समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर: परिवार कल्याण कार्यक्रम अंतर्गत जिले में पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के तहत् 21 से 27 नवम्बर तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा योग्य दम्पत्तियों से सम्पर्क कार्यक्रम तथा 28 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2023 तक पुरूष नसबंदी सुविधा केन्द्र जिला अस्पताल जशपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल एवं पत्थलगांव में पखवाडा के दौरान एवं अन्य दिवसों में निःशुल्क उपलब्ध है। पुरूष नसबंदी पखवाड़ा के अवसर पर सीएमएचओ डॉ. रंजित टोप्पो ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं ग्रामीण स्तर पर प्रचार के लिए जनजागरूकता…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर : 26 नवम्बर संविधान दिवस मनाये जाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : भारत सरकार द्वारा डॉ.बी.आर.अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। डॉ.अम्बेडकर भारतीय संविधान के प्रारूप निर्माण समिति के अध्यक्ष थे। भारतीय संविधान को 26 नवम्बर, 1949 को संविधान सभा में अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया है। 26 नवम्बर संविधान दिवस मनाए जाने हेतु भारत सरकार, संसदीय कार्य मंत्रालय के द्वारा वेब पोर्टल का निर्माण किया गया है। जिसके तहत भारत के संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) के ऑनलाइन पाठन हेतु…
Read Moreबगीचा एसडीएम ने धान उपार्जन केन्द्र महादेवडॉड़ और बिमड़ा का किया निरीक्षण, केन्द्र में धान को बारिश से बचाने के लिए कैप कवर से ढकने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर बगीचा एसडीएम आर.एस.लाल ने धान उपार्जन केन्द्र महादेवडॉड़ और बिमड़ा का निरीक्षण किया और नमी मापक यंत्र से अपने समक्ष ही तौल कराया और तौल सही पाया गया। उन्होंने नमी मापक यंत्र में जांच पश्चात धान लेने निर्देशित किया साथ ही धान खरीदी की जानकारी ली और मौसम को देखते हुए केन्द्र में धान को बारिश से बचाने हेतु कैप कवर से ढंकने के निर्देश दिए है। एसडीएम श्री लाल ने निरीक्षण के दौरान धान विक्रय के लिए आए किसानों से सुविधाओं के संबंध में चर्चा…
Read Moreजशपुर जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ, अब तक कुल 4390.80 क्विंटल किया गया है धान उपार्जित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जश्पुरनगर : खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर 2023 से प्रारंभ हो गया है। किसानो की सुविधा हेतु छत्तीसगढ़ शासन खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जशपुर जिले में 24 समिति के 46 धान उपार्जन केन्द्र संचालित है। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 05 नवीन धान उर्पाजन केन्द्र प्रारंभ किया गया है। इनमें धान उर्पाजन केन्द्र कस्तुरा, फरसाकानी, चेटबा, समडमा और गाला शामिल हैं। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज की स्थिति…
Read Moreबगीचा विकासखंड में कार्यरत मितानिनों का किया जा चुका है मानदेय भुगतान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : समाचार पत्रों में प्रकाशित बगीचा की मितानिनों को 04 माह से मानदेय नहीं मिला खबर का स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा खण्डन किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर ने जानकारी देते हुए बताया है कि विकासखण्ड बगीचा में कार्यरत मितानिनों का मानदेय माह सितंबर 2023 तक का राज्यांश एवं केन्द्रांश राशि दिनांक 26 अक्टूबर 2023 को भुगतान किया जा चुका है।
Read Moreजशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 01 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत बगीचा विकासखंड के ग्राम भितघरा निवासी स्व. रतिया राम का आकाशीय बिजली गाज से 24 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के निकटतम विधिक वारिस पुत्र सुख राम, भगतु राम, अशोक राम, अजय राम एवं पुत्री फुलेश्वरी हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत…
Read Moreचुनाव के दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता की रहस्यमयी हत्या के प्रकरण का कुनकुरी पुलिस ने किया खुलासा : हत्या के आरोप में पति पत्नि एवं पुत्र गिरफ्तार……जाने क्या रही हत्या की वजह……पढ़े पूरा मामला
अधे कत्ल की गुत्थी सुलझी एक परिवार के महिला समेत तीन आरोपी गिरफ्तार मृतक पर जादू टोना का लम्बे समय से लग रहा था आरोप आरोपी परिवार अपने पर जादू टोना कर परेशान करने का करता था शक आरोपी के परिवार में दो की हो चुकी थी मृत्यु, अन्य सदस्य भी रहते थे बीमार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : विधानसभा चुनाव के दौरान ग्राम हर्राडांड में वृद्ध कांग्रेसी कार्यकर्ता की हत्या की गुत्थी सुलझाने में कुनकुरी पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है। हत्या के आरोप में पति पत्नि एवं…
Read Moreविधानसभा निर्वाचन 2023 : मतगणना प्रशिक्षण हेतु तिथि निर्धारित, प्रशिक्षण कार्य हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व, जशपुर, रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला हेतु प्रशिक्षण 23 नवम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों के अधिकारियों-कमर्चारियों को विधानसभा समान्य निर्वाचन 2023 के मतगणना का विभिन्न स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। जशपुर, रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला के लिए 23 नवम्बर 2023 को प्रातः 10.00 बजे से कलेक्ट्रेट सभाकक्ष रायगढ़ में प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। विधानसभा निर्वाचन 2023 के मतगणना के संबंध में नोडल अधिकारी मैनपॉवर मैनेजमेंट, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, सर्व रिटर्निंग ऑफिसर, सहायक रिटर्निेग ऑफिसर प्रति विधान सभा 05-05, प्रत्येक विधान सभा हेतु 02 मास्टर ट्रेनर एवं टेबुलेशन प्रभार अधिकारी,…
Read Moreअंधविश्वास में महिला की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हंसिया जप्त.
थाना नारायणपुर में आरोपी अनिल कुजूर के विरूद्ध धारा 302, 450 भा.द.वि. एवं छ.ग. टोनही प्रताड़ना अधिनियम 2012 की धारा 4, 5 का अपराध हुआ पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी/नारायणपुर : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रामप्रसाद भगत उम्र 34 साल निवासी बोड़ातालाब ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 14 नवंबर 2023 के शाम को इसके गांव का सुमित कुजूर उम्र 18 साल कहीं से शराब पीकर घर में आया और अपने पिता अनिल कुजूर उम्र 46 साल से किसी बात…
Read Moreजशपुर : जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 4 लाख की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 01 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत् बगीचा विकासखण्ड के ग्राम भितघरा निवासी स्व. दीनावती का आकाशीय बिजली गाज से 27 जून 2023 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति भगतु राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Read More