वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जशपुर जिले के समस्त शहीद परिवार का सम्मान कर उनकी समस्याओं/परेशानियों के संबंध में चर्चा कर निराकरण हेतु दिये गये निर्देश, जिन स्कूल/कालेज में शाहिदों ने अध्ययन किया है, वहां संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित कर अर्पित की गई श्रद्धांजलि, जशपुर, 21 अक्टूबर / जिला मुख्यालय जशपुर स्थित रक्षित केन्द्र जशपुर में आज दिनांक 21 अक्टूबर 2024 को आयोजित “पुलिस स्मृति दिवस” के कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शांति भगत, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अतिरिक्त पुलिस…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : दुनिया को नए नजरिए से देख पा रहे हैं ईश्वर ! मोतियाबिंद से मिली मुक्ति, सफल ऑपरेशन के बाद मिला नया जीवन
जिला अस्पताल में ईश्वर राम यादव के मोतियाबिंद का हुआ सफल ऑपरेशन, ईश्वर ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशुपर, 21 अक्टूबर 2024/ मोतियाबिंद के ऑपरेशन से दृष्टि वापस पाना वाकई में एक नया जीवन मिलने जैसा है। मोतियाबिंद, जिसे कैटरेक्ट भी कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जिसमें आंख का प्राकृतिक लेंस धुंधला हो जाता है, जिससे दृष्टि धुंधली हो जाती है। सर्जरी के दौरान, धुंधले लेंस को निकालकर उसकी जगह एक कृत्रिम लेंस लगाया जाता है। यह प्रक्रिया आमतौर पर सुरक्षित और प्रभावी होती है, जिससे मरीज की…
Read Moreपानी करमा पर्व : मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने ग्रामीण महिलाओं के साथ किया करमा नृत्य
पानी करमा पर्व के अवसर पर राज्य में अच्छी फसल और वर्षा के लिए की प्रार्थना. जशपुर, 20 अक्टूबर / मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बगिया स्थित निज निवास में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर पानी करमा पर्व के अवसर पर नदी का जल अर्पण कर पीपल वृक्ष की पूजा करते हुए स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के साथ करमा नृत्य में भाग लिया। ग्रामीणों के साथ मिल कर करम देवता की स्तुति करते हुए ग्राम एवं पूरे राज्य की खुशहाली और समृद्धि के…
Read Moreजशपुर में मोतियाबिंद मुक्त अभियान सफल : 94 मरीजों को मिली नई रोशनी, सरगुजा संभाग में जिला अव्वल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले में मोतियाबिंद सर्जरी शिविरों का किया जा रहा आयोजन
जशपुर, 20 अक्टूबर/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला में मोतियाबिंद मुक्त अभियान अंतर्गत 19 एवं 20 अक्टूबर को 94 मोतियाबिंद मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। जिसमें जिला चिकित्सालय जशपुर मे 60 तथा सिविल अस्पताल पत्थलगांव मे 34 मरीजों का सफलतम सर्जरी विजिटिंग सर्जन डॉ. मधुरीमा पैंकरा जिला चिकित्सालय कोरिया, डॉ. रजत टोप्पो जिला चिकित्सालय अंबिकापुर एवं स्थानीय नेत्र सर्जन डॉक्टर अनिता मिंज, सिविल अस्पताल पत्थलगांव एवं डॉ.सी.पी. एक्का जिला चिकित्सालय जशपुर के द्वारा किया गया। कलेक्टर डॉ. रवि…
Read Moreजशपुर पुलिस ने रात के अंधेरे में 5 गायों को तस्करी होने से बचाया, तस्करों की तलाश जारी
थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध धारा छ.ग. कृषि पशु परि.अधि. 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधि. 2010 की धारा 11 का अपराध पंजीबद्ध जशपुर, 20 अक्टूबर/ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा मवेशी तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, पुलिस की पूरी कोशिश है कि मवेशी तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जाये। जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को मुखबीर लगाकर एवं तस्करी की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही करने एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देषित…
Read Moreश्रीमती कलावती शुक्ला के निधन पर जशपुर विधायक ने किया शोक व्यक्त.
महिला शक्ति श्रीमती कलावती शुक्ला का निधन क्षेत्रवासियों के लिए अपूरणीय क्षति है जशपुर, 20 अक्टूबर / सकरडेगा की मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता और महिला शक्ति श्रीमती कलावती शुक्ला के आकस्मिक निधन पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शोक व्यक्त किया है। श्रीमती भगत ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए परिवार को इस दुःख की घड़ी में दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। श्रीमती भगत ने कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता व महिला शक्ति श्रीमती कलावती शुक्ला का निधन क्षेत्रवासियों के लिए…
Read Moreजशपुर का मयाली नेचर कैम्प आदिवासी प्राधिकरण की बैठक के लिए पूरी तरह से तैयार : कलेक्टर और एसपी ने सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा
मयाली नेचर कैम्प को सुंदर और आकर्षित रूप से सजाया गया, वोटिंग करके सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी जशपुर 20 अक्टूबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आगामी 22 अक्टूबर 24 को मयाली नेचर कैम्प में क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण की बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर डॉ रवि मित्तल और पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने आज मयाली नेचर कैम्प की तैयारी का जायजा लिया। और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में मंत्रियों के साथ सरगुजा प्राधिकरण के सदस्य भी शामिल होंगे। कलेक्टर ने सारी व्यवस्था…
Read Moreजशपुर जम्बूरी: आदिवासी संस्कृति और पर्यटन का अनूठा संगम, कलेक्टर ने देश देखा में युवाओं के साथ साझा किए अनुभव, पर्यटन को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया
पर्यटन को बढ़ावा देने जशपुर जम्बूरी एक सार्थक प्रयास, युवाओं ने कला संस्कृति और आत्मीय स्वागत की खूब सराहना की युवाओं ने कहा अपने जिन्दगी का सुंदर पल जशपुर में बिताए हैं, यादे लेकर जा रहे साथ जशपुर 20 अक्टूबर 24/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सार्थक प्रयास कर रहे हैं और जशपुर का विकास भी निरंतर हो रहा है। इसी कढ़ी में कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल आज देश देखा जशपुर जम्बोरी टीम से चार दिन के शानदार सफर का अनुभव जाने अपने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात कर राज्य महिला आयोग के सदस्य प्रियवंदा सिंह जूदेव ने जताया आभार
साकार करेगें दिलीप सिंह जूदेव के सपने का विकसित व आत्मनिर्भर जशपुर – मुख्यमंत्री श्री साय जशपुर, 19 अक्टूबर 2024/ जशपुर को स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव के सपने के अनुरूप आत्मनिर्भर और विकसित जिला बनाना है। इसके लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। बीते 10 माह में सरकार ने जशपुर में मेडिकल कालेज,400 मेगावाट विद्युत सब स्टेशन,भारतमाला और फोरलेन हाई स्पीड नेशनल हाईवे जैसे बड़े विकास कार्य की घोषणा करके बजट भी जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उक्त बातें छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के…
Read Moreजशपुर : मनोरा में बेरोजगार युवाओं के लिए कौशल विकास शिविर, रोजगार का सुनहरा अवसर
जशपुर, 19 अक्टूबर/ जशपुर जिले के विकासखंड मनोरा में आगामी 21 अक्टूबर 24 को सोनक्यारी आस्ता घाघरा के ग्राम पंचायत भवन में बेरोजगार युवक युवतियों के लिए कौशल पखवाडा आयोजित किया जा रहा है। जहां युवाओं का काउंसलिंग उपरान्त कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा इस हेतु युवा सोमवार दिनांक 21 अक्टूबर 24 को सुबह 11.00 बजे से सोनक्यारी आस्ता , घाघरा के ग्राम पंचायत भवन में 18-35 वर्ष के युवक युवती सम्मिलित हो सकते हैं। जिले में सोलर, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर, वेल्डर रिटेल, सिलाई, फायर…
Read More