रायपुर/10 मार्च 2025। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सीडी मामले में कोर्ट से बरी होने के कारण भाजपा का षड़यंत्र बेनक़ाब होने के बाद बौखलाई भाजपा ने भूपेश बघेल के घर ईडी को भेजा है।भूपेश बघेल से भाजपा का डर कोई नया नहीं है। ज़ब वो पीसीसी अध्यक्ष थे तब रमन सरकार उनके पीछे राज्य की एजेंसियो को लगा कर रखी थी। उनके पैतृक गांव में खेत को नापने रमन सरकार ने भरी बरसात में राजस्व का पूरा दल भेजा था तथा भिलाई स्थित उनके मकान…
Read MoreTag: #ChhattisgarhPolitics
ईडी की रेड पर गरजी कांग्रेस! दीपक बैज बोले – जांच नहीं, राजनीतिक प्रतिशोध है
रायपुर/10 मार्च 2025। पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री, कांग्रेस के महासचिव भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की कार्यवाही भाजपा की हताशा को दिखाता है। भाजपा, कांग्रेस और भूपेश बघेल से डरी हुई है। पिछले दिनों भूपेश बघेल को पंजाब का प्रभारी बनाये जाने के बाद पंजाब में जिस प्रकार से कांग्रेस के पक्ष में राजनैतिक वातावरण बना है उससे भाजपा डरी हुई है। पिछले हप्ते ही भाजपा और सीबीआई का एक षड्यंत्र अदालत में धाराशाई हुआ है, भूपेश बघेल के खिलाफ मुकदमा नहीं चलाने का…
Read Moreकांग्रेस का ईडी के खिलाफ बड़ा ऐलान: 3 मार्च को रायपुर में होगा जंगी प्रदर्शन! कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता करेंगे ईडी दफ्तर का घेराव – दीपक बैज
रायपुर/02 मार्च 2025 : ईडी के द्वारा अपनी सीमाओं से परे जाकर भाजपा के इशारे पर कांग्रेस नेताओं को प्रताड़ित करने के विरोध में कांग्रेस 3 मार्च को ईडी दफ्तर का घेराव करेगी। ईडी ने कांग्रेस के सुकमा जिला कार्यालय के निर्माण के संबंध में जानकारी मांगा था, ईडी को जानकारी देने गये प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को ईडी ने जबरिया 9 घंटे रोके रखा। ईडी की कार्यप्रणाली से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि ईडी अपनी जांच करे, कांग्रेस उसमें पूरा…
Read Moreब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 3 मार्च को होगी मंत्रिपरिषद की 24वीं बैठक, बजट सत्र से पहले अहम निर्णय संभव
रायपुर, 2 मार्च 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद् की 24वीं बैठक सोमवार, 3 मार्च 2025 को दोपहर 12:00 बजे आयोजित की जाएगी। यह बैठक छत्तीसगढ़ विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रतिकक्ष में होगी।
Read Moreमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में अंबिकापुर नगर निगम के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
अम्बिकापुर-रायपुर 2 मार्च 2025/ नगर पालिक निगम अंबिकापुर के नवनिर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज अंबिकापुर में पीजी कॉलेज हॉकी स्टेडियम में संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में कलेक्टर श्री विलास भोसकर ने महापौर श्रीमती मंजूषा भगत और पार्षदों को 8-8 के समूह में शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि नगर निगम अंबिकापुर का यह शपथ ग्रहण समारोह जनता के विश्वास, लोकतांत्रिक मूल्यों और नगर के विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।नगर सरकार ‘अटल…
Read Moreशराब घोटाले मामले पर ईडी की कार्रवाई साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर, कांग्रेस को देना होगा जवाब : उप मुख्यमंत्री अरुण साव का तीखा हमला
कांग्रेस की आर्थिक अनियमितता और अराजकता की वजह से छत्तीसगढ़ कर्ज से लदा हुआ है : डिप्टी सीएम अरुण साव नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत से कांग्रेस नेता हताश, लगा रहे अनर्गल आरोप : डिप्टी सीएम अरुण साव कांग्रेस में एक दूसरे को निपटाने की राजनीति चल रही है। इसी वजह से कांग्रेस डूबती हुई नाव: डिप्टी सीएम साव रायपुर, 26 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ईडी की कार्रवाई चल रही है। मामले की जांच लगातार चल रही है। यह आम…
Read Moreछत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का परचम, मुख्यमंत्री साय बोले – वादे पूरे करना हमारी प्राथमिकता
नगरीय निकायों में सभापति और उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में भाजपा की बैठक वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन रायपुर, 24 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय चुनाव में नगर निगमों के सभापति और नगरपालिकाओं-नगर पंचायतों में उपाध्यक्ष चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक जरूरी बैठक भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में सोमवार को रखी गई। बैठक में सम्भाग प्रभारी-सह प्रभारी, नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से जिला प्रभारी-सह प्रभारी, जिला अध्यक्ष, नगर निगमों के संगठन प्रभारी-सह प्रभारी (चुनाव-2025), नगर निगम, नगरपालिका और नगर पंचायत के नियुक्त पर्यवेक्षक और नगरीय…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा का दबदबा, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- अब कांग्रेस को ईवीएम का बहाना बनाने का हक नहीं
रायपुर, 24 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा की जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि अब तो कांग्रेस के पास अब यह बहाना भी नहीं बचा है कि ईवीएम पर कुछ बोल सके, क्योंकि पंचायत चुनाव बैलेट पेपर में हुए हैं और उनमें भी भाजपा ने लगभग 80 प्रतिशत स्थानों पर जीत दर्ज की है। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सोमवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में भाजपा के अधिकृत व…
Read Moreकांग्रेस का पंचायत चुनाव में परचम, भाजपा हताश होकर जनादेश के खिलाफ साजिश रच रही – सुशील आनंद शुक्ला
25 जिलों में भाजपा पीछे कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनेंगे 18 जिला पंचायतों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत, 7 में कांग्रेस समर्थित सदस्यों के साथ बहुमत 234 जिला पंचायत, 1761 जनपद सदस्य, 6985 सरपंच भी कांग्रेस समर्थित जीते भाजपा सरकार कांग्रेस सदस्यों को एसपी, कलेक्टर के माध्यम से उठवा रही है रायपुर/24 फरवरी 2025। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 25 जिलों में कांग्रेस के जिला पंचायत अध्यक्ष बनने जा रहे है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने दावा किया कि 18 जिलों में कांग्रेस को स्पष्ट…
Read Moreत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: जशपुर जिले के फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में 80.18% मतदान, नतीजे 25 फरवरी को
जशपुर, 24 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत तीसरे चरण में 23 फरवरी को जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार, कांसाबेल और पत्थलगांव में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में कुल 80.18 प्रतिशत मतदान हुआ। जिनमें जनपद पंचायत क्षेत्र फरसाबहार में 76.27 प्रतिशत, जनपद पंचायत क्षेत्र कांसाबेल में 77.77 प्रतिशत और पत्थलगांव जनपद पंचायत क्षेत्र में 84.03 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्रों में 581 मतदान केंद्र बनाए गए थे। तीनों जनपद पंचायत क्षेत्र में हुए हुए चुनाव के बाद पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले…
Read More