भारत माता और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया रायपुर 14 अगस्त 2025/ हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्षों और बलिदान का जीवंत प्रतीक है। हम सभी तिरंगे की शान को हमेशा बनाए रखेंगे, अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और सभी मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित स्वतंत्रता दौड़ में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने हजारों युवाओं के साथ स्वतंत्रता दौड़ लगाई…
Read MoreTag: #देशभक्ति
हजारों कदम, एक लक्ष्य – स्वतंत्रता दिवस से पूर्व जशपुर में निकली भव्य स्वतंत्रता दौड़ ने दिया सुरक्षित, जागरूक और नशामुक्त भारत का संदेश
स्वतंत्रता दौड़ 2025 : देशप्रेम के साथ यातायात जागरूकता और नशामुक्त भारत अभियान का दिया गया प्रभावी संदेश, नशामुक्ति की दिलाई गई शपथ जशपुर, 14 अगस्त 2025/ स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज सुबह स्वतंत्रता दौड़ 2025 का भव्य आयोजन किया गया। विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत की। इस दौड़ में छात्रों के साथ नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत, कलेक्टर रोहित व्यास, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार, सहायक कलेक्टर अनिकेत अशोक, अपर…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान – हर घर तिरंगा से गूंजे छत्तीसगढ़
भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा रायपुर – एकता, सुरक्षा और विकास का संदेश रायपुर, 13 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि तिरंगा यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति का एक महान अनुष्ठान है, जो भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन-बान-शान है, इसकी रक्षा और मान-सम्मान के लिए हर नागरिक को दृढ़संकल्पित होना चाहिए। स्वतंत्रता संग्राम के वीरों को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हर घर तिरंगा फहराएगा और भारत आर्थिक एवं सांस्कृतिक रूप से और अधिक…
Read Moreदेशभक्ति का जज़्बा: कांसाबेल में बिहान दीदियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को दिया नया जोश
जशपुर, 13 अगस्त 2025/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत विगत दिवस जनपद पंचायत कांसाबेल में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बिहान के दीदियों द्वारा भाग लेकर लोगो को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी आम नागरिकों से अपील किया गया कि वे अपने अपने घर में तिरंगा फहराकर harghartiranga.com में तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करके भारत सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट आनलाइन प्राप्त करने के लिए कहा है।
Read Moreतिरंगे के रंग में रंगा अञ्चल : देशभक्ति नारों से गूंजा नारायणपुर, हर घर तिरंगा यात्रा में जनसैलाब, नारों और गीतों से माहौल हुआ देशभक्ति से सराबोर.
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन. कुनकुरी. 12 अगस्त 2025 : कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मंडल के ग्राम पंचायत नारायणपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति नारों और गीतों के साथ यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद यात्रा ने पूरे गांव में एकता और सम्मान का संदेश फैलाया। अंत में प्रतिभागियों को तिरंगा वितरित किया…
Read Moreतिरंगे के रंग में रंगा बगीचा : बाइक रैली ने जगाई देशभक्ति की अलख, 15 अगस्त से पहले बगीचा में लहराया तिरंगा, बाइक रैली से गूंजा पूरा क्षेत्र.
हर घर तिरंगा अभियान में आम नागरिकों से सहभागिता की अपील. जशपुर. 12 अगस्त 2025 : बगीचा विकासखंड में हर घर तिरंगा यात्रा के तहत निकाली गई तिरंगा बाइक रैली में देशभक्ति का अनोखा नजारा देखने को मिला। कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में आयोजित इस रैली ने नागरिकों को आजादी के महत्व और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के लिए प्रेरित किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यह पहल हर घर में तिरंगा फहराने के अभियान को नई ऊर्जा देती है। कलेक्टर श्री रोहित व्यास के मार्गदर्शन में हर घर…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, प्रदेशभर में मंत्री-सांसद करेंगे ध्वजारोहण
रायपुर, 11 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में राजधानी रायपुर के पुलिस मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और परेड की सलामी लेंगे। बस्तर जिला मुख्यालय में केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू, बिलासपुर में उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव तथा दुर्ग में उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजनांदगांव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सरगुजा में आदिम जाति विकास मंत्री श्री रामविचार नेताम, गरियाबंद में…
Read Moreअबूझमाड़ की बेटियों का अनोखा सलाम : नक्सल क्षेत्र में सुरक्षा बलों संग बहनों ने मनाया रक्षाबंधन, देश के रक्षकों को बांधी राखी, दी लंबी उम्र की दुआ, राखी और मिठाई से जताया सम्मान.
रक्षाबंधन के अवसर पर छात्राओं ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सेवा दे रहे सुरक्षा बलों को राखी बांधकर किया सम्मानित नारायणपुर.09 अगस्त 2025 : नारायणपुर जिले के नक्सल प्रभावित अबूझमाड़ क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व इस बार खास रहा। कस्तूरबा गांधी कन्या आवासीय छात्रावास, ओरछा की छात्राओं ने थाना ओरछा और ITBP की 38वीं बटालियन बी कंपनी के जवानों को राखी बांधकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मिठाई और शुभकामनाओं के साथ छात्राओं ने जवानों के साहस और बलिदान को नमन किया। कल दिनांक 08 अगस्त 2025 को अबूझमाड़, ओरछा…
Read Moreस्वतंत्रता पर्व : जशपुर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर तिरंगा फहराने का लिया संकल्प, तिरंगा हर घर, हर दिल तक: जशपुर भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रभक्ति अभियान की बनाई रणनीति.
हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय जशपुर में कार्यशाला सम्पन्न. जशपुर. 09 अगस्त 2025 : जशपुर जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान को लेकर जिला भाजपा कार्यालय में विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को तिरंगे के महत्व और राष्ट्रभक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। भाजपा ने 10 अगस्त से शुरू होने वाले इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बूथ में 50 घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा…
Read More