समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 589.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 29 अगस्त तक औसत वर्षा 803.8 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 1.9 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 688.8 मिमी, मनोरा में 662.2 मिमी, कुनकुरी में 765.2 मिमी, दुलदुला में 690.1 मिमी, फरसाबहार में 310.6 मिमी, बगीचा में 606.2 मिमी, कांसाबेल में 329.7 मिमी, पत्थलगॉव में 540.8 मिमी…
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर जिला अन्तर्गत सड़क दुर्घटना के मामले में 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर एसडीएम पत्थलगांव ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के ग्राम पेमला निवासी स्व. मनबासो बाई की सड़क दुर्घटना में 08 जनवरी 2023 को मृत्यु हो जाने से मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पति आनन्द राम हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreसहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए श्री आभाष मिंज : उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा स्टार लगाकर उपनिरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर जशपुरनगर : पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा सहायक उपनिरीक्षक से उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित जिले के चौकी मनोरा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्री आभाष मिंज को उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी संदर्भ में आज दिनांक 29 अगस्त 2023 को उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री डी. रविशंकर (भा.पु.से.), एसडीओपी कुनकुरी श्री संदीप मित्तल एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रशेखर परमा द्वारा स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की…
Read Moreअवैध शराब पर कुनकुरी पुलिस की छापेमार कार्यवाही : 87 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर जशपुर जिले में अवैध शराब, गांजा आदि पर पूर्णत अंकुश लगाये जाने हेतु पुलिस उप महा निरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर द्वारा पतासाजी कर तवरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया गया है। अवैध शराब पर कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के दिशा निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कुनकुरी संदीप मित्तल के मार्गदर्शन में पुलिस थाना कुनकुरी की विशेष टीम बनाकर लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध शराब बिक्री करने वालों के संबंध में क्षेत्र में मुखबीर लगाये गये है जिसकी सूचना…
Read Moreजशपुर जिले में 2 एवं 3 सितंबर को मतदान केन्द्रों में आयोजित किए जाएंगे विशेष शिविर : 1 अक्टूबर 2023 की स्थिति में उम्र 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवा मतदाता बनने हेतु फॉर्म 6 आवश्यक भरें
अधिक जानकारी के लिए वोटर हेल्प लाइन नंबर 1950 उपलब्ध है 2 अगस्त से प्रारंभ है नये मतदाता जोड़ने का काम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के पूर्व जिले में निर्वाचक नामावलियों के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की कार्यवाही चल रही है। आगामी 02 अगस्त से 11 सितम्बर 2023 तक नये मतदाता जोड़ने का काम प्रारंभ होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के मतदान केन्द्रों में 02 एव 03 सितंबर 2023 (शनिवार-रविवार) को विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अर्हता तिथि 1 अक्टूबर…
Read Moreकुनकुरी विधानसभा में भाजपा का विधायक प्रवास कार्यक्रम : कटोरिया विधानसभा की विधायक ने विधानसभा कुनकुरी में किया सप्ताह भर का प्रवास, कुनकुरी विधायक पर तानाशाही का लगाया आरोप….पढ़े पूरी खबर…..देखे वीडियो…..
पांच मण्डलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं, सहयोगी संगठनों से बैठक कर ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: विगत सप्ताह भर से भाजपा के चल रहे विधायक प्रवास कार्यक्रम के अन्तर्गत बिहार के जिला बांका की कटोरिया विधानसभा से कुनकुरी विधानसभा में प्रवास के लिये पहूंची विधायक निक्की हेम्ब्रम ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि चार राज्यों से छत्तीसगढ़ में 50 से अधिक विधायक आये हुए है, जिनका प्रयास है संगठन के लोगों के विचारो को जानना, स्थानीय समस्याओं को समझना, स्थानीय मुद्दो को जानना एवं संगठप किस…
Read Moreजशपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा को जीताने का मन बना लिया है : केदार हाजरा
झारखंड के जमुआ विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस में भूपेश सरकार पर साधा निशाना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भारतीय जनता पार्टी के जशपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी झारखंड के जमुआ के विधायक केदार हाजरा ने सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मिडिया से चर्चा की। उन्होनें कहा कि विधानसभा चुनाव 2018 के दौरान,जनघोषणा पत्र के माध्यम से मतदाताओं से किये गए वायदों को पूरा करने में कांग्रेस सरकार पूरी तरह से विफल रही है। जिन वायदों को पूरा करने का दावा कांग्रेस कर रही है,वास्तविकता की धरातल…
Read Moreजशपुर जिला में एक के बाद एक अनोखा भ्रष्टाचार हो रहा उजागर, रीपा में गोबर से पेंट बनाने संयंत्र खरीदी और रेडी टू ईट पोषण आहार के वितरण में भारी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो जल्द खोलेगा मोर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिला में एक के बाद एक रोजाना हो रहे अनोखे भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजयुमो जल्द ही सड़क पर उतरने की योजना में हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव और भाजपा नेता नितिन राय ने प्रशासन से रीपा में गोबर पेंट बनाने वाले संयंत्र खरीदी और रेडी टू ईट पोषण आहार के वितरण में भारी गड़बड़ी पर उच्च स्तरीय जांच का मांग की है। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की इस वक्त जशपुर जिले में कांग्रेस सरकार…
Read Moreप्रसिद्ध कोतेबिरा धाम में साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनेगा फुट ओवर ब्रिज, विधायक यू. डी. मिंज ने किया भूमिपूजन
शिव भक्त अब आसानी से कर सकेंगे गर्भ गृह का दर्शन, पर्यटन का होगा विकास सावन के अंतिम सोमवार शिवमंदिरों में विधायक ने जलाभिषेक कर विश्व कल्याण की कामना की संसदीय सचिव ने कोतेबीरा धाम और शिव मंदिर लोरो में विशाल भंडारे के आयोजन में शिवभक्तों के साथ हुए शामिल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कुनकुरी विधायक एवं संसदीय सचिव यूडी मिंज लगातार एक से बढ़कर एक बड़ी सौगात अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता के लिए दे रहे हैं । हाल ही में उन्होंने दो बड़े पुल सहित कई भूमिपूजन किया…
Read Moreजशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 29 अगस्त से 29 सितम्बर तक, मंगलवार एवं शुक्रवार को वी.एच.एन.डी. सत्र होगा आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में शिशु संरक्षण माह विटामिन ए अनुपूरक कार्यक्रम 29 अगस्त से 29 सितम्बर 2023 तक आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रति मंगलवार एवं शुक्रवार को वी.एच.एन.डी. सत्र आयोजित किया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए की खुराक एवं आई.एफ.ए. सिरप पिलाकर प्रतिरक्षित किया जायेगा। शिशु संरक्षण माह कोई अलग कार्यक्रम नहीं है, बल्कि क्षेत्र के संदर्भ में यह बच्चोें में उत्तरजीविता बढ़ाने के लिए आवश्यक अनुकूलतन पैकेज के साथ एकीकृत किया गया कार्यक्रम है। स्वास्थ्य…
Read More