मुख्यमंत्री का सलियाटोली हेलीपैड में किया गया आत्मीय स्वागत जशपुर 8 मार्च 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कुनकुरी विकासखण्ड जिला जशपुर के सलियाटोली स्थित हेलीपेड में पहुंचे। मुख्यमंत्री और उनके साथ आये विधायक पत्थलगांव एवं उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत का कमिश्नर श्री नरेंद्र कुमार दुग्गा, आईजी श्री अंकित गर्ग, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सदस्य शौर्य प्रताप सिंह जूदेव सहित प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, कृष्णा राय, राजेश कुमार गुप्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा…
Read MoreTag: #Chhattisgarh
‘घर वापसी’ आंदोलन के नायक को मुख्यमंत्री ने किया नमन ! जानें दिलीप सिंह जूदेव की विरासत और उनकी राष्ट्रवादी सोच का परिचय…
स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव न केवल प्रखर राष्ट्रवादी थे, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता और सांस्कृतिक पहचान के दृढ़ रक्षक भी थे – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कौन थे दिलीप सिंह जूदेव ? मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया उनका ऐतिहासिक योगदान, जिसने बदल दी लाखों की जिंदगी ! रायपुर. 08 मार्च 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में स्वर्गीय श्री दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत भी उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री…
Read Moreछत्तीसगढ़ प्रशासन में बड़ा फेरबदल: कई अफसरों के हुए तबादले, दुर्ग और धमतरी को मिले नए कलेक्टर
रायपुर, 5 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत कई अधिकारियों के स्थानांतरण और नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। जारी आदेश के अनुसार, अभिजीत सिंह (भा.प्र.से. 2012) को उनके वर्तमान पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-दुर्ग के रूप में पदस्थ किया गया है। इसी तरह, अभिनव मिश्रा (भा.प्र.से. 2018) को रायपुर नगर निगम के आयुक्त के पद से हटाकर कलेक्टर, जिला-धमतरी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, रेना जामील (भा.प्र.से. 2019) को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग में उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के…
Read Moreसौर सुजला योजना बनी किसानों के लिए वरदान : वनक्षेत्र बारनवापारा के 1222 किसानों को सोलर पम्प से मिली सिंचाई सुविधा
रायपुर 27 फरवरी 2025/ आजादी के दशकों बाद भी परंपरागत बिजली से वंचित रहे बलौदाबाजार जिले के बारनवापारा क्षेत्र के किसानों के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सौर सुजला योजना वरदान साबित हो रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साथ के नेतृत्व में क्रेडा विभाग द्वारा अब तक बारनवापारा क्षेत्र में 1222 किसानों के खेतों में सौर सिंचाई पम्प स्थापित किए गए हैं, जिससे अब किसान बिना किसी चिंता के सिंचाई सुविधा का लाभ उठाकर लाभकारी खेती कर रहे हैं। सौर सुजला योजना के तहत बारनवापारा क्षेत्र में 2 हार्स पावर…
Read Moreअब नहीं होगी नकदी की दिक्कत: बस्तर अंचल के किसानों को सहकारी बैंकों से निर्बाध भुगतान जारी!
रायपुर, 27 फरवरी 2025/ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, जगदलपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार किसानों को धान के समर्थन मूल्य का भुगतान करने में आ रही अस्थायी नकदी समस्या का समाधान कर लिया गया है। सहकारी बैंकों में यह समस्या एसबीआई चेस्ट से नगद राशि की अनुपलब्धता के कारण उत्पन्न हुई थी। वर्तमान में यह समस्या हल हो गई है और किसानों को बैंकों से राशि का भुगतान किया जा रहा है। बैंक प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न…
Read Moreविज्ञान से प्रगति, विज्ञान से नवाचार! राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का किया आह्वान
रायपुर 27 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल तकनीकी प्रगति का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में तर्कसंगत और परिष्कृत सोच विकसित करने का आधार भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने नोबेल पुरस्कार विजेता महान भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकट रमन का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी खोज ‘रमन प्रभाव’ ने विज्ञान की दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। उन्हीं के सम्मान में हर वर्ष 28…
Read Moreविदेशी फंडिंग के दुरुपयोग पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उठाए गंभीर सवाल : कहा- विदेशी फंडिंग के जरिए धर्मांतरण की गतिविधियों की गहन जांच आवश्यक
रायपुर 20 फरवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ में कार्यरत कुछ गैर-सरकारी संगठनों को दी गई फंडिंग के दुरुपयोग को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस विदेशी सहायता का उपयोग धर्मांतरण जैसी अवैध गतिविधियों में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा देश एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जहां हर व्यक्ति को अपनी इच्छा के अनुसार धर्म मानने की स्वतंत्रता है। लेकिन जब अशिक्षा, गरीबी, चंगाई या लोक-परलोक के नाम पर लोगों को बहकाकर या प्रलोभन देकर जबरन धर्म परिवर्तन कराया जाता…
Read Moreजब प्रधानमंत्री मोदी ने थामा विष्णुदेव साय का हाथ – मंच पर दिखी खास आत्मीयता
नई दिल्ली। दिल्ली में गुरुवार को नए मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने शपथ ली, लेकिन इस समारोह में एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींच लिया। मंच पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए, तो उन्होंने एनडीए के तमाम नेताओं से मुलाकात की, लेकिन जब बारी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की आई, तो माहौल अलग ही नजर आया। प्रधानमंत्री मोदी ने बड़े ही आत्मीय अंदाज में विष्णुदेव साय का हाथ थाम लिया—और बस फिर क्या था! कुछ क्षणों के लिए मंच पर यह दृश्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ में तकनीकी नवाचारों को मिलेगा इसरो का सहयोग, इसरो का विशेषज्ञ दल करेगा छत्तीसगढ़ का दौरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन ने की मुलाक़ात
रायपुर, 20 फरवरी 2025: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज नई दिल्ली में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन वी. नारायणन ने भेंट कर छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के उपयोग से कृषि एवं अन्य क्षेत्रों में नवाचारों को बढ़ावा देने पर गहन चर्चा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ में सैटेलाइट आधारित सर्वेक्षण, भू-मानचित्रण (geo-mapping), प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्मार्ट एग्रीकल्चर को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ में कृषि, जल संसाधन, पर्यावरण संरक्षण…
Read Moreजल विजन 2047 के लिए राज्यों के जल मंत्रियों का उदयपुर में द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री श्री पाटिल ने छत्तीसगढ़ के जल संचयन कार्यों को सराहा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नीति जल संरक्षण और सतत विकास पर है केन्द्रित रायपुर, 19 फरवरी 2025/राजस्थान के उदयपुर में आयोजित राज्य जल मंत्रियों के सम्मेलन में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल ने छत्तीसगढ़ में जल संचयन के लिए जनभागीदारी से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ जल संरचनाओं के निर्माण में पूरे देश में अग्रणी स्थान पर है और जल संरक्षण के क्षेत्र में राज्य के नवाचार मॉडल अन्य राज्यों के लिए अनुकरणीय हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया…
Read More