स्कूल में पुस्तक नहीं होना सरकार की नाकामी, शिक्षक कैसे दोषी, निलंबन निरस्त किया जाये रायपुर : कुरूद ब्लाक के नारी प्राथमिक स्कूल के सहायक शिक्षक ढालू राम साहू के निलंबन रद्द करने की मांग करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कुरूद ब्लाक के नारी प्राथमिक शाला के सहायक शिक्षक ढालू राम साहू ने स्कूलों में पुस्तक नहीं होने की पीड़ा को व्यक्त किया है, यह सच्चाई है छमाही परीक्षा नजदीक है फिर बिना पुस्तक कैसे परीक्षा होगी? स्कूलों में पुस्तकों की कमी…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़समाचार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मेगा निर्णय – मेडिकल, नर्सिंग और फिजियोथैरेपी कॉलेजों में सृजित हुए 1009 नए पद, रोजगार और शिक्षा दोनों में छलांग
चिकित्सा शिक्षा के विस्तार से प्रदेश के युवाओं को मिलेगा रोजगार और नई संभावनाएँ – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी नई ऊँचाई: 1009 नए पदों की स्वीकृति स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने नए पदों की स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य ने अपनी 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। राज्य गठन के समय जहां केवल एक चिकित्सा महाविद्यालय और कुछ चुनिंदा नर्सिंग कॉलेज थे, वहीं मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य…
Read Moreनवा रायपुर में स्वास्थ्य संचालनालय परिसर में गूंजा “वंदे मातरम्” – अधिकारियों व कर्मचारियों ने मिलकर गाया राष्ट्रगीत, माहौल हुआ देशभक्ति से ओतप्रोत
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर पूरे देश के साथ संचालनालय स्वास्थ्य में भी गूंजा राष्ट्रगीत रायपुर : राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150वें वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर संचालनालय स्वास्थ्य, नवा रायपुर परिसर देशभक्ति और उल्लास की भावना से गूंज उठा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में स्वास्थ्य संचालनालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। संचालनालय परिसर में हुए भव्य आयोजन के दौरान आयुक्त सह संचालक डॉ प्रियंका शुक्ला, संयुक्त…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त निर्देश! सिंचाई परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त — जल संसाधन विभाग को दिए तीव्रता और गुणवत्ता के आदेश
गुणवत्तापूर्ण कार्य करते हुए सिंचाई परियोजनाओं के कार्य में लाएँ गति – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने ली जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी निर्माणाधीन एवं प्रगतिरत सिंचाई परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और निर्देश दिए कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से संपन्न हों तथा निर्माण कार्यों की गति में तेजी लाई जाए। मुख्यमंत्री श्री साय ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश…
Read Moreछत्तीसगढ़ सरकार का ऐतिहासिक कदम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पारंपरिक ज्ञान के संरक्षकों बैगा, गुनिया और हड़जोड़ को दिया राज्य सम्मान — हर वर्ष ₹5,000 की सम्मान राशि से होगा गौरवान्वित आदिवासी समाज
मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान के लिए चिन्हित व्यक्तियों को मिलेगी प्रति वर्ष 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप अनुसूचित जनजाति वर्ग के बैगा, गुनिया एवं हड़जोड़ के चिन्हित व्यक्तियों को प्रति वर्ष 5,000 रुपए की सम्मान सह-प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। इस योजना को ‘मुख्यमंत्री बैगा गुनिया हड़जोड़ सम्मान योजना (अनुसूचित जनजाति) वर्ष 2025’ के नाम से जाना जाएगा। योजना के संबंध में 6 नवम्बर को आदिम जाति विकास विभाग द्वारा विस्तृत अधिसूचना जारी…
Read Moreधरती आबा की 150वीं जयंती पर छत्तीसगढ़ में झलकेगा जनजातीय अस्मिता का रंग, 15 दिन चलेगा गौरव पखवाड़ा
जनजातीय गौरव दिवस पर समूचे प्रदेश में 1 से 15 नवम्बर तक मनाया जाएगा “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर होंगे विशेष आयोजन रायपुर : भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के निर्देशानुसार इस वर्ष 15 नवम्बर 2025 को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में समूचे देश में “जनजातीय गौरव दिवस” भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 नवम्बर से 15 नवम्बर 2025 तक “जनजातीय गौरव पखवाड़ा” का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…
Read More“जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी” – मुख्यमंत्री साय का भावनात्मक संबोधन, बोले – मातृभूमि की सेवा ही सर्वोच्च दक्षिणा
मातृभूमि के प्रति समर्पण और अपने कर्तव्यों का सम्यक निर्वहन ही सर्वोच्च दक्षिणा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रगीत वन्देमातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वाल्मीकि रामायण में मातृभूमि को स्वर्ग से भी श्रेष्ठ बताया गया है — “जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी”। उन्होंने कहा कि जिस भूमि ने हमें जन्म दिया, पालन-पोषण किया और पहचान दी, उसकी सेवा ही हमारे जीवन का सबसे बड़ा धर्म है। भारत माता की…
Read Moreपाकिस्तान से छत्तीसगढ़ तक नशे की डोर — वंदना राजपूत ने किया बड़ा खुलासा, ट्रिपल इंजन सरकार पर गंभीर आरोप
ट्रिपल इंजन की सरकार में पाकिस्तान से छत्तीसगढ़ में ड्रग्स की सप्लाई किसके संरक्षण में रायपुर : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि भाजपा के ट्रिपल इंजन की सरकार में नशे का कारोबार फल फूल रहा है। लगातार पाकिस्तान से ड्रग का खेप छत्तीसगढ़ में पहुंच रही है। नौजवान नशीले पदार्थों का सेवन कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, निरंतर बढ़ते नशे के प्रचलन से युवा पीढ़ी खोखली होती जा रही है। लेकिन नशे के कारोबार को नहीं रोका जा रहा है, नशे का बढ़ता प्रचलन…
Read Moreराज्य स्थापना के 25 सालों में जल संसाधन विभाग का कमाल — बलौदाबाजार में सिंचाई क्षेत्र में 22% की ऐतिहासिक बढ़ोतरी!
प्राथमिकता के आधार पर नहरों के पक्कीकरण से सिंचाई सुविधा में हुई उल्लेखनीय प्रगति सिंचित क्षेत्र में 22 प्रतिशत की वृद्धि, 62147एकड़ अतिरिक्त क्षेत्र में सिंचाई हुईं सम्भव फसलों के उत्पादन में लगातार बढ़ोतरी, किसानों के जीवन में आई आर्थिक समृद्धि बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष के सफर में जल संसाधन विभाग द्वारा बलौदाबाजार भाटापारा जिले में सिंचित क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। राज्य स्थापना के समय बलौदाबाजार जल प्रबंध संभाग को लोअर महानदी संभाग रायपुर के नाम से जाना जाता था।इस समय सभी नहरें कच्ची…
Read Moreगौरी-गौरा विसर्जन में मचा बवाल: चाकू, लाठी-डंडों से हमला कर 13 आरोपी गिरफ्तार, 10 नाबालिग भी शामिल!
गौरी गौरा विसर्जन में लगे बाजा में नाचने की बात को लेकर आरोपियों द्वारा दिया गया मारपीट की घटना को अंजाम आरोपियों द्वारा संत कंवरराम वार्ड के निवासियों को लाठी, डंडे, चाकू, राड, पत्थर आदि से मारपीट कर पहुंचाया गया गंभीर चोंट प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर, उनकी सरगर्मी, से की जा रही है पता तलाश बलौदाबाज़र-भाटापारा : दिनांक 01.11.2025 को संतकंवर राम वार्ड भाटापारा के निवासियों द्वारा एक साथ मिलकर बाजे गाजे के साथ गौरी-गौरा विसर्जन करने माता देवालय तालाब भाटापारा ले जाया जा रहा था,…
Read More