सीसीटीवी से हुआ खुलासा : आईडी प्रूफ में आधार कार्ड का फर्जी इस्तेमाल ! आधार कार्ड का दुरूपयोग कर होटल में ठहरा आरोपी, रायपुर पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार.

आरोपी के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक 244/25 धारा 319(2) बीएनएस (BNS) अपराध किया गया है पंजीबद्ध. रायपुर. 22 सितंबर 2025 : गंज थाना पुलिस ने आधार कार्ड के दुरुपयोग का मामला उजागर करते हुए 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अन्य व्यक्ति के आधार कार्ड का इस्तेमाल कर होटल में ठहरने के लिए धोखाधड़ी की थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल नंबर की जांच कर की आरोपी की पहचान। आरोपी से घटना में प्रयुक्त मोबाइल बरामद किया गया है। दिनांक 20 सितंबर 2025 को…

Read More

ड्राइविंग सीखने वालों के लिए खुशखबरी: जशपुर तहसील में 24 सितम्बर को लगेगा लर्निंग लाइसेंस शिविर

जशपुर, 22 सितम्बर 2025/ कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार तहसील परिसर जशपुर में आगामी 24 सितम्बर, बुधवार को लर्निंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिला परिवहन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक व्यक्ति लर्निंग लाइसेंस हेतु किसी भी लोक सेवा केंद्र या च्वाइस सेंटर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग की वेबसाइट parivahan.gov.in से भी स्वयं आवेदन किया जा सकता है। आवेदक 24 सितम्बर को अपॉइंटमेंट लेकर तहसील परिसर, जशपुर में अपने आवेदन के साथ उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठा सकते हैं।

Read More

नव संकल्प बना जशपुर की तरक्की का जरिया: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल से ग्रामीण बेटियां भी बन रही हैं प्रतियोगी परीक्षा टॉपर

जशपुर, 22 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी पहल से जिले में नव संकल्प शिक्षण संस्थान डीएमएफ मद से संचालित हो रहा है। यह संस्थान आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि के युवाओं को निःशुल्क शिक्षा, आवास और भोजन की सुविधा प्रदान कर उनके भविष्य को संवार रहा है। यह पहल युवाओं के लिए उम्मीद और आत्मनिर्भरता की नई राह खोल रही है। इसी संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त कर सीजी पीएससी बैच की छात्रा कुमारी खिरोमणी बाई का चयन प्रयोगशाला परिचारक पद पर हुआ है। वहीं, इसी…

Read More

रायपुर में दहशत फैलाने चाकू लहराया, पार्किंग में चाकू से डराता था लोगों को, पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार और भेजा जेल.

थाना आजाद चौक जिला रायपुर छ.ग. में अपराध क्रमांक 285/2025 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट पँजीबद्ध.        रायपुर. 22 सितंबर 2025 : आजाद चौक थाना क्षेत्र में दहशत फैलाने पहुंचे युवक को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपी हाथ में चाकू लेकर आमापारा कारी तालाब पार्किंग के पास लोगों को डराता और धमकाता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। दिनांक 21 सितंबर…

Read More

खतरनाक स्टंट का शौक पड़ा महंगा ! न्यू रिवर व्यूह क्षेत्र में बाइक से मौत का खेल खेल रहे थे तीन युवक, पुलिस ने गिरफ्तार कर सभी वाहन किये जप्त.

थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस (BNS) एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 189 के अंतर्गत तीन अपराध पंजीबद्ध कर मोटरसाइकिलों को किया गया जप्त. बिलासपुर. 22 सितंबर 2025 : न्यू रिवर व्यूह क्षेत्र में खतरनाक तरीके से स्पीड बाइक चलाकर स्टंट करने वाले युवकों पर सिविल लाइन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। तीन आरोपियों के विरुद्ध धारा 281 बीएनएस (BNS) और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184, 189 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उनकी मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। वहीं एक अन्य युवक की…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि पर दी शुभकामनाएं, कहा- शक्ति उपासना का पर्व जीवन में भरता है नई ऊर्जा

जशपुर, 22 सितंबर 2025 : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उन्होंने कहा कि शक्ति उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा का संचार करे।मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि नवरात्रि का पर्व मातृ शक्ति की आराधना और श्रद्धा का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि इस पावन पर्व को…

Read More

अंतरजिला बसोर मोबाईल चोर गिरोह का भंडाफोड़! 7 आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और हथियार बरामद

सूरजपुर, 21 सितंबर 2025 : दिनांक 19.09.2025 को प्रतापपुर के साप्ताहिक बाजार में मोबाईल चोरी की घटना सामने आई जिस पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने फौरन एक्शन लेते हुए मोबाईल चोरों की पतासाजी कर उन्हें पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व डीएसपी अनूप एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर की पुलिस टीम के द्वारा पंजीबद्ध मामले की विवेचना कर तकनीकी मदद व मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर डकईपारा पटना के व्यक्तियों के द्वारा घटना को अंजाम देने की सूचना…

Read More

एग्री स्टैक पोर्टल में गड़बड़ी से आधे किसान वंचित, कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा – भाजपा सरकार की बदइंतजामी ने किसानों का भविष्य खतरे में डाला

रायपुर, 21 सितंबर 2025। एग्री स्टेक पोर्टल में किसानों को पंजीयन में आ रही दिक्कतो को सरकार दूर करे । प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है कि आधे अधूरे रिकॉर्ड और तकनीकी खामियों को दुरुस्त किए बगैर पंजीयन की अनिवार्यता से महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं से किसान वंचित हो रहे हैं। सरकार की दुर्भावना और बदइंतजामी के चलते छत्तीसगढ़ के किसानों का भविष्य अधर में लटक गया है। जब तक सरकार व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त नहीं कर लेती तब तक समर्थन मूल्य में…

Read More

धनंजय सिंह ठाकुर ने लगाया बड़ा आरोप: पाठ्य पुस्तक निगम के वाटरमार्क वाले कागज से मध्य प्रदेश की पुस्तकों की छपाई, बच्चों को नहीं मिली नई किताबें

रायपुर, 21 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ पाठय पुस्तक निगम के वाटर मार्क वाले पेपर से मध्य प्रदेश की पुस्तक छपाई पर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के वाटर मार्क वाले पेपर से मध्य प्रदेश के स्कूलों के दो लाख पुस्तक कैसे छप गए? यह तो बड़ा कागज घोटाला है मध्य प्रदेश के पुस्तक छपाई के लिए यहाँ 136 टन कागज का उपयोग किया गया। जबकि प्रदेश के स्कूलों 18 लाख नया पुस्तक की आवश्यकता है जिसकी छपाई नहीं…

Read More

जगदलपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भव्य स्वागत, मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया

जगदलपुर, 21 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज जगदलपुर में मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर आत्मीय स्वागत किया गया। वे धुरवा समाज और माहरा समाज के भवन का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद बस्तर महेश कश्यप भी पहुंचे हैं। हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, ब्रेवरेज कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी,जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व विधायक संतोष बाफना, महेश गागड़ा, डॉ सुभाऊ कश्यप, लच्छू…

Read More