समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले के दुलदुला ब्लाक के डूमरबहार में जन्माष्टमी के आयोजन को बाधित किये जाने को लेकर उठे विवाद में उस समय नया मोड़ आ गया जब महाकुल समाज ने कलेक्टर डा रवि मित्तल और एसपी डी रविशंकर को ज्ञापन सौंप कर,पूरे मामले को जमीन विवाद से जुड़ा हुआ नीजि विवाद होने का दावा किया। ज्ञापन सौंपने आए दुलदुला ब्लाक के महाकुल समाज के जोधन यादव ने बताया कि बीते कुछ दिनों से इंटरनेट मिडिया में यह खबर तेजी से प्रसारित हो रही है कि डूमरबहार में…
Read MoreTag: जशपुर
यू.डी. मिंज ने न्यायाधीश माता-पिता की स्मृति में उनकी ‘लाइब्रेरी ऑफ लॉ’ को कुनकुरी बार एसोसिएशन के नाम किया समर्पित, हुए भावुक, बार एसोसिएशन के शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में हुए सम्मिलित.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश अजीत कुमार राजभानू सहित विशिष्ट अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1 असलम खान, संसदीय सचिव छग शासन यूडी मिंज, एसडीएम श्यामा पटेल हुए सम्मिलित. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोविंद हेडा, सचिव संजय होता, उपाध्यक्ष द्वय सावित्री चौहान, देवेंद्र शर्मा, ग्रंथपाल विनोद मिश्रा, सहसचिव तुलाधर सिंह, क्रीड़ा सचिव जियाउल हक, सांस्कृतिक सचिव सलिल तिर्की का सम्पन्न हुआ शपथ ग्रहण. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी : बार एसोसिएशन कुनकुरी के शपथ-ग्रहण कार्यक्रम में संसदीय सचिव यूडी मिंज अपने माता-पिता की लाइब्रेरी…
Read Moreयूनिसेफ़ टीम ने जशपुर के झुरकुमटोली और पिलखी ग्राम का किया विजिट, उच्च जोखिम वाली गर्भवती माताओं की सतत निगरानी करने के दिए निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर विकासखण्ड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अंतर्गत् एडब्ल्यूसी झुरकुमटोली और पिलखी का यूनिसेफ़ टीम द्वारा आज विजिट किया गया। इस दौरान उपस्थित सभी हितग्राहियो को स्वास्थ्य और शिक्षा के संबंध में जानकारी दी गई। एसएसएम एवं आरआई सेशन की ड्यू लिस्ट पाई गई। विजिट के दौरान 17 प्रकार की आवश्यक सेवाएं देने, नियमित टीकाकरण सत्र के दौरान पूर्व एवं पश्चात् आवश्यक तैयारी एवं जिम्मेदारी के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया गया। टीम द्वारा सभी को परिवार नियोजन के लाभ के सम्बन्ध में जानकारी दी गई और…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक : विभागीय अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को समय अवधि में निराकरण करने के दिये निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में सप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली ।बैठक में उन्होंने विभाग के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा कर समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए।कलेक्टर डॉ मित्तल ने आगामी विधानसभा चुनाव के तैयारियों की जानकारी ली तथा सभी नोडल अधिकारी, सेक्टर अधिकारी को निर्वाचन संबंधित प्रत्येक कार्य को गंभीरता से करने निर्देश दिए। उन्होंने जिले में कानून व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय कर सूचना तंत्र मजबूत निर्देशित किया तथा पंचायत स्तर के…
Read Moreजशपुर तहसीलदार को उप पंजीयक जशपुर का मिला अतिरिक्त प्रभार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महानिरीक्षक पंजीयन एवं अधीक्षक मुद्रांक छत्तीसगढ़ नवा रायपुर अटल नगर के द्वारा उप पंजीयक जशपुर श्री विलियम एक्का को छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत् निलंबित किये जाने के कारण कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने जशपुर तहसीलदार श्रीमती जयश्री राजनपथे को उप पंजीयक जशपुर का अतिरिक्त प्रभार आगामी आदेश पर्यन्त सौंपा है।
Read Moreझारखंड की मनरेगा टीम ने जशपुर के बालाछापर स्थित रीपा का किया अवलोकन
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना रीपा की जानकारी लेकर हुए प्रभावित पर्यावरण रोपणी बालाछापर पहुंची झारखंड की टीम विभिन्न प्रजाति के पौधों की ली जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी का ग्रामीण औद्योगिक पार्क रीपा गौठानो में संचालित हो रहा है। झारखंड मनरेगा की टीम श्री चंद्रशेखर, सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट डिपार्मेंट, श्रीमती राजेश्वरी बी कमिश्नर मनरेगा, श्री सिद्धार्थ त्रिपाठी पीसीएफ अनुसंधान फॉरेस्ट डिपार्मेंट, श्री निहार रंजन महाराणा स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर, श्री राजीव रंजन एसपीओ मनरेगा, श्री प्रेम शंकर ए ई मनरेगा की टीम छत्तीसगढ़…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की
जिन मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग होना है मतदान केंद्रों में नेटवर्क जांच एव जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ रवि मित्तल ने कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के कार्य को सफलतापूर्वक एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, सर्व एसडीएम एव तहसीलदार की बैठक ली। कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विधानसभा आम निर्वाचन के रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से जिन मतदान केंद्रों में वेब…
Read Moreजिला एड्स नियंत्रण समिति जशपुर में संविदा भर्ती हेतु वॉक-इन-इन्टरव्यू 23 सितम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला एड्स नियंत्रण समिति जशपुर के अंर्गत् रिक्त संविदा पद कॉन्सलर एसटीआई एवं एलटी पर भर्ती हेतु 23 सितम्बर 2023 तक वॉक-इन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार योग्यधारी इच्छुक अभ्यर्थी 23 सितम्बर 2023 को प्रातः 10.00 बजे से कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जशपुर में वॉक-इन-इन्टव्यू के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उक्त संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिले के बेवसाईट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटजशपुरडॉटएनआईसीडॉटइन का अवलोकन कर सकते हैं।
Read Moreजशपुर जिले में मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना लागू : आवास निर्माण अथवा नवीन निर्मित आवास क्रय हेतु पंजीकृत श्रमिकों को मिलेगा एक मुश्त अनुदान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छ.ग. भवन सन्निर्माण कार्मकार मण्डल द्वारा संचालित मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना श्रमिकों हेतु लागू की गई है। वर्ष 2023-24 हेतु जिले के लिए 25 हितग्राहियों का लक्ष्य रखा गया है। छ.ग. भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के तहत् महिला व पुरूष श्रमिक का पंजीयन तीन वर्ष हो चुका हो तथा जिनके पास शहरी क्षेत्र में 500 वर्ग फीट एवं ग्रामीण क्षेत्र में 1000 वर्ग फीट अधिकतम भूमि हो योजना के तहत् अनुदान देने का प्रावधान है। श्रम विभाग के पदाधिकारी से प्राप्त…
Read Moreजशपुर जिले के विकासखण्ड दुलदुला में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक हुई आयोजित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दुलदुला विकासखण्ड के जनपद पंचायत सभाकक्ष में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष के शासन प्रायोजित ऋण योजनाओं के लक्ष्य की प्रगति की समीक्षा तथा वर्तमान वित्तीय के लक्ष्य अनुसार नये ऋण प्रकरण तैयार करने तथा प्राप्त ऋण प्रकरणों का जल्द से जल्द निपटान करने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही बैंकिंग विकास के आंकड़ो, वार्षिक साख योजना की उपलब्धि, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की प्रगति, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रगति, प्रधानमंत्री रोजगार…
Read More