नाले में डूबकर खत्म हुई एक बेटी की ज़िंदगी — जशपुर में दर्दनाक हादसे के बाद कलेक्टर ने दिखाया मानवीय चेहरा, 4 लाख की राहत राशि स्वीकृत

जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। बागबहार तहसील अंतर्गत ग्राम खुटापानी निवासी स्व. ड्रेमिला पैंकरा का नाला के पानी में डूबने से 22 अक्टूबर 2024 को मृत्यु हो गई। मृतिका के निकटतम वारिस उनके पिता लवप्रसाद हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

कुनकुरी वन परिक्षेत्र में 26 जंगली हाथियों का उत्पात, ग्रामीण दहशत में — धान की फसल को पहुंचाया भारी नुकसान, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी

कुनकुरी : कुनकुरी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत तांमासिंघा और डोड़ापानी जंगल इलाकों में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक पसरा हुआ है। करीब 26 हाथियों का विशाल दल इन ग्रामीण इलाकों में पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में भारी दहशत और बेचैनी का माहौल बना हुआ है। यह झुंड लगातार जंगल और खेतों के बीच घूमते हुए पकी हुई धान की फसलों को रौंद रहा है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहाँ रेंज अफसर सुरेन्द्र…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश गुप्ता के पिता स्वर्गीय मथुरा साव को दी श्रद्धांजलि, कहा – उनका सरल और सेवाभावी जीवन समाज के लिए प्रेरणा है

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम दुलदुला पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश गुप्ता के पिताश्री स्वर्गीय मथुरा साव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर उनका ढांढस बंधाया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय भी मौजूद रही।

Read More

जशपुर के दुलदुला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का भव्य स्वागत — हेलीपैड पर उमड़ा जनसैलाब, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताई खुशी

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का दुलदुला हेलीपैड पर किया गया आत्मीय स्वागत इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।  

Read More

जशपुर में डबल मर्डर का खुलासा :  पत्नी और पड़ोसी की बेरहमी से हत्या ! जमीन विवाद और पारिवारिक झगड़े में दो की हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में किया पर्दाफाश, लाठी-टांगी से वार कर उतारा मौत के घाट, जशपुर में बुजुर्ग और युवक गिरफ्तार.

थाना सन्ना के मामले में विवाद के दौरान बुजुर्ग ने किया अपनी ही पत्नी के सिर पर लाठी से वार, हो गई मौत, चौकी मनोरा के मामले में जमीन विवाद में की गई, टांगी से मार कर हत्या, मामला थाना सन्ना व चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत का. आरोपियों के विरुद्ध क्रमशः थाना सन्ना व चौकी मनोरा में  हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध. पुलिस ने आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त लाठी व टांगी को कर लिया है जप्त. नाम गिरफ्तार आरोपी क्रमशः – थाना सन्ना के…

Read More

मिट्टी की झोपड़ी से पक्के घर तक : जशपुर की महंती बेक की कहानी बनेगी प्रेरणा — जानिए कैसे बदला जीवन

प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना ने दिया संबल, अब हर मौसम में सुरक्षित छत की उम्मीद। जशपुर : जिले के बगीचा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सन्ना गांव की रहने वाली श्रीमती महंती बेक का वर्षों पुराना सपना अब साकार होने की राह पर है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत उनके पति श्री सुनील के नाम से पक्के मकान की स्वीकृति मिली है, जिसका निर्माण कार्य इन दिनों तेजी से प्रगतिरत है। मिट्टी और टिन की झोपड़ी में जीवन बिताने वाली महंती बेक अब अपने नए पक्के…

Read More

जशपुर में एसडीएम ने ली आपात बैठक : छठ पूजा से पहले जशपुर प्रशासन अलर्ट! घाटों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था के लिये कसी कमर, छठ महापर्व की तैयारियों पर प्रशासन की सतर्क नजर.

जशपुर एसडीएम ने छठ पूजा की तैयारी के सबंध में छठ समितियों के सदस्यों के साथ ली बैठक. जशपुर : जशपुर में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर शनिवार को एसडीएम श्री विश्वास राव मस्के और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सी.एस. परमा की उपस्थिति में छठ समितियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में घाटों की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने छठ पर्व के दौरान समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्री विश्वास राव…

Read More

पुलिस की त्वरित कार्यवाही : रात के अंधेरे में नाबालिग से छेड़छाड़ और मारपीट, चिल्लाने पर भागा आरोपी, पंद्रह वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी की कोशिश ! आरोपी समीर गयार को जशपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार.

नाबालिग बालिका की रिपोर्ट पर थाना बगीचा में आरोपी समीर गयार उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध बीएनएस की धारा 115(2),74,75(2) व पॉस्को एक्ट की धारा 8 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध, मामला थाना बगीचा क्षेत्रांतर्गत का. जशपुर : जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ और मारपीट करने के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी समीर गयार (उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2025 की शाम नाबालिग बालिका अपनी…

Read More

ब्रेकिंग : कुनकुरी छठ घाट में नहाने गया युवक डूबा, शव अब तक नहीं मिला – मौके पर पुलिस बल तैनात

कुनकुरी (जशपुर): जशपुर जिले के कुनकुरी नगर में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। नगर के छठ घाट डेम में नहाने गया एक युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना शाम लगभग 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। स्थानीय बस्ती का निवासी चुनु राम, जो नगर में कुली का काम करता था, रोजाना की तरह डेम में स्नान करने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक पानी में गहराई तक चला गया और डूब गया।…

Read More

जशपुर में छात्रावास और एमएलबी कन्या विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित — विद्यार्थियों को मिले अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी

जशपुर : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के स्टेट प्लॉन ऑफ एक्शन वर्ष 2025-26 के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जशपुर श्री सत्येन्द्र कुमार साहू के निर्देशन में प्री. मैट्रिक बालक छात्रावास जशपुर एवं एमएलबी कन्या विद्यालय जशपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम व शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जशपुर श्रीमती सुमन सिंह द्वारा शिक्षा का अधिकार, संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्य, नशा मुक्ति, बालश्रम निषेध, मोटर दुर्घटना दावा अधिनियम, नालसा हेल्पलाईन नंबर 15100, नशीली दवाओं के दुरूपयोग…

Read More