टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1-800-891-4416 के माध्यम से मिलेगी गोपनीय एवं निशुल्क परामर्श सेवा जशपुर : भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए टेली-मानस पहल को निरंतर मजबूत कर रही है। यह राष्ट्रीय कार्यक्रम देशभर में नागरिकों को निःशुल्क, गोपनीय और 24×7 मानसिक स्वास्थ्य सहायता उपलब्ध कराता है, जो टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1-800-891-4416 के माध्यम से सुलभ है। राष्ट्रीय टेली मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में मानसिक स्वास्थ्य…
Read MoreTag: #जशपुर_समाचार
जशपुर : मधुमक्खी के हमले में मौत, प्रशासन ने दिखाई संवेदनशीलता — परिजन को मिला 4 लाख का मुआवज़ा
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम बटईकेला निवासी स्व. गजाधर राम पाल का मधुमक्खी के काटने से 08 फरवरी 20255 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनकी पत्नी राधा बाई हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreअपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने जनदर्शन में सुनी आम जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश
जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त सभी आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनका समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए। जनदर्शन के दौरान आज लगभग 32 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मुख्य रूप से राजस्व प्रकरण, साफ-सफाई, अधोसंरचना निर्माण, आजीविका…
Read Moreजशपुर की अमीषा को चिरायु योजना ने दी नई जिंदगी, निःशुल्क हृदय ऑपरेशन से फिर लौटी मुस्कान
रायपुर के श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन सहित मिली अन्य मेडिकल सुविधा परिजनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जताया आभार जशपुर : चिरायु योजना आज जरूरतमंद परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना ने न केवल बच्चों को नई जिंदगी दी है, बल्कि गरीब परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान भी लौटा दी है। इसी कड़ी में चिरायु योजना से ही दिल की बीमारी से जूझ रही किसान परिवार में जन्मी अमीषा केरकेट्टा को नवजीवन देने का काम किया है। मनोरा विकासखंड के…
Read Moreरायकेरा में गूंजा “भारत माता की जय” — संघ के पथसंचलन में उमड़ा जनसैलाब, शताब्दी वर्ष की हुई घोषणा!
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल रायकेरा में विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को हर्षोल्लास और अनुशासन के वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई, जहाँ स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार एवं श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन कर संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री निराकार पटेल जी और मुख्य वक्ता श्री सहदेव भगत जी उपस्थित रहे।मुख्य वक्ता श्री…
Read Moreराष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का विजयादशमी उत्सव: केराडीह में गूंजे देशभक्ति के स्वर, स्वयंसेवकों ने किया संगठन सशक्तिकरण का संकल्प
कुनकुरी (जशपुर): खण्ड कुनकुरी के मंडल केराडीह में दिनांक 12 अक्टूबर को विजयादशमी एवं पथसंचलन कार्यक्रम हर्षोल्लास और अनुशासनपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत विधि-विधान से की गई। स्वयंसेवकों ने धूप-दीप जलाकर भारत माता, डॉ. केशव बलीराम हेडगेवार और श्री गुरुजी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात सत्र पूजा एवं ध्वज वंदन के साथ संघ प्रार्थना सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि और मुख्य वक्ता का उद्बोधन:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर यादव जी और मुख्य वक्ता श्री हेमन्त नाग जी (विभाग प्रचारक, विभाग सरगुजा) रहे। श्री हेमन्त…
Read Moreजशपुर : सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चेतराम बंजारा के परिवार को मिला सहारा, शासन ने दी 25 हजार की सहायता
जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ सड़क दुर्घटना में मृतक स्वर्गीय चेतराम बंजारा, पिता देशा राम बंजारा के निकटम वारिसान को आर्थिक सहायता अनुदान राशि हेतु 25 हजार रूपये की स्वीकृति मिली हैं। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पत्थलगांव से मिली जानकारी के अनुसार साकिन-सुसडेगा, तहसील पत्थलगांव निवासी श्री चेतराम बंजारा की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। शासन के निहित आदेश एवं प्रावधान के तहत उनके निकटतम वारिस श्रीमती सनकुंवर बाई को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreवन विभाग की सख्त कार्रवाई: जशपुर में अतिक्रमण हटाकर किया गया पौधरोपण, ग्रामीणों ने संभाली जिम्मेदारी
जशपुर, 08 अक्टूबर 2025/ वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जशपुर वनमण्डल अन्तर्गत परिक्षेत्र सन्ना के कक्ष क्रमांक पी 99 रकबा 0.900 हे., वनखंड सारंगपाठ के तावापानी नामक स्थन पर श्री शंकर यादव वल्द साधूचरण, जाति, अहीर, साकिन जोकारी के द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण किया गया था। उक्त अतिक्रमण स्थान पर दिनांक 05.10.2025 को पौध रोपण कर अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। पौध रोपण कार्य उपरांत समस्त ग्रामीणों द्वारा संकल्प लिया गया कि उपरोक्त अतिक्रमण स्थल में लगे पौधों की सुरक्षा एवं देखभाल सभी के आपसी सहयोग से…
Read Moreजशपुर वनमंडल की अनोखी पहल! 8 हजार से अधिक छात्रों को सिखाई गई हाथियों की गतिविधियां और मानव-हाथी संघर्ष से बचाव के उपाय
जशपुर, 8 अक्टूबर 2025/ प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर से अक्टूबर 2025 तक वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह का आयोजन जशपुर वनमण्डल के समस्त परिक्षेत्रों में किया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में इस वर्ष 2025 में वन्यजीव सप्ताह मनाये जाने हेतु ‘‘मानव-पशु सह अस्तित्व’’ विषय चुना गया है। साथ ही वन्यजीव सप्ताह के दौरान मानव-हाथी संघर्ष को ध्यान में रखते हुए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी तारतम्य में हाथी मानव द्वंद को न्यूनतम करने उद्देश्य से जशपुर वनमण्डल द्वारा गजरथ यात्रा 2025 का शुभारंभ…
Read Moreजशपुर ब्रेकिंग : 22 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी गई! ऑपरेशन आघात में पुलिस ने तोड़ी शराब माफियाओं की कमर, दो आरोपी दबोचे, सिंडिकेट की तलाश जारी
ट्रक से 426 कार्टून में,6300 शराब की बोतल में भरी,3825 लीटर अंग्रेजी शराब सहित तस्करी में प्रयुक्त ट्रक क्रमांक RJ-09-GE-0124 को भी पुलिस ने किया जप्त,जप्त शराब की कीमत 22 लाख रु से अधिक आरोपी पंजाब से बिहार ले जा रहे थे शराब को, आगडीह के पास नेशनल हाइवे 43 में पुलिस ने धर दबौचा शराब की तस्करी करते ट्रक को पूर्व में भी इस प्रकार अंग्रेजी शराब तस्करी की करते तीन ट्रकों को पकड़ा था जशपुर पुलिस ने सभी प्रकरण मिला कर इस वर्ष पंजाब , हरियाणा से बिहार…
Read More