जशपुर, 13 अगस्त 2025/ जशपुर जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर रोहित व्यास ने डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव मस्के को जशपुर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। बुधवार को श्री मस्के ने औपचारिक रूप से जशपुर एसडीएम का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था, राजस्व प्रबंधन, आपदा प्रबंधन तथा विकास कार्यों की समयबद्ध प्रगति पर विशेष ध्यान देने की बात कही। एसडीएम श्री मस्के ने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपनी समस्याओं और सुझावों को बेझिझक प्रशासन…
Read MoreTag: #जशपुरसमाचार
देशभक्ति का जज़्बा: कांसाबेल में बिहान दीदियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा अभियान को दिया नया जोश
जशपुर, 13 अगस्त 2025/ हर घर तिरंगा अभियान के तहत विगत दिवस जनपद पंचायत कांसाबेल में तिरंगा यात्रा रैली का आयोजन किया गया जिसमें बिहान के दीदियों द्वारा भाग लेकर लोगो को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने का आग्रह किया गया। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी आम नागरिकों से अपील किया गया कि वे अपने अपने घर में तिरंगा फहराकर harghartiranga.com में तिरंगे के साथ फोटो अपलोड करके भारत सरकार की ओर से एक सर्टिफिकेट आनलाइन प्राप्त करने के लिए कहा है।
Read Moreतिरंगे के रंग में रंगा अञ्चल : देशभक्ति नारों से गूंजा नारायणपुर, हर घर तिरंगा यात्रा में जनसैलाब, नारों और गीतों से माहौल हुआ देशभक्ति से सराबोर.
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मण्डल में तिरंगा यात्रा का आयोजन. कुनकुरी. 12 अगस्त 2025 : कुनकुरी ग्रामीण भाजपा मंडल के ग्राम पंचायत नारायणपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हाथों में तिरंगा थामकर देशभक्ति नारों और गीतों के साथ यात्रा में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई, जिसके बाद यात्रा ने पूरे गांव में एकता और सम्मान का संदेश फैलाया। अंत में प्रतिभागियों को तिरंगा वितरित किया…
Read Moreऑपरेशन आघात में बड़ी सफलता : 98 किलो गांजा केस का मास्टरमाइंड उड़ीसा से गिरफ्तार, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, गांजा सप्लायर पुरस्तम बारीक पुलिस की गिरफ्त में, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.
माह फरवरी में चौकी कोतबा क्षेत्र में 98 किलो गांजा के साथ पुलिस ने पकड़ा था एक आरोपी को, उसी की निशानदेही पर पुलिस पहुंची गांजा सप्लायर तक. पुलिस कर रही थी लगातार तलाश, अंततः आया पुलिस की गिरफ्त में, मामला चौकी कोतबा क्षेत्रांतर्गत का आरोपी के विरुद्ध चौकी कोतबा में 20(B)(2)(C)8,9 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध. नाम गिरफ्तार गांजा सप्लायर आरोपी – पुरस्तम बारीक उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम टटरकिला, थाना बानसुनी, जिला बोधा,(उड़ीसा). जशपुर.12 अगस्त 2025 : जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 98…
Read Moreजनदर्शन में जनता से सीधे मिले कलेक्टर रोहित व्यास, राजस्व से सफाई तक के मामलों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश
कलेक्टर रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं आवेदनों के समयबद्ध निराकरण को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश जशपुर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से अवलोकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों को इनके समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि हर आवेदक को उनके आवेदन पर की गई कार्रवाई की जानकारी समय पर प्राप्त हो। आज जनदर्शन में…
Read Moreप्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : बिजली बिल होगा आधा या खत्म—जशपुर में सोलर प्लांट स्थापना पर सरकार दे रही बड़ी छूट
जशपुर बस स्टैंड में लगाया गया शिविर, सोलर प्लांट पर छूट के संबंध में दी गई विस्तृत जानकारी उपभोक्ताओं ने सोलर प्लांट के लिए किया ऑनलाइन एप्प पर आवेदन जशपुर, 11 अगस्त 2025/ विद्युत विभाग जशपुर संभाग के कार्यपलन अभियंता विनोद कुमार पंडित के निर्देश में आज जशपुर बस स्टैंड में पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार हेतु शिविर लगाया गया। शिविर में आम जन को पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध मे समझाइश दिया गया। सरकार द्वारा 3 केव्ही सोलर प्लांट पर छूट के संबंध में…
Read More“देरी बर्दाश्त नहीं” — जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास का अल्टीमेटम, योजनाओं में पारदर्शिता और तेज़ सेवा पर जोर
शासकीय योजनाओं में पारदर्शिता बरतते हुए हितग्राहियों को इसका लाभ निर्धारित समय-सीमा में करें प्रदान : कलेक्टर रोहित व्यास कलेक्टर ने वन,उद्योग,खनन, कौशल विकास विभाग, लाईवलीहुड कॉलेज, जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति की ली समीक्षा बैठक जशपुर, 11 अगस्त 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट समाकक्ष में वन विभाग, उद्योग विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग, कौशल विकास, लाईवलीहुड कॉलेज जिला अंतव्यवसायी सहकारी विकास समिति और बैंक के अधिकारियों की बैठक लेकर उनके विभागों द्वारा संचालित विकासमूलक योजनाओं और कार्यक्रमों की विस्तार से समीक्षा की। इसके साथ ही कलेक्टर ने…
Read Moreब्रेकिंग जशपुर : कंडोरा में मंदिर तालाब बना मौत का कुंड, नहाने गए 23 वर्षीय युवक की डूबने से मौत, ग्रामीणों ने गहरे पानी से निकाला शव
कुनकुरी, 10 अगस्त 2025 : जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कंडोरा कदमटोली में रविवार, 10 अगस्त को सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के 23 वर्षीय युवक अर्जुन राम पिता राम कुंवर राम की मंदिर तालाब में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 11:30 बजे की है, जब अर्जुन राम नहाने के लिए घर से मंदिर तालाब की ओर गया था। सूचना देने वाले आनंद राम पिता स्व. जगन राम ने बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी…
Read Moreजशपुर : मुख्यमंत्री का जशपुर पुलिस लाइन हेलीपेड पर हुआ आत्मीय स्वागत
जशपुर, 10 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रक्षित पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर जनप्रतिनिधियों और अधिकारीयों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष कृष्णा कुमार राय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, उपस्थित थे।
Read Moreआवेदन हाथ में, समाधान वहीं! मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बगिया में जनता की समस्याओं का किया फटाफट निराकरण
जशपुर, 09 अगस्त 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया में शनिवार को स्थित सीएम कैंप कार्यालय में आमजनों की समस्याएं सुनी और आवेदनों का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। दूर-दराज़ से आए ग्रामीणों, महिला समूह, किसान, छात्र और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति की बात गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कई मामलों में तुरंत ही समाधान करते हुए लोगों…
Read More