समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के 01 मामले में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत मनोरा विकासखंड के ग्राम मनोरा निवासी भिखनी बाई का तालाब के पानी में डूबने से 22 नवम्बर 2022 को मृत्यु हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका के पुत्र गुजा राम और बंधनू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई हैं।
Read MoreTag: जशपुर
जशपुर जिले में 1 जून से अब तक 949.0 मिमी औसत वर्षा की गई दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 949.0 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 06 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1048.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 2.5 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 1105.8 मिमी, मनोरा में 1036.5 मिमी, कुनकुरी में 1118.3 मिमी, दुलदुला में 989.6 मिमी, फरसाबहार में 551.8 मिमी, बगीचा में 952.3 मिमी, कांसाबेल में 617.0 मिमी, पत्थलगॉव में 949.7 मिमी…
Read Moreजशपुर के मंत्रणा सभा कक्ष में मतदान दलों के प्रशिक्षण कार्य हेतु मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
ईवीएम, वीवीपीएट,पोस्टल बैलेट सहित मतदान प्रक्रिया के विभिन्न बिंदुओं की बारीकियों को डेमोंसट्रेशन कर समझाया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर आगामी विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत निर्वाचन कार्य से जुड़े अधिकारियों और मतदान दलों को दक्ष बनाने और निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराने के उद्देश्य से विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कलेक्ट्रेट स्थित मंत्रणा सभा कक्ष में नोडल अधिकारियों एवं मास्टर ट्रेनर को ईवीएम,वीवीपीएट,पोस्टल बैलेट सहित मतदान प्रक्रिया के विभिन्न बिंदुओं की बारीकी डेमोंसट्रेशन कर ईवीएम के संचालन के बारे में प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया…
Read Moreराष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना से जशपुर जिले के कृषक ले रहे हैं लाभ: उद्यान विभाग द्वारा फल क्षेत्र विस्तार से कृषकों को लाभ देने की दिशा में की जा रही अभिनव पहल
लगभग 1900 कृषकों द्वारा किया जा रहा है लीची उत्पादन कार्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उद्यान विभाग द्वारा विभागीय के विभिन्न योजनाओं से जिले के दूरस्थ अंचल के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। जिसमें तहत् विभाग द्वारा फल क्षेत्र विस्तार से कृषकों का लाभ देने के दिशा में अभिनव पहल किया गया है। उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत् कृषकों को लीची उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जशपुर जिले में वर्ष 2005-06 से केन्द्र प्रवर्तित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना घटक लीची का…
Read Moreआयुष्मान भवः अभियान में जशपुर जिले के आयुर्वेद औषधालय रौनी में किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 97 मरीजों को दी गई औषधि: होम्योपैथी चिकित्सा से 48 वर्षीय महिला को मिली तीव्र गर्दन दर्द से राहत
मरीज होम्योपैथी चिकित्सा से प्रसन्न एवं संतुष्ट, विगत सप्ताह में 3072 रोगियों का निः शुल्क उपचार कर प्रदान की गई औषधि समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिले में आयुष विभाग के अंतर्गत आयुष पॉलीक्लीनिक, आयुषविग, स्पेशलाइज्ड थेरेपी सेंटर, सीएचसी,पीएचसी में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी संस्था संचालित है। जहां विभिन्न रोगों एव बीमारियों की जांच कर निशुल्क दवाई का वितरण किया जा रहा है। आयुर्वेद दवाइयों से लोगों को गंभीर बीमारी से निजात मिल रहा है और लोग आयुर्वेद दवाइयों का उपयोग कर स्वस्थ हो रहें है और काफी खुश है। जिला आयुर्वेद…
Read Moreविधानसभा चुनाव 2023 हेतु एक दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस कार्यालय जशपुर में किया गया आयोजित, चुनाव में निष्पक्ष रहकर कार्य करने के दिए गए निर्देश.
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी विभिन्न विषयों की जानकारी देकर किया गया मार्गदर्शन अंतर्राज्यीय सीमा में नाकाबंदी कर समन्वय स्थापित कर नियमित चेकिंग कार्यवाही जारी रखने के लिए किया गया निर्देशित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,जशपुर जशपुरनगर : आगामी विधानसभा चुनाव 2023 हेतु दिनांक 05 अक्टूबर 2023 को 01 दिवसीय निर्वाचन प्रशिक्षण का आयोजन पुलिस कार्यालय जशपुर के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न थाना/चौकी के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उक्त प्रशिक्षण में चुनाव आयोग द्वारा दिये गए चुनाव…
Read Moreकुनकुरी में बनेगा हाईटेक बस स्टैंड और नया सब्जी मंडी, विधायक यू. डी. मिंज ने किया भूमिपूजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी में लगभग 11करोड़ 21 लाख रुपए की लागत से बनने वाली हाईटेक बस स्टैंड और सब्जी मंडी सहित विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया इसके साथ ही उन्होंने बंदरचुंवा में तूरी मंदिर परिसर में सामूदायिक भवन और देवगुड़ी का विधिविधान से पूजा अर्चना कर लोकार्पण किया । उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद में हमेशा खरा उतरूंगा और जनसेवा के लिए 24 घंटे तैयार हूँ,किसी भी विषम परिस्थितियों में हरसंभव सहयोग करने की कोशिश करूंगा । मैं विकास की बात…
Read Moreराष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का ग्राम बेने में हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी मध्यम विद्यालय नारायणपुर की तत्वाधान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन ग्राम बेने में किया गया है जिसका उद्घाटन दिनांक 4.10.2023 को किया गया यह शिविर छः दिवस तक आयोजित होगा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलता हुआ समाज सेवा के माध्यम से व्यक्तित्व विकास करने का यह सुनहरा मंच है। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती काजल कुशवाहा के कर कमल से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर…
Read Moreदुलदुला और फरसाबहार में करोड़ों रूपये का भूमिपूजन हुआ सम्पन्न : कुनकुरी विधानसभा में विकास की बयार, ग्रामीण बोले – विकास मतलब यू.डी.
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के भूमिपूजन का दौर चल रहा है और कई कार्य संपन्न भी हो गए हैं कुनकुरी विधायक यू.डी. मिंज की इस कार्य की सराहना विधानसभा में ही नहीं बल्कि पूरे जिले में हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क बिजली पानी अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर यू.डी. मिंज काफी सक्रिय हैं और हर संभव विधानसभा के विकास को आगे बढ़ाते हुए निरंतर कार्य कर रहे हैं ऐसे में सत्ता पक्ष सहित विपक्ष भी इनकी कार्यों को देखकर उत्साहित हो…
Read Moreजिला इकाई जशपुर के पदोन्नति प्राप्त 34 आरक्षकों को पुलिस अधिकारियों द्वारा फित्ती लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत
पदोन्नति होने से विवेचना कार्य में तेजी एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग प्राप्त होगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर द्वारा आरक्षक से प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु जिला जशपुर की योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित निम्नलिखित आरक्षकों को आरक्षक से प्रधान आरक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप नवीन एस.ओ.पी.क्रमांक 25/2021 में उल्लेखित प्रावधानानुसार अग्रिम आदेश पर्यन्त वर्तमान पदस्थापना में ही अस्थायी रूप से आदेश जारी दिनांक से प्रधान…
Read More