प्रदेश महामंत्री पवन साय ने दीप महापर्व पर दिया राष्ट्रवाद का संदेश वसुधैव कुटुंबकम् की भावना से ओतप्रोत हों भाजपा के हर कार्यकर्ता सीएम विष्णुदेव ने कार्यकर्ताओं के साथ किया स्नेह मिलन जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृहग्राम बगिया में दीपावली के अवसर पर कार्यकर्ताओं के लिए स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों कार्यकर्ताओं से सीएम ने संवाद कर दीपावली की बधाई दी। श्री मुनेश्वर ने अपने सुमधुर गान से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अपने गाने में मोदी की गारंटी से लेकर सीएम साय…
Read MoreTag: #CMVishnuDevSai
बगिया में जनता से सीधे संवाद में जुटे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मौके पर दिए कई तत्काल आदेश!
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज मंगलवार को अपने गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन आयोजित कर आमजनों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निराकरण के लिए तत्काल निर्देश दिए। जनदर्शन में आमजन मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों एवं समस्याओं को प्रस्तुत किया। कुछ मामलों में त्वरित समाधान के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। जनदर्शन में आए ग्रामीणों, महिलाओं, किसानों, छात्रों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित विभागीय…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परिवार संग मनाया दीपोत्सव, कहा – ‘दीप जलाएं, खुशियां और उम्मीदें भी जगाएं’
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने अपने परिवार के साथ मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में उत्साह और उमंग के साथ दीपावली का त्योहार मनाया इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या और परिवार के सदस्य भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियो को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्योहार है और परिवार के साथ मिलकर समय बिताने का अवसर मिलता है। दीपावली हम सभी को अंधकार से उजाले की प्रेरणा देती है। मुख्यमंत्री ने…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को दीपावली की बधाई देने उमड़ा जनसैलाब, आत्मीयता से मिले हर वर्ग के लोग
मुख्यमंत्री ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की जशपुर, 20 अक्टूबर 2025/ दीपावली के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया में शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, समाज के विभिन्न वर्गों के लोग और आम नागरिक मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए पहुंचे और उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी से आत्मीयता पूर्वक भेंट की और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ, पर्यावरण संरक्षण…
Read Moreसोहरई करमा महोत्सव 2025 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंच से की समाज के शहीदों को नमन, ग्रामीण विकास के लिए 75 लाख रुपए की घोषणाएं, कहा- करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक
मुख्यमंत्री सोहरई करमा महोत्सव 2025 में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम कण्डोरा में आयोजित महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा मद से कुनकुरी में 20 लाख रुपए लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण और ग्राम पंचायत कण्डोरा…
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरु खुशवंत साहेब के गृहप्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल, गुरु बालदास साहेब जी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय आवास के गृहप्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय के धर्मगुरु गुरु बालदास साहेब जी को उनके जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्हें शॉल व पुष्पगुच्छ भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
Read More1 नवंबर को रायपुर में पीएम मोदी का मेगा दौरा: पांच बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल, सुरक्षा और तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 01 नवंबर को पांच कार्यक्रमों में होंगे शामिल राजधानी में राज्योत्सव के शुभारंभ के साथ नई विधानसभा भवन का होगा लोकार्पण अपर मुख्य सचिव श्री पिंगुआ ने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 01 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी नया रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव स्थल में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन और…
Read Moreखरीफ विपणन वर्ष 2025-26 धान खरीदी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों की सुरक्षा हेतु पारदर्शी और तकनीकी रूप से सुदृढ़ व्यवस्था
प्रदेश के हर अन्नदाता को उसके परिश्रम का पूरा मूल्य मिले, यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन ने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की विस्तृत नीति घोषित की है। यह निर्णय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों के हितों और पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। खाद्य विभाग की सचिव श्रीमती रीना कंगाले ने जानकारी दी कि धान की खरीदी 3100 प्रति क्विंटल की दर…
Read Moreएकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी का हुआ चयन — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई: एकता, विकास और सांस्कृतिक गौरव का संदेश देगा छत्तीसगढ़ की झांकी का प्रदर्शन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता नगर (गुजरात) में दिखेगा बस्तर का बदलता स्वरूप प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह देखेंगे छत्तीसगढ़ की झांकी — बस्तर की विकास यात्रा पर केंद्रित थीम रायपुर : राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर) के अवसर पर गुजरात के एकता नगर (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) में आयोजित होने वाली एकता परेड-2025 में छत्तीसगढ़ राज्य की झांकी का चयन किया गया है। यह जानकारी भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा जारी सूची में दी गई है, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, मणिपुर,…
Read More