जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास की बड़ी बैठक, कहा- स्वच्छता, आवास और आजीविका मिशन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं

कलेक्टर रोहित व्यास ने जनपद पंचायत, एनआरएलएम और समाज कल्याण विभाग की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टरेट सभाकक्ष में जनपद पंचायत, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन और समाज कल्याण विभाग की आधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यक्षेत्र में संचालित विकासकार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने सभी विकासकार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार भी मौजूद थे। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री व्यास ने स्वच्छता कार्यों…

Read More

जशपुर: कलेक्टर रोहित व्यास ने राजस्व विभाग की बैठक में दिखाई कड़ाई, कहा- हर प्रकरण तय समय पर निपटाना अनिवार्य

जशपुर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व संबंधी कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी राजस्व प्रकरणों का शत-प्रतिशत निराकरण समयसीमा में सुनिश्चित करें। बैठक में आधार एवं मोबाइल नम्बर अद्यतन, किसान किताब प्रविष्टि, अविवादित नामांतरण, फौती नामांतरण, नक्शा अद्यतन, बटांकन, सीमांकन, ई-नामांतरण, स्वामित्व योजना, अभिलेख दुरुस्ती एवं व्यपर्वतन जैसे मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी कार्य नियमों के अनुरूप और तय समय पर पूरा करें। कलेक्टर श्री…

Read More

बिजली गिरी, लेकिन बच गई जान: जशपुर में तीन पहाड़ी कोरवाओं का समय पर इलाज, हालत स्थिर

जशपुर, 02 सितंबर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने अधिकारियों को बरसात के मौसम में आपात की स्थिति निर्मित होने पर प्रभावितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इसे क्रम में बगीचा के महादेवजोबला में आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल 3 विशेष पिछड़ी जनजातीय समुदाय में आने वाले पहाड़ी कोरवाओं को तत्काल उपचार प्रारंभ किया गया। अभी उनकी स्थिति सामान्य है। आकाशीय बिजली गिरने की वजह से घायल तीनों पहाड़ी कोरवा रामनारायण पिता बीरबल 18 साल, सीतामुनि पिता सुरेश 12 साल और सुखमणि पिता भीमसेन 20…

Read More

सीएचसी कांसाबेल में भावुक पल, आर.डी. शर्मा और उर्मिला भगत को दी गई भावभीनी विदाई

सीएचसी कांसाबेल में सीनियर लैब तकनीशियन आर.डी. शर्मा को सेवानिवृत्त पर दी गई भावभीनी विदाई जशपुर, 02 सितंबर 2025/ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल में आज सीनियर लैब तकनीशियन आर.डी. शर्मा को उनके 40 वर्ष से अधिक की उल्लेखनीय शासकीय सेवा पूर्ण करने पर सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर श्रीमती उर्मिला भगत (एल.एच.वी.), उप स्वास्थ्य केंद्र कांसाबेल को भी उनके जुलाई 2025 में हुए अधिवार्षिकी विदाई हेतु सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं। आर.डी. शर्मा की 19 दिसंबर 1984 को अविभाजित मध्यप्रदेश के समय बतौर लैब…

Read More

आपदा में जान गई, प्रशासन बना सहारा: जशपुर में मृतक देवकुमार साय के परिजनों को मिली 4 लाख की राहत

जशपुर, 02 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम चेटबा, निवासी स्व. देवकुमार का नाला के पानी में डूबने से 29 सितम्बर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता चितरंजन साय हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मानसून की मार या मेहरबानी? जशपुर जिले में 8712.8 मिमी बारिश, औसत से ज्यादा वर्षा दर्ज

जशपुर, 02 सितम्बर 2025/ जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 8712.8 मिमी वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 02 सितम्बर तक की स्थिति में 8516.4 मिमी औसत वर्षा हुई है। बीते दिवस जिले में 32.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1001.3 मिमी, मनोरा में 1064.6 मिमी, कुनकुरी में 1240.6 मिमी, दुलदुला में 547.9 मिमी, फरसाबहार में 697.8 मिमी, बगीचा में 959.2 मिमी, कांसाबेल में 805.0 मिमी, पत्थलगांव में…

Read More

भोजन से लेकर वकील की नियुक्ति तक… प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने जिला जेल में बंदियों से की सीधी बातचीत

प्रधान जिला न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार साहू ने जिला जेल का किया निरीक्षण अभिरक्षाधीन बंदियों से जेल में भोजन की व्यवस्था, साफ-सफाई, अधिवक्ता नियुक्ति के संबंध में ली जानकारी जशपुर, 02 सितम्बर 2025/ प्रधान जिला न्यायाधीश व अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार साहू द्वारा विगत दिवस जशपुर जिला जेल का निरीक्षण किया गया। जिला जेल में 453 पुरूष अभिरक्षाधीन बदी एवं 14 महिला अभिरक्षाधीन बंदी सहित कुल 467 अभिरक्षाधीन बदी निरूद्ध पाये गये। प्रधान जिला न्यायाधीश के द्वारा जशपुर जिला जेल के सभी पुरुष बैरक एवं महिला बैरक में जाकर अभिरक्षाधीन बंदियों से…

Read More

सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट से लेकर सामुदायिक भवन तक 5 करोड़ रुपए के 53 विकास कार्यों को मिली मंजूरी, सीएम विष्णुदेव साय ने कुनकुरी नगरवासियों को दिया बड़ा तोहफा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी वासियों से किया वायदा निभाया, नगर पंचायत क्षेत्र में विकास के लिए पांच करोड़ स्वीकृत जशपुर, 2 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पंचायत कुनकुरी के रहवासियो से किये गए वायदे को पूरा करते हुए पांच करोड़ रूपये की स्वीकृति दी है। इस राशि से नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क,पानी,बिजली और प्रसाधनों का विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करने के बाद कुनकुरी नगर वासियों से वायदा किया था कि इस क्षेत्र में विकास की नई इबारत…

Read More

लंबे इंतजार के बाद जशपुर को मिली सौगात, सीएम विष्णुदेव साय ने खोला खजाना, 150 करोड़ से दो स्टेट हाईवे होंगे दुरुस्त

150 करोड़ से जिले के दो स्टेट हाईवे का होगा जीर्णोधार  जिले के सड़कों को संवारने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोला खजाना बरसात के बाद शुरू होगा इन सड़कों का निर्माण कार्य जशपुर, 2 सितंबर 2025 : जशपुर जिले की सड़कों को संवारने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार का खजाना खोल दिया है। सीएम के निर्देश पर जिले की दो महत्वपूर्ण स्टेट हाईवे के पुर्ननिर्माण के लिए 149 करोड़ रूपये से अधिक की राशि स्वीकृत करते हुए बजट जारी कर दिया गया है। निर्माण एजेंसी ने इन सड़कों…

Read More

जशपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन : राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ नारेबाज़ी, प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन

प्रधानमंत्री पर विवादित टिप्पणी के विरोध में भाजयुमो ने फूंका पुतला राहुलगांधी और तेजस्वी यादव के विरूद्व जमकर की नारेबाजी जशपुर, 1 सितंबर 2025 : सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शहर के आदर्श बस स्टेण्ड में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल के नेता व बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का पुतला फूंक कर जम कर नारेबाजी की। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि बीते दिनों बिहार के दरभंगा में आयोजित एक सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी…

Read More