BIG BREAKING : कुनकुरी में मोटर मैकेनिक की दुकान से शुरू हुआ विवाद, अस्पताल में मारपीट और हंगामे तक पहुंचा मामला – दोनों पक्ष पहुंचे थाने

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में किया, जांच जारी कुनकुरी, 19 अगस्त 2025। कुनकुरी नगर में सोमवार की सायं लगभग 6 बजे एक मामूली पूछताछ से शुरू हुआ विवाद अचानक इतना बढ़ गया कि मारपीट और अस्पताल में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई। मामला थाना क्षेत्र कुनकुरी के अंतर्गत आदिवासी कॉम्प्लेक्स स्थित एक मोटर मैकेनिक की दुकान का है, जहां हरिहर विश्वकर्मा अपने किसी काम से पहुंचे थे। दुकान पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के अनुसार, हरिहर विश्वकर्मा जब मोटर मैकेनिक अमन के बारे में पूछताछ करने पहुंचे, तो…

Read More

धुमाडांड़ गांव की देवमति बाई की आकाशीय बिजली से मौत, कलेक्टर रोहित व्यास ने परिवार को दिलाया 4 लाख का मुआवज़ा

जशपुर, 16 जुलाई 2025 / कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम धुमाडांड़ निवासी स्व. देवमति बाई का आकाशीय बिजली से 03 जून 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पुत्र सुखराम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने 18 लाख पीएम आवास के दावे की खोली पोल, कुनकुरी नगर में 18 महीने में ‘0’ आवास –प्रेस वार्ता कर किया खुलासा !

कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला – प्रधानमंत्री आवास योजना में भारी लापरवाही का लगाया आरोप कुनकुरी, 16 जुलाई 2025 :  कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने मंगलवार की शाम एक अहम प्रेस वार्ता आयोजित कर प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए। अध्यक्ष विनयशील ने कहा कि योजना के क्रियान्वयन में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि बीते 18 महीनों में कुनकुरी नगर पंचायत क्षेत्र में एक भी पीएम आवास…

Read More

जशपुर में पुलिस की त्वरित कार्रवाई : दान पेटी तोड़कर मंदिर से उड़ाए हजारों, पुलिस ने कुछ ही घंटों में धर दबोचा, दान पेटी की चोरी और अवैध शराब की तस्करी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल.

कुनकुरी में देशी महुआ शराब की तस्करी, बोरी में भरकर बेचने निकला था आरोपी. आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः थाना पत्थलगांव में बीएनएस की धारा 305 व कुनकुरी के मामले में 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार आरोपी – थाना पत्थलगांव के प्रकरण में – सद्दाम खान उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम रायकेरा कदमटिकरा थाना सीतापुर जिला अंबिकापुर (छग). थाना कुनकुरी के प्रकरण में – आरोपी अनिल मिंज उम्र 46 वर्ष निवासी बेहराटोली कुनकुरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर (छग). जशपुर/कुनकुरी. 10 जुलाई 2025 : जशपुर जिले की पुलिस…

Read More

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारी समितियों में हरियाली की सौगात, कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा और आस्ता में हुआ पौधरोपण

जशपुर 3 जुलाई 2025/ अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पौध रोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला जशपुर द्वारा अंतराष्ट्रीय सहकारिता दिवस मनाने हेतु जारी कार्ययोजना अनुसार 2 जुलाई को आदिम जाति सेवा सहकारी समिति कुनकुरी, नारायणपुर, मनोरा एवं आस्ता में पौध रोपण कार्यक्रम किया गया। साथ ही समिति में साफ-सफाई कार्यक्रम उपरांत समिति बोर्ड की बैठक में आदर्श उपविधि का वाचन भी किया गया। उक्त कार्यक्रम में सहकारिता विभाग एवं अपेक्स बैंक तथा उक्त सहकारी समितियों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Read More

नगर अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट से जातीय राजनीति पर गरमाई कुनकुरी की सियासत : भाजपा बनाम कांग्रेस की सीधी टक्कर – डीडीसी  मलिता बाई बोली ‘ओछा प्रचार’, नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने किया पलटवार -कहा ‘आदिवासी अस्मिता पर हमला’

कुनकुरी, 27 जून 2025 : कुनकुरी की सियासत एक बार फिर उबाल पर है — इस बार मुद्दा विकास का नहीं, बल्कि जाति की वह चिंगारी है जिसे राजनीति ने हवा दे दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील के सोशल मीडिया पोस्ट ने न केवल आदिवासी समाज के बीच हलचल मचा दी, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी ज़बरदस्त भूचाल ला दिया है। DDC मलिता बाई ने इसे “जाति की ओछी राजनीति” करार दिया, तो वहीं कांग्रेस खेमे से नगर उपाध्यक्ष दीपक केरकेट्टा ने भाजपा पर आदिवासी अस्मिता को कुचलने का…

Read More

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा पार्षद अमन शर्मा का तीखा जवाब : “आदिवासी समाज के अपमान करने वालों को नैतिक सवाल पूछने का हक नहीं”

कुनकुरी, 22 जून 2025 — नालंदा परिसर के भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की टिप्पणी पर भाजपा नेता एवं कुनकुरी नगर पंचायत के पार्षद अमन शर्मा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल को आदिवासी समाज के नाम पर सवाल पूछने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है, क्योंकि उनकी सरकार के कार्यकाल में आदिवासी समाज के साथ केवल दिखावटी व्यवहार किया गया। शर्मा ने आरोप लगाया कि जब भूपेश बघेल मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने मंच से आदिवासी सम्मान की बातें जरूर कीं, लेकिन धरातल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल, कहा – सेन समाज की प्रतिभाओं ने अपनी उपलब्धियों से समाज को किया है गौरवान्वित

मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में सेन समाज भवन विस्तार हेतु 10 लाख व बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की घोषणा की जशपुर, 21 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी के महुआटोली में सर्व नाई सेन समाज के महासम्मेलन और प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नाई समाज मेहनती और स्वावलंबी समाज के रूप में जाना जाता है। सेन समाज के लोग आज अपनी प्रतिभा के दम पर कई क्षेत्रों में नई उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। अखिल सेन जो इस…

Read More

मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन

कुनकुरी के युवाओं को मिलेगी महानगरों के समान पढ़ाई की सुविधा लाइब्रेरी में इंडोर एवं आउटडोर पढ़ने की होगी सुविधा जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को कुनकुरी के सलियाटोली में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से 250 सीटर नालंदा परिसर निर्माण का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने पढ़ने वाले युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के युवाओं को शिक्षा की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसर निर्माण की…

Read More

कुनकुरी के सलियाटोली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 15.36 करोड़ लागत के 11 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

13.65 करोड़ लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन एवं 1.70 करोड़ लागत के 02 कार्यों का हुआ लोकार्पण जशपुर, 21 जून 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार को जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखण्ड के सलियाटोली में आयोजित कार्यक्रम में जिलेवासियों को 15 करोड़ 36 लाख 11 हजार रूपये लागत के 11 विकासकार्यों की सौगात दी। जिसमें उन्होंने  01 करोड़ 70 लाख 34 हजार रूपये की लागत के 02 विकास कार्यों का लोकार्पण और 13 करोड़ 65 लाख 77 हजार रूपये की लागत के 09 कार्यों का भूमिपूजन किया।  मुख्यमंत्री श्री…

Read More