जशपुर एसडीएम विश्वास राव मस्के ने जशपुर के विभिन्न मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार जशपुर एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के ने शनिवार को जशपुर विधानसभा 12, मतदान केंद्र क्रमांक 252, 257, 258 एवं 276 का निरीक्षण किया गया और बीएलओ से फॉर्म कलेक्शन एवं डिजिटाइजेशन प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने सभी बीएलओ को दिए गए लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर फार्म भरवाकर सत्यापन का कार्य निरंतर आगामी…
Read MoreTag: #छत्तीसगढ़समाचार
छत्तीसगढ़ में जश्न! विनोद कुमार शुक्ल को मिला सर्वोच्च ज्ञानपीठ सम्मान—मुख्यमंत्री ने कहा ‘प्रदेश का सिर हुआ ऊँचा’
छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार श्री विनोद कुमार शुक्ल को साहित्य जगत के प्रतिष्ठित ‘ज्ञानपीठ पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री विनोद कुमार शुक्ल हिंदी साहित्य की उस विराट परंपरा के प्रतिनिधि हैं, जिसने अपनी सादगी, संवेदना और अद्भुत लेखन-शक्ति से साहित्य की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाया…
Read Moreजनता के दरवाजे पहुंची सरकार! भरतपुर में ‘ग्रामीण बस सेवा’ लॉन्च—महिलाओं, छात्रों और मजदूरों ने कहा ‘यह बदलाव ऐतिहासिक’
भरतपुर में नई ग्रामीण बस सेवा शुरू : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से ग्रामीणों में खुशी की लहर रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितकारी सोच एवं मंशानुरूप परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर ब्लॉक में ग्रामीण बस सेवा के तहत नई बसों का शुभारंभ किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध है कराना उल्लेखनीय है कि परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर, सुगम और सुरक्षित परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराने का लक्ष्य लगातार…
Read Moreछत्तीसगढ़ में पर्यावरण अलर्ट! 500 से ज्यादा ‘वेटलैंड मित्र’ मैदान में—आद्रभूमि बचाने के लिए शुरू हुआ अब तक का सबसे बड़ा जन अभियान
छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण की पहल : वेटलैंड मित्र अभियान रायपुर : वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य आद्रभूमि प्राधिकरण द्वारा राज्य में वेटलैंड संरक्षण के लिए “वेटलैंड मित्र” बनाने का अभियान शुरू किया गया है। वेटलैंड मित्र स्थानीय आद्रभूमियों के संरक्षण में समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पंजीकृत वेटलैंड मित्रों को वेटलैंड संरक्षण की मिलेगी जानकारी वेटलैंड मित्र बनने के लिए इच्छुक व्यक्ति QR कोड स्कैन करके निर्धारित फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरकर अपने निकटतम आद्रभूमि क्षेत्र से जुड़ सकते हैं।…
Read Moreघने जंगल में छिपा था हत्या के प्रयास का का आरोपी ! पुलिस ने दबिश देकर दबोचा, जानलेवा वार कर भागा आरोपी, तीन दिन तक जंगल में छिपा रहा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड पर.
चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ.ग.) में अपराध क्रमांक 1064/25 धारा 296,351(2),109(1) बीएनएस का अपराध पँजीबद्ध. नाम आरोपी – 1- शालू अंसारी (खान) उर्फ़ इसराइल पिता इजराइल अंसारी उम्र 22 वर्ष निवासी दारसागर पंडारापथरा चौकी बेलगहना जिला बिलासपुर बिलासपुर : बिलासपुर जिले के बेलगहना चौकी क्षेत्र में हत्या के प्रयास के आरोपी शालू अंसारी उर्फ इसराइल को पुलिस ने घने जंगल से दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने मो. आदिल अंसारी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई थी। पुलिस ने धारा 296, 351(2),…
Read Moreजनजातीय गौरव दिवस समारोह का ऐतिहासिक क्षण : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को भेंट की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा
रायपुर : जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर अंबिकापुर में आयोजित कार्यक्रम में एक प्रेरक एवं गरिमामय क्षण देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को बस्तर आर्ट में निर्मित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्मृति-चिह्न के रूप में भेंट की। यह प्रतिमा जनजातीय विरासत, शौर्य और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक अस्मिता का प्रतीक मानी जाती है। मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा भेंट की गई यह मूर्ति भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान और जनजातीय समाज की गौरवपूर्ण परंपराओं को सम्मानपूर्वक स्मरण कराने वाला एक…
Read Moreरिकॉर्ड तोड़ खरीद! 6 दिनों में 23.67 लाख क्विंटल धान उपार्जित, राज्य में धान खरीदी व्यवस्था हुई सुपरफास्ट
राज्य में अब तक 23.67 लाख क्विंटल धान उपार्जित, 20 नवंबर को 9 लाख क्विंटल से अधिक धान खरीदा गया रायपुर : राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जोर पकड़ने लगा है। धान खरीदी के 6वें दिन 20 नवंबर को किसानों से समर्थन मूल्य पर 9,00,615 क्विंटल धान खरीदा गया। राज्य में 15 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक कुल 23,66,958 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार धान खरीदी के साथ-साथ किसानों को समर्थन मूल्य…
Read Moreअब शहरों में नहीं सड़ेंगे मृत पशु! 48 घंटे के भीतर वैज्ञानिक निपटान अनिवार्य, मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई
नगरीय निकायों को पशुओं के मृत शरीर के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान के लिए उपयुक्त स्थल निर्धारित करने के निर्देश पर्यावरणीय मानकों एवं जैव-सुरक्षा नियमों के अनुरूप 48 घंटे के भीतर करना होगा निपटान नगरीय प्रशासन विभाग ने सभी निकायों को जारी किया परिपत्र रायपुर : राजधानी रायपुर में पिछले महीने हुए कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा दिए गए निर्देश पर अमल करते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने शहरों में गौवंशीय एवं अन्य पशुओं के मृत शरीर के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निपटान के लिए…
Read Moreअम्बिकापुर में जनजातीय गौरव दिवस का भव्य आयोजन: राष्ट्रपति मुर्मु ने आदिवासी विकास योजनाओं को बताया ‘नए युग की दिशा’, राष्ट्रपति मुर्मु, राज्यपाल डेका और मुख्यमंत्री साय ने साझा किया जनजातीय गौरव का मंच, वीर नायकों के योगदान को मिली नई पहचान
आदिवासी परिवारों को शिक्षा, आजीविका, स्वास्थ्य और विकास के मिल रहे नए अवसर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय स्वाभिमान और अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी: राज्यपाल श्री डेका जनजातीय नायकों की गौरवगाथा को संरक्षित करना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता — मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर-अम्बिकापुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित ‘आदि कर्मयोगी अभियान’, ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’ तथा ‘प्रधानमंत्री जनमन अभियान’ को जनजातीय समाज के उत्थान हेतु महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएँ…
Read Moreसरगुजा में इतिहास रचा: राष्ट्रपति मुर्मु ने जनजातीय नायकों के परिवारों से मिलकर किया अद्वितीय सम्मान, बसंत पण्डो को कह दिया “आप मेरे भी पुत्र हैं”
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने जनजातीय समाज प्रमुखों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से की मुलाकात पण्डो जनजाति के बसन्त पण्डो से मिलकर जाना कुशलक्षेम, शॉल भेंट कर किया सम्मान रायपुर : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 के उपलक्ष्य में सरगुजा जिले में 20 नवम्बर को पीजी कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, राज्यमंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार श्री दुर्गा दास उईके, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी मंत्रालय भारत सरकार श्री…
Read More