पटवारी रिपोर्ट में खुलासा – रास्ता सार्वजनिक था, फिर भी बिना अनुमति बना मकान – प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल जशपुर/कुनकुरी, 29 मई 2025: प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत एक नया मकान बनवाने की आड़ में छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के ग्राम पंचायत रेमते (पटवारी हल्का नंबर 23, तहसील कुनकुरी) में सरकारी ज़मीन पर अवैध कब्ज़े का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस निर्माण से न केवल सरकारी नियमों की अनदेखी हुई है, बल्कि गांव के वर्षों पुराने सार्वजनिक रास्ते को पूरी तरह अवरुद्ध कर दिया गया है।…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़समाचार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘सावरकर सौरभ’ का विमोचन, जानिए वीर सावरकर के प्रेरणादायक जीवन की झलक
रायपुर 30 मई 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में स्वातंत्र्य वीर विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर आधारित स्मारिका ‘सावरकर सौरभ’ का विमोचन किया। स्मारिका ‘सावरकर सौरभ’ का प्रकाशन अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा सावरकर जयंती के अवसर पर किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका के प्रकाशन पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद, छत्तीसगढ़ के सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वीर सावरकर हमारे देश के सच्चे सपूत थे। उन्होंने मातृभूमि की सेवा में असंख्य कष्ट सहते हुए स्वतंत्रता की…
Read Moreजशपुर : सांप काटा, झाड़फूंक कराया, अस्पताल देर से पहुंचे और हो गई मौत ! अंधविश्वास ने छीनी कोरवा महिला की सांसें..!
कुनकुरी | 26 मई 2025 : विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समाज की 49 वर्षीय सनारी बाई की सर्पदंश से हुई मौत ने अंधविश्वास और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई को निर्वस्त्र कर दिया है। एक महिला की मौत के साथ एक प्रश्नचिन्ह भी दम तोड़ गया – क्या हम 2025 में भी जान बचाने से ज्यादा झाड़फूंक में यकीन रखते हैं? जब ज़हर शरीर में चढ़ रहा था, अंधविश्वास दिमाग पर चढ़ा था… बीती रात विकाश खंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत गड़ाकटा आश्रित ग्राम लोटापानी में ज़मीन पर सो रही…
Read Moreम्यूल अकाउंट से सायबर फ्रॉड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार, लाखों का लेनदेन उजागर
एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना सुपेला, मोहननगर व भिलाई नगर की संयुक्त कार्यवाही दुर्ग, 25 मई 2025 : जिले में म्यूल अकाउंट के जरिये सायबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन के खिलाफ मुहिम चलाने के क्रम में म्यूल अकाउंट के धारको की पतासाजी कर उनके विरूद्ध कार्यवाही करने के क्रम में पुलिस टीम द्वारा म्यूल अकाउंट के संबंध में जानकारी मिलने पर उत्कर्ष बैंक के अकाउंट धारक प्रषांत विष्वकर्मा व मोन्टू कुमार से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उन्होने अकाउंट खुलवाकर पैसे लेकर किराये पर…
Read Moreघुमाने के बहाने खेत ले जाकर किया दुष्कर्म : फुफेरे भाई की दरिंदगी का शिकार बनी नाबालिग, पुलिस ने भेजा जेल
थाना बतौली पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्व की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही अम्बिकापुर, 25 मई 2025 : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देश पर थाना/चौकी में पंजीबद्व प्रकरणों के आरोपियों की धरपकड़ एवं गिरफ्तारी की कार्यवाही लगातार की जा रही है। इसी क्रम में थाना बतौली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी के विरूद्व वैधानिक कार्यवाही/गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। मामले का विवरण इस प्रकार है, कि प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर इस आशय का रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। कि उसकी…
Read Moreसरकारी नौकरी का सपना बना धोखा: तेन्दुपत्ता पद पर भर्ती का झांसा देकर 3 लाख ठगे, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर, 25 मई 2025 : ग्राम बटई चौकी रेवटी निवासी रामजतन सिंह ने चौकी रेवटी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वर्ष 2024 में इसकी पुत्री का तेन्दुपत्ता प्रबंधक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर अब्दुल रहीम के द्वारा कई किस्तों में 3 लाख रूपये नगद लिया गया, काफी समय बीत जाने के बाद भी पुत्री की नौकरी नहीं लगा और न ही पैसा वापस किया। अब्दुल रहीम के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 35/2025 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत…
Read Moreमां की ममता और पुलिस की मुस्तैदी ने लिखी नई उम्मीद की कहानी : जशपुर पुलिस ने 12 घंटे में अपहृत डेढ़ साल के मासूम को सुरक्षित खोज निकाला
जशपुर, 18 मई 2025 : जहाँ एक माँ की गोद सूनी हो गई थी और एक मासूम की किलकारी अचानक थम गई थी, वहीं जशपुर पुलिस ने अपनी सतर्कता, तकनीकी दक्षता और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक असाधारण कार्य किया। एक डेढ़ वर्षीय बालक, जिसे बस स्टैंड पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुपके से अगवा कर लिया गया था, उसे मात्र 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। दिनांक 17.05.2025 के रात्रि 08.00 बजे प्रार्थिया आरती यादव पति राजधर यादव उम्र 18 साल…
Read Moreमुख्यमंत्री को माँ ने दिया अपना आशीर्वाद—स्नेह से छुआ गाल, हृदय से कहा धन्यवाद
कच्चे मकान से पक्के घर तक – एक माँ की ज़िंदगी में लौटी गरिमा और सुकून रायपुर 16 मई 2025/ बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के करेगुट्टा पर्वत की तलहटी में स्थित नक्सल प्रभावित ग्राम उसूर की 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम की वर्षों की प्रतीक्षा 15 मई को पूर्ण हुई, जब ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित पक्के मकान की चाबी सौंपी। पक्के आवास की चाबी पाकर शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं। उन्होंने मुख्यमंत्री जी…
Read Moreदोकड़ा में इतिहास रचेगा श्री जगन्नाथ मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ : जीर्णोद्धारित जगन्नाथ मंदिर में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक होंगे सम्मिलित.
पुरी के पंडित, कलश यात्रा, वेद मंत्रों का गूंजता समागम, दोकड़ा में 8 दशकों बाद फिर प्राण प्रतिष्ठित होंगे श्री जगन्नाथ प्रभु. भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू होगा भगवान जगन्नाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में पुरी के पंडितों के समूह द्वारा कराई जाएगी पूजा जशपुर. 16 मई 2025 : जशपुर जिले के कांसाबेल ब्लॉक अंतर्गत दोकड़ा गांव स्थित प्राचीन भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर में 21 से 27 मई 2025 तक भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…
Read More“कुनकुरी में भ्रष्टाचार का विस्फोट!”- नपं अध्यक्ष विनयशील की प्रेस वार्ता में CMO पर गंभीर आरोप — डेम सफाई, टेंडर और निर्माण में करोड़ों के घोटाले का खुलासा…देखें प्रेस वार्ता का पूरा विडिओ…!
कुनकुरी (जशपुर) 13 मई 2025 | सागर जोशी- संपादक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी से भ्रष्टाचार की एक बड़ी गूंज उठी है। एक ओर प्रदेश सरकार “भ्रष्टाचार मुक्त शासन” का दम भर रही है, तो दूसरी ओर उसी सरकार के नगरीय निकाय में करोड़ों की धांधली के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं। कुनकुरी नगर पंचायत के अध्यक्ष विनयशील ने प्रेस के समक्ष मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) प्रवीण उपाध्याय पर बेजोड़ भ्रष्टाचार, फर्जी टेंडर, अवैध भुगतान और शासकीय राशि की बंदरबांट के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। इस…
Read More