ 1386 को रोका गया. एक्टीवा सवार व्यक्ति विशाल कुमार द्वारा चालानी कार्यवाही से बचने हेतु अपने पास रखे आई.बी. अधिकारी का ID CARD दिखाया एंव अपने आप को आई.बी.अधिकारी होना बताया. आरोपी विशाल कुमार द्वारा दिखाये गये आई.बी. अधिकारी के ID CARD का तस्दीक किया गया, जो फर्जी होना पाया गया. आरोपी विशाल कुमार इंटेलीजेंस ब्युरो आई.बी. (I.B.) के फर्जी ID CARD का उपयोग कर…
Read Moreभाजपा की प्रदेशस्तरीय संगठनात्मक कार्यशाला संपन्न: 1000 दिन की कार्ययोजना और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन, “विपक्ष झूठ फैलाने की फैक्ट्री बन चुका” – भाजपा कार्यशाला में सख्त संदेश, साय-शिव प्रकाश-नितिन नबीन का बड़ा बयान
भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा एक्टिव और इफेक्टिव रहते हैं – शिव प्रकाश हमने एक हजार दिनों की कार्ययोजना बना ली है – साय रायपुर, 31 अगस्त 2025 : भारतीय जनता पार्टी के एक दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला में भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा कि भाजपा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय को कंवर समाज प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई एवं करमा तिहार के लिए आमंत्रण
रायपुर 30 अगस्त 2025/ जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष हरवंश मिरी एवं महासचिव नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी भादो एकादशी पर्व पर आयोजित होने वाले करमा तिहार के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन दिनांक 03 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर,…
Read Moreविमानतल से CM हाउस तक गूंजे जयघोष – भाजयुमो की बाइक रैली से गूंजा रायपुर, विदेश यात्रा को बताया ‘ऐतिहासिक’
राजधानी के विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत रायपुर, 30 अगस्त 2025 : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का शनिवार को 10 दिनों की सफल विदेश यात्रा से लौटने पर स्वामी विवेकानंद विमान तल पर भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री के स्वागत में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने विमान तल से मुख्यमंत्री निवास तक बाइक रैली निकाली। राजधानी के विभिन्न स्थानों पर भी भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री श्री साय का स्वागत किया। विमानतल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, कैबिनेट मंत्री केदार…
Read Moreरायपुर में पॉवर कंपनी का विदाई समारोह : छ: कर्मियों को सेवा निवृत्ति पर मिली भावुक विदाई, समारोह में सेवानिवृत्त कर्मियों की दीर्घ सेवा का किया गया स्मरण, स्मृति-चिन्ह किया गया भेंट.
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में छः सेवानिवृत्ति कर्मियों को दी गई विदाई. रायपुर. 30 अगस्त 2025 : रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में छह कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। डंगनिया मुख्यालय के विद्युत सेवा भवन में आयोजित समारोह में वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों की दीर्घ सेवा, निष्ठा और समर्पण को रेखांकित करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए। यह अवसर कर्मचारियों के योगदान को सम्मान देने और संगठन में सकारात्मक परंपरा को आगे बढ़ाने का रहा। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी में छह सेवानिवृत्त कर्मियों…
Read Moreगाँव-गाँव, घर-घर से सामने आएगी प्रतिभा : बृजमोहन अग्रवाल ने किया सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ, होगा ऐतिहासिक आयोजन, दस हजार खिलाड़ियों की भागीदारी, 12 खेल विधाएँ और 9 विधानसभाएँ – सांसद खेल महोत्सव बनेगा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा खेल आयोजन.
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने किया सांसद खेल महोत्सव के ‘लोगो’ का विमोचन गांव-गांव, घर-घर में छुपी खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच :बृजमोहन अग्रवाल रायपुर. 29 अगस्त 2025 : रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने आज दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद खेल महोत्सव के लोगो का विमोचन किया और आयोजन की औपचारिक घोषणा की। यह महोत्सव 21 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभाओं में ब्लॉक स्तर पर प्रतियोगिताएँ होंगी और करीब 10 हजार खिलाड़ी 12…
Read Moreछत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्रभूमि पर रायपुर में 29 अगस्त को विशेष व्याख्यान-सभा, विशेषज्ञ करेंगे चर्चा
‘छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्रभूमि‘ विषय पर 29 अगस्त को व्याख्यान-सभा भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ रायपुर का आयोजन रायपुर, 28 अगस्त 2025/ भारतीय लोक प्रशासन संस्थान छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय शाखा, रायपुर (आईआईपीएसीजीआरबी) द्वारा 29 अगस्त को छत्तीसगढ़ की जैव-विविधता और आर्द्र-भूमि‘ विषय पर व्याख्यान-सभा का आयोजन किया जा रहा है। यह व्याख्यान-सभा न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन रायपुर में शाम 5 बजे से आईआईपीएसीजीआरबी के अध्यक्ष श्री सुजोग्य मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में होगी। उक्त विषय पर प्रोफेसर डॉ. एम.एल. नायक का व्याख्यान होगा। आईआईपीएसीजीआरबी के सचिव श्री अनूप श्रीवास्तव…
Read Moreरायपुर में बड़ी कार्रवाई : सुंदरानी इलेक्ट्रिकल से 12 हज़ार के नकली एंकर प्रोडक्ट बरामद, ब्रांडेड सामान की आड़ में नकली का कारोबार, तेलीबांधा में इलेक्ट्रिकल शॉप सील, FIR दर्ज.
सुंदरानी इलेक्ट्रिकल तेलीबांधा में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद बिकी हेतु रखना पाया गया, दुकान से एकर कंपनी के नकली उत्पाद को किया गया जप्त, सुदरानी इलेक्ट्रिकल के संचालक ओमप्रकाश सुंदरानी पिता वरियल दास सुंदरानी उम्र 42 वर्ष साकिन आनंद नगर तेलीबांधा रायपुर के विरूध्द दर्ज किया अपराध. जप्त सामग्री – एंकर कंपनी के नकली विद्युत उपकरण – थ्री पिन साकेट 41 नग, 30 नग नगरेग्युलेटर (फैन), 25 नग थ्री पिन टॉप कीमत -12,000/- रूपये. धारा 63, कॉपीराईट एक्ट व धारा 349 बीएनएस के अंतर्गत अपराध क्रमांक 544/25 दर्ज कर…
Read More10 से 15 हजार लोगों की रोजमर्रा की आवाजाही दांव पर! मूणत ने उठाई कोटा क्रॉसिंग पर वैकल्पिक मार्ग की जोरदार मांग
रायपुर, 25 अगस्त 2025 : रायपुर पश्चिम क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेश मूणत ने आज दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) से भेंट कर कोटा रेलवे क्रॉसिंग को बंद किए जाने से पहले आमजन,तथा विद्यार्थियों के सुगम आवागमन हेतु समुचित वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। श्री मूणत ने कहा कि इस मार्ग से प्रतिदिन लगभग 10 से 15 हजार लोग आना-जाना करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि क्रॉसिंग के स्थान पर तकनीकी रूप से…
Read More