जशपुर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई : दान पेटी तोड़कर मंदिर से उड़ाए हजारों, पुलिस ने कुछ ही घंटों में धर दबोचा, दान पेटी की चोरी और अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

कुनकुरी में देशी महुआ शराब की तस्करी, बोरी में भरकर बेचने निकला था आरोपी. आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 305 व कुनकुरी के मामले में 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – थाना पत्थलगांव के प्रकरण में – सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रायकेरा कदमटिकरा थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर (छग). थाना कुनकुरी के प्रकरण में – आरोपी अनिल मिंज उम्र 46 वर्ष निवासी बेहराटोली कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छग). जशपुर/कुनकुरी. 10 जुलाई 2025 : जशपुर जिले की पुलिस…

Read More

जशपुर : जिले में औसत से कहीं अधिक बारिश, कुनकुरी बना सर्वाधिक भीगने वाला इलाका

जशपुर, 10 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 4482.3 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 10 जुलाई तक की स्थिति में 2830.7 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 267.6 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 452.6 मिमी, मनोरा में 563.1 मिमी, कुनकुरी में 614.5 मिमी, दुलदुला में 295.5 मिमी, फरसाबहार में 422.6 मिमी, बगीचा में 449.0 मिमी, कांसाबेल में 469.5 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

जनसंपर्क अधिकारी नूतन सिदार ने बेटे के जन्मदिन को बनाया यादगार, दिव्यांग बच्चों संग बांटी खुशियां – जशपुर में ‘न्योता भोजन’ का प्रेरणादायक आयोजन

खेल सामग्री, टिफिन, पानी बोतल और कॉपियां भेंट कर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान जशपुर, 7 जुलाई 2025: जहां ज्यादातर लोग जन्मदिन पर खुद को विश करवाना पसंद करते हैं, वहीं जशपुर की जिला जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती नूतन सिदार ने अपने बेटे प्रखर कुमार के जन्मदिवस को एक विशेष और मानवीय पहल के रूप में दिव्यांग बच्चों के साथ मनाने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ़ शासन की “न्योता भोजन” योजना के अंतर्गत 6 जुलाई को समर्थ आवासीय दिव्यांग प्रशिक्षण केंद्र, जशपुर में एक सामाजिक सौहार्द और संवेदनशीलता से भरा आयोजन…

Read More

“शादी करूंगा” कहकर एक साल तक करता रहा दुष्कर्म, युवती हुई गर्भवती तो पहचानने से किया इनकार — जशपुर के कुनकुरी में दरिंदगी की हदें पार, आरोपी गिरफ्तार!

युवती की शिकायत पर आरोपी रामजीत राम उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध थाना कुनकुरी में दुष्कर्म के लिए भा.द.वि. की धारा 376(2)(n) के तहत मामला पंजीबद्ध, जशपुर, 4 जुलाई 2025 : दिनांक 02.07.25 को थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत, पीड़ित प्रार्थिया ने थाना कुनकुरी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि, वर्ष 2023 से, एक शादी कार्यक्रम के दौरान, पीड़िता का आरोपी रामजीत राम से परिचय हुआ था, दोनो फोन पर एक दूसरे से बात करते थे, आरोपी रामजीत राम, पीड़िता को , तुमसे प्रेम करता हूं, शादी करूंगा कहता था, इसी दौरान दिनांक…

Read More

हाथियों से दोस्ती की ओर कदम! जशपुर में गजरथ यात्रा बनी सहजीवन की सीख, स्कूलों में गूंजे सुरक्षा और समझदारी के संदेश

किसानों को सागौन से समृद्धि का रास्ता, मेंढरबहार में 500 पौधों का रोपण — वन विभाग ने दी मुफ्त सहायता और देखरेख की गारंटी जशपुर, 4 जुलाई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा गजरथ यात्रा का शुभारंभ 21 जून 2025 को हरी झंडी दिखाकर किया गया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में हाथियों के प्रति संवेदनशील होना और हाथी के व्यवहार की सही जानकारी देना है ताकि सहअस्तित्व की दिशा में ग्रामीण आगे बढ़ सके। वर्तमान में गजरथ द्वारा तपकरा परिक्षेत्र के तपकरा, सिंगीबहार, जबला आदि 14 ग्रामों में भ्रमण…

Read More

जशपुर में झमाझम बारिश बनी चर्चा का विषय, एक माह में पार किया 3600 मिमी का आंकड़ा — कुनकुरी और मनोरा में सबसे अधिक बारिश

जशपुर, 04 जुलाई 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 3605.4 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 जुलाई तक की स्थिति में 2130.1 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 126.0 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 410.4 मिमी, मनोरा में 477.5 मिमी, कुनकुरी में 510.2 मिमी, दुलदुला में 238.1 मिमी, फरसाबहार में 309.7 मिमी, बगीचा में 358.9 मिमी, कांसाबेल में 360.2 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

तपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार और कांसाबेल में सहकारी समितियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आदर्श उपविधियों का वाचन भी हुआ

जशपुर 4 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 3 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति तपकरा, कोनपारा, चोंगरीबहार एवं कांसाबेल में पौधरोपण कार्यक्रम मनाया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

तीन साल की पीड़ा को मिला अंत, जशपुर में कुएं में डूबने से हुई मौत पर परिजनों को मिला 4 लाख का मुआवजा — मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल रंग लाई

परिजनों ने “मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय” का जताया आभार जशपुर, 4 जुलाई 2025/ तीन साल पहले एक दर्दनाक हादसे में कुएं में डूबने से जान गंवाने वाले एक व्यक्ति के परिजनों को आखिरकार न्याय मिल ही गया। मृतक के परिजन क्रांति नायक, निवासी ऊपर कछार, तहसील फरसाबहार, ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, बगिया में अपनी पीड़ा और समस्या को रखी थी। मुख्यमंत्री तक यह बात पहुंचते ही मामले पर त्वरित संज्ञान लिया गया, जिसके बाद तीन वर्षों से लंबित मुआवजा राशि 4 लाख रुपए जारी की गई। परिवार के अनुसार, हादसे…

Read More

जशपुर में सांप काटने से महिला की मृत्यु, प्रशासन ने परिजनों को 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी

जशपुर 04 जुलाई 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु आर.बी.सी. 6-4 के तहत् एक प्रकरणों हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम गोलियागढ़ निवासी स्व. पुनिता पैंकरा का सांप के काटने से 23 मई 2024 को मृत्यु हो जाने पर मृतिका के निकटतम मृतिका के पति देवनारायण पैंकरा हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारी समितियों में हरियाली की सौगात, कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा और आस्ता में हुआ पौधरोपण

जशपुर 3 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पौध रोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 2 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा एवं आस्ता में पौध रोपण कार्यक्रम किया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More