समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री और रायपुर दक्षिण विधानसभा के वरिष्ठ भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने युवा मितान सम्मेलन में दूषित खाना खाने से 104 गायों की मौत को हत्या बताते हुए राहुल गांधी ,खड़गे और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौहत्या का दोषी बताया है। श्री अग्रवाल ने आज यहां बूढ़ेश्वर मंदिर चौक बूढ़ातालाब में गौ माताओं की शांति और कांग्रेसियों को सद्बुद्धि के लिये विष्णु यज्ञ के बाद पत्रकारों से बातचीत में ये आरोप लगाया। उन्होने कहा कि जब से छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार आयी है…
Read MoreTag: भाजपा
भाजपा की परिवर्तन यात्रा पर टारगेट किलिंग की आशंका : बृजमोहन अग्रवाल
0 डीजीपी और गृहसचिव से मिलकर परिवर्तन यात्रा सुरक्षा की मांग करेंगे 0 केंद्र सरकार खरीद रही धान, भूपेश सरकार में दम है तो अकेले खरीदकर दिखाए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भ्रष्ट भूपेश सरकार के खिलाफ परिवर्तन यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा निकाली जाएगी। पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितंबर को दंतेवाड़ा से निकलेगी, दूसरी 16 सितंबर को जशपुर से निकलेगी। बृजमोहन ने कहा कि डीजीपी…
Read Moreदनगरी और डूमरबहार प्रकरण के आरोपितों को 24 घंटे में गिरफ्तार करने का दिया गया अल्टीमेटम, गिरफ्तारी न होने पर जशपुर व कुनकुरी के विधायक निवास का किया जाएगा घेराव – भाजपा जशपुर
मामले की जांच से पहले ही पुलिस प्रशासन इस मामले को जमीन-विवाद से जुड़ा होना बता कर मामले की लीपापोती करने में जुटा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जिले के पर्यटन स्थल दनगरी में महिला शिक्षक से हुए सामूहिक दुष्कर्म और मतांतरितों द्वारा जन्माष्टमी पर्व को बाधित किये जाने के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी आक्रामक हो गई है। पार्टी ने 24 घंटे के अंदर दोनों मामलों में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर जशपुर और कुनकुरी के कांग्रेसी विधायकों के आवास का घेराव करने की घोषणा की…
Read Moreसामूहिक बलात्कार के दोषियों को फांसी की सजा हो,जन्माष्टमी पर प्रतिबंध लगाकर सनातनियों को मिशनरी माफियाओं द्वारा धमकाया जाना बर्दाश्त नहीं, इस गुंडागर्दी का दिया जाएगा मुँहतोड़ जवाब – प्रबल प्रताप सिंह जूदेव
इतिहास साक्षी है जब जब सनातनियों पर आक्रमण हुआ है वे और मजबूत होकर उभरे है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : आपरेशन घर वापसी के अखिल भारतीय प्रमुख एवं भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने जशपुर अंचल में घट रहे घटनाक्रम एवं हो रहे अपराधों पर अपना आक्रोष प्रकट करते हुए अपनी आक्रामक शैली में प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक दिवस के दिन एक जनजातीय शिक्षिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जितनी निंदा की जाए कम है और दोषियों पर कड़ी…
Read Moreभाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने जशपुर की घटना की निंदा की, पूछा : क्या मल्लिकार्जुन खड़गे के को खुश करने के लिए जन्माष्टमी का विरोध कांग्रेस सरकार ने करवाया है?
न केवल आरोपियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई हो, अपितु संसदीय सचिव को तत्काल बर्खास्त कर उनकी भूमिका को भी कानूनी जाँच के दायरे में लाया जाए : अरुण साव भाजपा का सवाल : क्या अब कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में राम और कृष्ण की पूजा करने पर भी पाबंदी है? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने जशपुरनगर जिले में जन्माष्टमी पर्व मनाने से रोके जाने और ईसाई समुदाय के एक जत्थे द्वारा संसदीय सचिव यू.डी. मिंज का नाम लेकर ग्रामीणों के साथ की…
Read Moreजशपुर गैंगरेप के आरोपियों का कांग्रेस कनेक्शन, धृतराष्ट्र के राज में कांग्रेसी बन गए दुर्योधन दु:शासन – विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर इलाके में शिक्षक दिवस के दिन आदिवासी महिला शिक्षक के साथ कुकर्म करने वालों के कांग्रेस कनेक्शन पर हमला बोलते हुए कहा है कि सामरी क्षेत्र की रहने वाली महिला के साथ कुकर्म करने वाले कांग्रेस से जुड़े हैं और कांग्रेस के विधायक, प्रभावशाली नेताओं के करीबी हैं। एक आरोपी सद्दाम खान बलरामपुर का पूर्व एनएसयूआई सचिव एवं सोशल मीडिया प्रभारी है।और दूसरा आरोपी सोनू खान एनएसयूआई कार्यकर्ता है। सद्दाम खान सामरी विधानसभा…
Read Moreभाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना ने कांग्रेस सांसद से पूछा : नक्सली बुरे नहीं होते, तो क्या वे ‘भले नक्सली भाई’ भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो रहे हैं?
भाजपा का सवाल : राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर छत्तीसगढ़ क्यों नहीं आए? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता व विधायक रंजना साहू ने कहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है लेकिन आज तक इस बात का जवाब नहीं दे पाई कि उनके केंद्रीय नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ लेकर क्यों नहीं आए? क्या वह छत्तीसगढ़ को भारत का अंग नहीं मानते हैं? क्या वे छत्तीसगढ़ को सिर्फ कांग्रेस का एटीएम मानते हैं? श्रीमती साहू ने कहा कि…
Read Moreकुनकुरी बस स्टैण्ड में भाजयुमो ने फूंका उदयनिधि स्टालिन का पुतला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर नगर में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरूवार की सायंकाल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदय निधि स्टालिन का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने उदय निधि स्टालिन पर सनातन धर्म के अपमान का आरोप लगाया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कुनकुरी नगर के मुख्य स्थल बस स्टैण्ड में पुतला दहन किया। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने संबोधित करते हुए कहा कि…
Read Moreकांग्रेस ने एक बार लोगों को धोखा दे दिया, अब लोग दोबारा धोखा नहीं खाएंगे- बृजमोहन अग्रवाल
0 कांग्रेस ने लोगों को बांटने का काम किया- बृजमोहन अग्रवाल 0 भारत को तोड़ने वाले लोग भारत जोड़ने की बात कर रहे हैं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव जीतने अपने जन घोषणापत्र में 36 वादे किए थे, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। अब कांग्रेस फिर से जनता को ठगने की तैयारी में लगे हुए हैं, लेकिन कांग्रेस समझ ले कि एक बार उन्होंने लोगों को धोखा दे दिया, अब लोग दोबारा धोखा…
Read Moreविधानसभा चुनाव के लिए अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंकने में महती भूमिका का निर्वहन करें : सिद्दीकी
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ, मोदी मित्र और सद्भाव संवाद अभियान की शुरुआत करेगा अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यकर्ताओं को बृजमोहन अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव और शकील अहमद ने भी किया री-चार्ज, कहा- भाजपा ने बिना भेदभाव किए सबका किया विकास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बुधवार को राजधानी स्थित शहीद स्मारक भवन में आयोजित किया गया। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी सहित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और…
Read More