कुनकुरी क्षेत्र के किसानों के लिए बड़ी सौगात — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ईब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य के लिए दी 37 करोड़ 9 लाख रुपए की मंजूरी, क्षेत्र के किसानों ने जताया आभार.

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों के हित में एक और बड़ा कदम उठाते हुए जशपुर जिले के विकासखंड कुनकुरी की ईंब व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार कार्य को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के लिए ₹37 करोड़ 09 लाख 63 हजार की राशि स्वीकृत की गई है। इस स्वीकृति से कुनकुरी क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलेगा।योजना के पूर्ण होने के बाद 3323 हेक्टेयर के विरुद्ध 1453 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे फसलों की…

Read More

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर भाजपा का बड़ा आयोजन — सीएम साय ने किया जनजातीय गौरव का आह्वान, नेताओं ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती कार्यशाला संपन्न जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है – सीएम साय रायपुर : भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जनजाति गौरव दिवस एवं भगवान बिरसा मुण्डा जी की 150वीं जयंती मनाने कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजाति समुदाय के सम्मान में 15 नवम्बर को जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस की…

Read More

माओवादियों की हथियार छोड़ विकास की राह पर वापसी! मुख्यमंत्री साय की ‘पुनर्वास नीति 2025’ से बस्तर में बदल रहा इतिहास

संवाद, संवेदना और विश्वास की नई धरती बन रहा है बस्तर – मुख्यमंत्री रायपुर : राज्य सरकार की ‘आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति 2025’ और ‘नियद नेल्ला नार योजना’ ने बस्तर अंचल में एक नई क्रांति की शुरुआत की है। इन नीतियों के परिणामस्वरूप माओवाद की हिंसक विचारधारा में लिप्त युवाओं में विश्वास जागा है और वे मुख्यधारा में लौटकर विकास की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बीजापुर जिले में “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्ज़ीवन” अभियान के तहत आज सुरक्षा बलों के निरंतर…

Read More

जनजातीय समाज के गौरव बाबा कार्तिक उरांव को नमन — अम्बिकापुर में जन्म शताब्दी समारोह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया चौक का भूमिपूजन, 40.79 लाख की घोषणा

बाबा कार्तिक उरांव की जन्म शताब्दी समारोह एवं भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समारोह में हुए शामिल सीएम श्री साय ने बाबा कार्तिक उरांव चौक का भूमिपूजन, चौक निर्माण के लिए 40.79 लाख रुपए की घोषणा की बाबा कार्तिक उरांव ने जनजातीय समाज के उत्थान हेतु अपना जीवन किया समर्पित- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अम्बिकापुर : जनजातीय समाज के महान शिक्षाविद्, समाजसेवी, राष्ट्रनायक बाबा कार्तिक उरांव के जन्म शताब्दी समारोह के अवसर पर आज अम्बिकापुर में भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर…

Read More

जनता से सीधा संवाद: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बने जनसुनवाई के केंद्र, बगिया में सुनीं सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याएं, कई मामलों का तत्काल समाधान

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अपने गृह ग्राम बगिया में जनदर्शन आयोजित कर आम नागरिकों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि अपनी मांगों और समस्याओं के साथ उपस्थित हुए। मुख्यमंत्री ने सभी की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाएं जनता की सुविधा और विकास के लिए हैं, इसलिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक…

Read More

फरसाबहार में बदलेगा विकास का नक्शा — मुख्यमंत्री साय ने रखी 40 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की नींव, बोले ‘जनता का हर सपना होगा पूरा’

4.16 करोड़ लागत के 4 कार्यों का लोकार्पण और 36.72 करोड़ लागत के 9 विकासकार्यों का हुआ भूमिपूजन जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज फरसाबहार क्षेत्र के व्यापक विकास को नए आयाम देते हुए जनपद पंचायत मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में 40 करोड़ 89 लाख 26 हजार रुपए की लागत के 13 विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 4 करोड़ 16 लाख 41 हजार रुपए लागत के 4 विकासकार्यों का लोकार्पण और 36 करोड़ 72 लाख 85 हजार रुपए लागत के 9 विकासकार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं।…

Read More

जशपुर को मिला खेल उत्कृष्टता का नया केंद्र — मुख्यमंत्री साय ने एनटीपीसी के साथ किया समझौता, तीरंदाजी में अब ऊंचाइयां छुएंगे आदिवासी युवा

20 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से आर्चरी सेंटर होगी स्थापित क्षेत्र के युवाओं को तीरंदाजी के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मिलेगा लाभ जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैम्प कार्यालय बगिया जशपुर में बगीचा विकास खंड के तहसील सन्ना पंडरा पाठ में तीरंदाजी अकादमी बनाने के लिए एनटीपीसी के साथ एग्रीमेंट किया। सीएसआर फंड से 20 करोड़ 53 लाख की लागत से तीरंदाजी अकादमी बनाया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास एनटीपीसी के अपर महाप्रबंधक मानव संसाधन बिलाश मोहंती उप महाप्रबंधक निशांत बंसल, वरिष्ठ प्रबंधक…

Read More

हिमालय की बर्फीली चोटियों पर जशपुर के युवाओं का पराक्रम — सीएम विष्णुदेव साय ने किया सम्मान, कहा- ‘युवाओं ने असंभव को संभव कर दिखाया’

5350 मीटर की ऊंचाई पर ट्रैकिंग, रॉक क्लाइंबिंग, आइस क्लाइंबिंग का लिया अद्भुत अनुभव जिले के युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने का दिया संदेश जशपुर : जशपुर जिले के युवाओं ने अपने साहस, अनुशासन और अदम्य इच्छाशक्ति के बल पर हिमालय की ऊंचाइयों को छू लिया। हिमाचल प्रदेश में ट्राइबल अल्पाइन एक्सपीडिशन हिमालय 2025 में जशपुर जिले के पर्वतारोहियों ने दुहांगन वैली में 5350 मीटर की ऊंचाई तक सफलतापूर्वक चढ़ाई कर न केवल जिले का, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का नाम गौरवान्वित किया। अभियान के दौरान दल के…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुनकुरी तालाब पर औचक निरीक्षण — श्रद्धालुओं की सुविधा का लिया जायजा, सौंदर्यीकरण को दी नई दिशा

व्यवस्थित और सुविधापूर्ण रूप से विकसित करने के दिए निर्देश जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी स्थित विसर्जन तालाब का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छठ महापर्व के अवसर पर तालाब में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा तालाब क्षेत्र का विस्तारपूर्वक अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाब को सुसज्जित, व्यवस्थित, आकर्षक और सुविधापूर्ण रूप से विकसित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छठ पर्व जन आस्था…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में किया विशेष पूजन — 51 हजार तुलसी दल अर्पित कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अल सुबह कुनकुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा और भगवान बलराम जी के दर्शन किए। मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और कल्याण की मंगल कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में श्री जगन्नाथ सेवा समिति कुनकुरी द्वारा आज से 5 नवम्बर तक चलने वाले तुलसी अर्चन कार्यक्रम में भी भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान जगन्नाथ को 51 हजार तुलसी दल…

Read More