ढ़ाबा से 17 किलो मादक पदार्थ डोडा, 66 लीटर महुआ शराब व 12 पाव अंग्रेजी शराब जप्त कर पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही.

आरोपी अजय कुमार पिता रामाशंकर यादव उम्र 42 वर्ष निवासी घाटपेण्डारी थाना चंदौरा के विरुद्ध धारा 15 एनडीपीएस एक्ट तथा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत थाना चंदौरा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – सूरजपुर : उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना-चौकी की पुलिस नशे के कोराबार से जुड़े लोगों के विरूद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही करने में लगी हुई है। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 28 मार्च 2024 को थाना चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि काबेरी ढ़ाबा के संचालक…

Read More

नशे के विरूद्ध जशपुर पुलिस का बड़ा प्रहार : पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में तपकरा पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम, चारपहिया वाहन में अवैध रूप से नशीली ताड़ी 500 लीटर को झारखंड से तस्करी कर ला रहे तीन आरोपी हुये गिरफ्तार. 

आरोपियों के विरूद्ध थाना तपकरा में धारा 34(1)(घ), 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज एवं तस्करी में प्रयुक्त टवेरा वाहन किया गया जप्त, पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देशन में विगत 10 दिवस में जशपुर पुलिस द्वारा अवैध शराब के कुल 47 प्रकरणों में कार्यवाही करते हुये लाखों रूपये के कुल 703 लीटर अवैध शराब और मादक पदार्थ आबकारी एक्ट के अंतर्गत जप्त किया गया. आरोपीगण – 1-शत्रुध्न राम उम्र 40 साल निवासी सरईटोली थाना तुमला, 2-प्रवीण नायक उम्र 19 साल कोनपारा चट्टीडाँड़ थाना तुमला, 3-बुधेश्वर…

Read More

यातायात सुरक्षा : सड़क हादसों में कमी लाने थाना प्रभारी धरमजयगढ़ ने वाहन चालकों की ली बैठक, माल वाहक वाहनों पर यात्री ढुलाई ना करने की दी गई समझाइश…..!

माल वाहक वाहनों पर ग्रामीणों को ढुलाई करते पाये जाने पर वैधानिक कार्यवाही के साथ वाहन चालक के लाइसेंस निरस्त करने की भी की जावेगी कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा सड़क हादसों में कमी लाने के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पिक-अप, ट्रैक्टर से लोग यात्रा करते हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, जिसे लेकर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक कमला पुसाम द्वारा कल 28 मार्च को स्थानीय ऑटो चालक एवं…

Read More

पुलिसकर्मियों का दो दिवसीय जिला स्तरीय निर्वाचन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन : मास्टर ट्रेनर ने आदर्श आचार संहिता का प्रभावी रूप से पालन कराने और सुरक्षा प्रबंध सहित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर दिया प्रशिक्षण….!

समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : निर्वाचन आयोग छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर, रेंज बिलासपुर के दिशा निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के मार्गदर्शन पर जिले के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिये दो दिवसीय चुनावी प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में किया गया था। 28 एवं 29 मार्च को प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री रमेश चंद्रा तथा थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक राकेश मिश्रा द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण दिया गया।…

Read More

अवैध शराब पर तमनार पुलिस की कार्रवाई जारी, ग्राम उरबा में 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार….. आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही !

आरोपी शीष कुमार पर थाना तमनार में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : अवैध शराब पर कार्यवाही को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम एवं डीएसपी श्री अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर तमनार थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब पर कार्रवाई जारी है। थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर द्वारा थाना क्षेत्र के गांव में मुखबीर सक्रिय कर लगातार अवैध शराब पर कार्यवाही की जा रही है। इसी…

Read More

दुष्कर्म के मामले में पुसौर पुलिस ने आरोपित युवक को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल…..शादी का आश्वासन दे कर वारदात को दिया था अंजाम !

आरोपी विनेश पाव के विरूद्ध थाना पुसौर में अपराध क्रमांक 83/2024 धारा 363,366,376(2)(ढ) भादवि किया गया पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : पुसौर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले की रिपोर्ट पर संवेदनशीलता बरतते हुए पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर अपराध कायम होने के मात्र 12 घंटे के भीतर आरोपित युवक की पतासाजी कर उसे दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कल रात करीब 11:00  बजे बालिका के परिजन थाना…

Read More

चोरी की स्कूटी के साथ तमनार पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा, गिरफ्तार कर भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर !

थाना तमनार में अपराध क्रमांक 101/2024 धारा 457,380 आईपीसी के अंतर्गत संदेही संजू साहू के विरुद्ध अपराध किया गया पंजीबद्ध. शातिर बाइक चोर पहले भी बाइक चोरी के प्रकरण में गया है जेल. समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : बीते 24-25 मार्च की दरम्यानी रात बरभांठा चौक तमनार से चोरी हुई स्कूटी मामले में तमनार पुलिस द्वारा स्कूटी चोरी करने वाले युवक तथा चोरी की स्कूटी को बिक्री के लिए छिपा कर रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार का चोरी स्कूटी बरामद किया गया है। प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देशन में अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही : जिले के विभिन्न थाना/चौकी में आबकारी एक्ट के कुल 17 प्रकरणों में कार्यवाही कर 61.620 लीटर अवैध शराब कीमत 8430/- (आठ हजार चार सौ तीस) रूपये एवं बिक्री रकम 820/- (आठ सौ बीस) रूपये की गई जप्त.

समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : जिला जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रांतर्गत अवैध शराब के विरूद्ध जशपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में श्री शशि मोहन सिंह (IPS) पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर के मार्गदर्शन एवं श्री अनिल कुमार सोनी (CPS) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला-जशपुर के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को दृष्टिगत रखते हुये जिला-जशपुर के विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत अवैध शराब के विरूद्ध दिनांक 28 मार्च 2024 को कार्यवाही करते हुये कुल 17 प्रकरणों में कार्यवाही कर 61.620 लीटर अवैध शराब कीमत 8430/-(आठ हजार…

Read More

नाबालिग पोती को नफरत के कारण स्टॉप डेम में धक्का देकर हत्या करने वाले कलयुगी दादा को सक्रियता से चंद घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी रंथू राम के विरूद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 48/2024 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध. आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी में सम्मिलित अधिकारी/कर्मचारी को पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा की गई है नगद ईनाम प्रदान करने की घोषणा. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुरेश राम एवं उसकी पत्नी अलग-अलग समाज के हैं, वे दोनों अपने मनपसंद से वर्ष 2016 से पति-पत्नी के रूप में साथ में रहते…

Read More

पुलिस अधीक्षक जशपुर द्वारा थाना नारायणपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण : लंबित मामलों की बारीकी से समीक्षा कर विवेचकों को हिदायत देकर अविलंब निकाल हेतु दिया गया निर्देश.

जनता से मधुर संबंध बनाने एवं फरियादी की तत्काल सुनवाई हेतु दिया गया निर्देश, विजिबल पुलिसिंग एवं ग्राम रक्षा समिति पर दिया गया जोर. थाना प्रभारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारियों को नियमित रूप से ग्राम भमण करने एवं रात्रि गश्त को प्रभावी बनाने किया गया निर्देशित. समदर्शी न्यूज़ – जशपुर : दिनांक 29 मार्च 2024 को पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह (IPS) द्वारा जिले के थाना नारायणपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम कर्मचारियों का परेड निरीक्षण किया गया, तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना का रोजनामचा, वीसीएनबी रजिस्टर, निगरानी बदमाश,…

Read More